khatu shyam baba

गुरु हुए मार्गी, जानिए किस राशि पर क्या होगा प्रभाव?

पं. प्रणयन एम. पाठक
12 दिसंबर 2014 से वक्री चल रहे देव गुरु बृहस्पति 8 अप्रैल को मार्गी हो गए  हैं। देव गुरु बृहस्पति 19 जून 2014 से कर्क राशि में भ्रमण करते हुए 12 दिसंबर 2014 को वक्री हुए थे, जो कि 8 अप्रैल 2015 को अपनी उच्च राशि में मार्गी होकर 13 जुलाई 2015 तक कर्क राशि में रहेंगे तथा 13 जुलाई 2015 से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे।
 


 

मार्गी गुरु का 13 जुलाई तक किस राशि में क्या प्रभाव होगा-
 
1. मेष- मेष राशि के जातक को घर-परिवार में अशांति एवं क्लेश के साथ घर से बाहर रहने के योग हैं।
 
2. वृषभ- वृषभ राशि के जातक को लाभकारी यात्रा के योग हैं। साथ ही यात्रा अवरोध के साथ पूर्ण होगी। परिवार में शांति रहेगी।

3. मिथुन- मिथुन जातक को स्त्री सुख प्राप्त होगा, अविवाहित का विवाह योग बनेगा। धन में वृद्धि तथा घर में मांगलिक कार्य के योग हैं।
 
4. कर्क- धनहानि के योग, मानसिक कष्ट, स्थान परिवर्तन एवं रिश्तों में तनाव होगा।

5. सिंह- यात्रा से हानि के योग, चोरों से सावधानी आवश्यक है। वाहन चलाते समय विशेष ध्यान रखें, अत्यधिक खर्च से मन व्यथित रहेगा।
 
6. कन्या- स्थान वृद्धि, भवन सुख, वाहन सुख, संपत्ति लाभ, मांगलिक कार्य एवं पदोन्नति प्राप्त होगी।

7. तुला- अधिक खर्च से मानसिक संताप प्राप्त होगा, धन की चिंता बनी रहेगी, स्थान परिवर्तन के योग हैं। 13 जुलाई तक सावधानीपूर्वक कार्य करें।
 
8. वृश्चिक- धन-संपत्ति में वृद्धि के साथ प्रिय मित्र की प्राप्ति के योग हैं। संतान प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा। प्रगति के योग हैं।


 
9. धनु- बदनामी के योग, स्वास्थ्य में कमी, यात्रा से हानि एवं दुर्घटना के योग हैं।
 
10. मकर- रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे, अविवाहितों के विवाह योग बनेंगे। साझेदारी से लाभ प्राप्त होगा।

11. कुंभ- न घर, न बाहर कहीं भी सुख प्राप्त होगा, मन बेचैन रहेगा, ऐसे योग बनते हैं। कर्ज में वृद्धि होगी।

12. मीन- मान-सम्मान में वृद्धि, संतान सुख, शिक्षा से लाभ, आभूषण प्राप्ति के योग। 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

रामनवमी 2026: 26 या 27 मार्च कब मनाएं? जानिए सही तारीख, तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (24 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 24 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

24 March Birthday: आपको 24 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 मार्च, 2026)