Biodata Maker

जानिए, कौन से कार्य वार के अनुसार होते हैं शुभ

पं. प्रणयन एम. पाठक
किस वार को कौन सा कार्य करें और कौन सा नहीं....  
 
 
यूं तो हर दिन शुभ होता है। अगर मन में शुभ विचारों का वास हो, हमारा कर्म शुद्ध हो और नियत कल्याणकारी हो तो कोई भी काम या समय अशुभ नहीं होता लेकिन ज्योतिष के अनुसार कुछ दिनों में कुछ कार्यों का किया जाना शुभ होता है और किन्हीं कार्यों का किया जाना निषिद्ध। आइए जानें क्या कहते हैं हमारे शास्त्र- 

 


1 रविवार-
औषधि सेवन, सवारी, वाहन, नौकरी, स्वास्थ्य विचार, पशु खरीदी, यज्ञ-मंत्रोपदेश, दीक्षा, अस्त्र-शस्त्र, वस्त्र, धातु की खरीदी,वाद-विवाद,न्यायिक सलाह शुभ है। 

2 सोमवार-
कृषि खेती यंत्र खरीदी, बीज बोना, बगीचा, फल के वृक्ष लगाना, वस्त्र तथा रत्न धारण करना, औसत क्रय-विक्रय, भ्रमण-यात्रा, कला कार्य, स्त्री प्रसंग, नवीन कार्य, अलंकार धारण करना, पशुपालन, वस्त्र आभुषण का क्रय-विक्रय हेतु शुभ।

3 मंगलवार- 
जासूसी कार्य, भेद लेना, ऋण देना, गवाही, विष कार्य, अग्नि विषयक कार्य, सेना, युद्ध, नीति-रीति, वाद-विवाद निर्णय, साहस कार्य आदि शुभ है किन्तु ऋण लेना शुभ नहीं है।

4 बुधवार- 
ऋण देना अहितकर तथा शिक्षा-दीक्षा विषयक कार्य, विद्यारंभ अध्ययन, सेवावृत्ति, बहीखाता, हिसाब विचार, शिल्पकार्य, निर्माण कार्य, नोटिस देना, गृहप्रवेश, राजनीति विचार शुभ है।

5 गुरुवार-
ज्ञान-विज्ञान की शिक्षा, धर्म न्याय विषयक कार्य, अनुष्ठान, विज्ञान, कानूनी व कला संकाय शिक्षा आरंभ, गृह शांति, मांगलिक कार्य, नवीन पद ग्रहण, आभूषण धारण, यात्रा, वाहन-यान चालन, औषधि सेवन व निर्माण शुभ साथ ही सफल ग्रहण शुभ है। 

6 शुक्रवार-
सांसर्गिक कार्य, गुप्त विचार गोष्ठी, प्रेम व्यवहार, मित्रता, वस्त्र, मणिरत्न धारण तथा निर्माण, अर्क, इत्र, नाटक, छायाचित्र फिल्म, संगीत आदि कार्य शुभ भण्डार भरना, खेती करना, हल प्रवाह, धान्यरोपण, आयु ज्ञान शिक्षा शुभ है।

7 शनिवार- 
गृहप्रवेश व निर्माण, नौकर-चाकर रखना, धातु लोह-मशीनरी, गवाही, व्यापार विचार, वाद-विवाद दुष्ट कार्य, वाहन खरीदना, सेवा विषयक कार्य करना शुभ परन्तु बीज बोना, कृषि खेती कार्य शुभ नहीं।


Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

16 March Birthday: आपको 16 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 मार्च, 2026)

15 March Birthday: आपको 15 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय