Hanuman Chalisa

10 तरह की स्त्रियां जो शास्त्रों में अच्छी मानी जाती हैं ...

Webdunia
भारतीय परिवारों में नारी लक्ष्मी का स्वरूप मानी गई हैं। मां अन्नपूर्णा ने उन्हें पोषण का वरदान दिया है। यह बहुत पुरानी सूक्ति है कि जहां नारी को पूजा जाता है वहां देवता रमण करते हैं। अलग-अलग शास्त्रों में सौभाग्यवती स्त्री के कुछ लक्षण वर्णित है। आइए जानते हैं उनमें से प्रमुख लक्षण क्या हैं- 


 
सौभाग्यवती नारी वह होती है-  
 
* जो मीठे वचन बोलती है। जिसकी आवाज में मधुरता हो और जो हर किसी से स्नेहिल वाणी में व्यवहार करती हो।  
 
* आस्तिक, सेवा भाव रखने वाली, क्षमाशील, दानशील, बुद्धिमान, दयावान और कर्तव्यों का पालन पूर्ण निष्ठा से करने वाली लक्ष्मी का रूप होती है।

* जो स्त्री तन से अधिक मन से सुंदर हो।
 
* जो घर आए मेहमानों का स्वागत सत्कार करे। 


 
* पराया दुख देखकर दुखी हो अपनी सामर्थ्य के अनुसार सहायता करे।
 
* घर की रसोई में भेद-भाव किए बिना समान रूप से सभी को भोजन परोसे। 

* जो प्रतिदिन स्नान करके साफ और स्वच्छ वस्त्र पहन कर रसोई घर में प्रवेश करती है। 
 
* सुबह शाम घर में देवी-देवताओं के सामने धूप, दीप और सुंगधित अगरबत्ती जला कर पूजा-पाठ करती है।


 
* पतिव्रत धर्म का पालन करे। अपना और पति का अपमान सहन न करे। 
 
* धर्म और नीति के मार्ग पर चलने के लिए पारिवारिक सदस्यों को प्रेरित करे। जो निर्भिक हो और अपनी बात कहने का साहस रखे। 
 
 वे महिलाएं जो होती हैं अलक्ष्मी का रूप

* जो स्त्री मैली-कुचैली सी रहती है। 
 
* जो पाप कर्मों में रत रहती है, पराये पुरुषों में जिसका मन रमता है।

* जो बात-बात पर गुस्सा करती है, जो छल-कपट या मिथ्या भाषण करती है। जो व्यभिचार करती है। 
 
* जो अपने घर को संवार कर नहीं रखती, जिसके विचार उत्तम नहीं होते।

* जो अपनी संतान से स्नेह नहीं रखती। 
 
* जो सिर्फ अपने बारे में सोचती है।  


 
* जो दूसरो के घरों में झगड़ा लगाने की ताक में रहती है। जो आपराधिक गतिविधियों में शामिल होती है। 
 
* जो इधर की बात उधर करती है। 
 
सूचना : यह जानकारी अलग-अलग शास्त्रों से अनुवाद के आधार पर तैयार की गई है, जिसे यथास्वरूप प्रस्तुत किया गया है। वेबदुनिया संपादकीय विभाग के विचार इसमें शामिल नहीं हैं।   

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

17 June Birthday: आपको 17 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

Dvidvadasha Yoga: दुर्लभ द्विद्वादश योग से 4 राशियों को होगा बड़ा लाभ, जानिए कहीं आपकी राशि भी तो नहीं