suvichar

क्यों नहीं होता विवाह सिंहस्थ गुरु दोष में... पढ़ें लेख

आचार्य डॉ. संजय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सिंह राशि में गुरु के संचरण के समय जब तक गुरुदेव सिंह राशि के नवांश में जितने समय तक रहते हैं, उतने समय तक विवाहादि संस्कार नहीं करना चाहिए।

गंगा से दक्षिण, गोदावरी से उत्तर में स्थित राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र का थोड़ा उत्तरी भाग, मध्यप्रदेश, उड़ीसा, उत्तरप्रदेश और बिहार के कुछ दक्षिणी हिस्से गंगा और गोदावरी के बीच पड़ने वाले जितने प्रदेश हैं, उन देशों में सिंह के बृहस्पति में विवाहादि कार्य त्याज्य हैं। हालांकि गंगा और गोदावरी के बीच के क्षेत्रों के अतिरिक्त अन्य देशों में सिंहस्थ गुरु का विवाहादि कार्यों में निषेध नहीं है।


 

 
यह बात ध्यान रखने योग्य है कि मघा नक्षत्र के चारों चरण और पूर्वाफाल्गुनी के प्रथम चरण में जब तक गुरुदेव रहते हैं, उसे मघादि पंचपाद कहा जाता है अर्थात 04-00-00-00 से 04-13-20-00 के भोग काल तक गुरु जितने दिन रहें, उतने समय तक सब देशों में विवाहादि कार्य त्याज्य हैं। 
 
इस वर्ष यह समय ता. 15 जुलाई 2015 को घं. 05 मि. 31 से ता. 30 सितंबर 2015 को घं. 18 मि. 12 तक गुरुदेव का संचरण मघादि पंचपाद में रहेगा। इसके अतिरिक्त शेष भाग में (04-13-20-00 से 04-29-59-59) तक अर्थात पूर्वाफाल्गुनी के तीन और उत्तराफाल्गुनी के 1 चरण- इन 4 चरणों में गंगा से गोदावरी के बीच के देशों को छोड़कर अन्य देशों में विवाहादि कार्य करने में कोई दोष नहीं है।




 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

बुध हुआ मार्गी कुंभ में! 4 राशियों को धन और सफलता का बड़ा मौका

बुध का कुंभ राशि में मार्गी गोचर: 12 राशियों पर बड़ा असर, जानें आपका राशिफल

19 March Birthday: आपको 19 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 मार्च, 2026)

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय