Biodata Maker

अगस्त माह 2021 के तीज-त्योहारों की लिस्ट

अनिरुद्ध जोशी
अगस्त माह वर्षा ऋतु का माह है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार इस माह में श्रावण और भादो मास रहता है। 2 अगस्त को सावन का दूसरा सोमवार रहेगा। 3 अगस्त को मंगला गौरी व्रत रखा जाएगा। यह व्रत सावन के हर मंगलवार को रखा जाता है। आओ जानते हैं कि अगस्त माह में कौनसे प्रमुख तीज-त्योहार हैं।
 
 
1. कामिका एकादशी : 4 अगस्त 2021 बुधवार को श्रावण कृष्ण पक्ष एकादशी को कामिका एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
 
2. कृष्ण प्रदोष : 5 अगस्त शुक्रवार को कृष्ण प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष का व्रत शिवजी को समर्पित है।
 
3. शिवरात्रि : 6 अगस्त 2021 शुक्रवार को शिवरात्री रहेगी। श्रावण मास की शिवरात्रि बहुत ही महत्वपूर्ण होती है। हर माह की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि रहती है।
 
4. हरियाली अमावस्या : 8 अगस्त 2021, रविवार के दिन हरियाली अमावस्या है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, अमावस्या तिथि पर पितरों की आत्मा की शांति के लिए कर्मकांड किया जाता है। इस दिन पवित्र नदी में स्नान किया जाता है।
 
5. हरियाली तीज : 11 अगस्त 2021 बुधवार को हरियाली तीज का व्रत रखा जाएगा। हरियाली तीज से एक दिन पहले सिंजारा दूज मनाया जाता है।
 
6. विनायक चतुर्थी : 12 अगस्त 2021 गुरुवार को है शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को विनायक चतुर्थी के नाम से जाना जाता है।
 
7. नागपंचमी : 13 अगस्त 2021 शुक्रवार को शुक्ल पक्ष की पंचमी को नागपंचमी का त्योहार रहेगा।
 
8. स्कन्द षष्ठी : 13 अगस्त 2021 को स्कंद षष्ठी व्रत रखा जाएगा। स्कंद षष्ठी व्रत हर महीने शुक्ल पक्ष की षष्ठी के दिन रखा जाता है। यह व्रत भगवान कार्तिकेय के लिए रखा जाता है। स्कंद षष्ठी व्रत मुख्य रूप से दक्षिण भारत के राज्यों में लोकप्रिय है।
 
9. तुलसीदास जयन्ती : 15 अगस्त 2021, रविवार को तुलसीदास जयंती है। हर साल श्रावण माह शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को तुलसी दास जयंती मनाई जाती है। तुलसीदास जी का जन्म संवत 1589 में उत्तर प्रदेश के वर्तमान बांदा जनपद के राजापुर नामक गांव में हुआ था।
 
10. मासिक दुर्गाष्टमी : 15 अगस्त 2021 रविवार सावन में मासिक दुर्गाष्टमी है। पंचाक के अनुसार हर माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मासिक दुर्गाष्टमी का व्रत रखा जाता है।
 
11. सिंह संक्रान्ति : 17 अगस्त 2021 मंगलवार को सिंह संक्रांति है। इस दिन सूर्य ग्रह कर्क राशि से सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। सिंह संक्रांति के दिन सूर्य की उपासना करने का विधान है।
 
12. पुत्रदा एकादशी : 18 अगस्त 2021 बुधवार को श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी का व्रत रखा जाएगा।
 
13. शुक्ल प्रदोष : 20 अगस्त शुक्रवार को शुक्ल प्रदोष व्रत रखा जाएगा। प्रदोष का व्रत शिवजी को समर्पित है।
 
14. ओणम : 21 अगस्त 2021 शनिवार को ओणम का पर्व मनाया जाएगा जिसे थिरुवोणम कहते हैं।
 
15. रक्षा बंधन : 22 अगस्त 2021 रविवार को श्रावण माह की पूर्णिमा के दिन रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा।
 
16. गायत्री जयन्ती : 22 अगस्त को गायत्री जयंती उत्सव मनाया जाएगा। हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन गायत्री जयंती मनाई जाती है। हालांकि कुछ स्थानों पर गंगा दशहरा के दिन भी गायत्री जंयती का उत्सव मनाया जाता है।
 
17. कजरी तीज : 25 अगस्त 2021 को कजरी तीज का पर्व है। कजरी तीज भाद्रपद माह की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर मनाई जाती है। इसे भादौ तीज भी कहा जाता है।
 
18. जन्माष्टमी : 30 अगस्त 2021 सोमवार को श्री कृष्ण का 5248वां जन्मोत्सव रहेगा। इस जन्माष्टमी का पर्व भी कहते हैं।


3. सोमवार, 02 अगस्त 2021 दूसरा श्रावण सोमवार.
4. सोमवार, 09 अगस्त 2021 तीसरा श्रावण सोमवार.
5. सोमवार, 16 अगस्त 2021 चौथा श्रावण सोमवार.
6. रविवार, 22 अगस्त 2021 श्रावण मास का अंतिम दिन.

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

23 अप्रैल को खुलेंगे बद्रीनाथ धाम के कपाट, पिछले वर्ष के मुकाबले 11 दिन पहले होंगे दर्शन

Numerology Horoscope: साप्ताहिक अंक राशिफल: 26 जनवरी से 1 फरवरी, 2026, नए अवसरों और सफलता का समय

शंकराचार्य विवाद: क्या है पूरा मामला? जानिए वजह और पृष्ठभूमि

Holi: बरसाना में गड़ा होली का डांडा, ब्रज में शुरू हुआ 40 दिनों का रंग और प्रेम उत्सव

कौन था मायावी कालनेमि? योगी आदित्यनाथ के बयान के बाद क्यों छिड़ी है सनातन पर नई बहस?

सभी देखें

नवीनतम

02 February Birthday: आपको 2 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 2 फरवरी 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 फरवरी, 2026)

01 February Birthday: आपको 1 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 फरवरी 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख