Festival Posters

श्री गणेश चतुर्थी : कौन सी 7 राशियों के होंगे अच्छे दिन शुरू, बप्पा का मिलेगा खूब आशीष

Webdunia
मंगलवार, 30 अगस्त 2022 (16:34 IST)
Ganesh Chaturthi 2022: 21 अगस्त 2022 से बुध ग्रह कन्या राशि में गोचर कर रहा है जो 10 सितंबर तक रहेगा। 31 अगस्त से शुक्र ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में गोचर करने लगेगा। बुध और शुक्र के इस राशि परिवर्तन से 7 राशियों को इससे लाभ होगा, चूंकि बुध ग्रह और बुधवार का संबंध गणेशजी से हैं तो इस दौरान इन राशियों पर गणेशजी की विशेष कृपा रहेगी।
 
7 राशियों के लिए शुभ समय :
 
1. वृषभ : शुक्र का चौथे भाव में और बुध का पांचवें भाव में गोचर आपके लिए विलासिता की वस्तुओं में वृद्धि कर रहा है। परिवार में सुख और शांति के साथ ही प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। आपकी सेहत से जुड़ी समस्या में भी सुधार होगा। कुल मिलाकर आपके लिए यह गोचर शुभ रहेगा।
 
2. मिथुन : शुक्र तीसरे और बुध चौथे भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान पारिवारिक सुख और समृद्धि प्राप्त होगी। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। नौकरी या व्यापार में अच्छा समय रहेगा।
 
3. कन्या : आपकी राशि के लग्न भाव में बुध का गोचर आपको चतुर और वाकपटु बना देगा। आपको साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा और जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। नौकरी के क्षेत्र में भी आप तरक्की करेंगे। सेहत में सुधार होगा। हालांकि 12वें भाव में शुक्र का गोचर लंबी यात्रा करा सकता है। इसके लिए गणेशजी की पूजा करते रहें।
 
4. तुला : शुक्र का ग्यारहवें भाव में गोचर होगा। आपकी राशि के स्वामी ग्रह शुक्र हैं। ऐसे में आप पर इसका शुभ प्राभव होगा। आपकी मनोकामना पूर्ण होगी। अटके कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। वैवाहिक जीवन सुखमय व्यतीत होगा। हालांकि बुध का 12वें भाव में गोचर लंबी यात्रा करा सकता है या अनावश्‍यक खर्चों को बढ़ा सकता है। इसके लिए गणेशजी की पूजा करते रहें।
 
5. वृश्चिक : आपकी राशि के ग्यारहवें भाव में बुध का गोचर आर्थिक रूप से लाभकारी सिद्ध होगा। परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। करियर और व्यवसाय में मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति या वेतनवृद्धि होगी। शुक्र का गोचर दसवें भाव में होगा। इस दौरान आप नौकरी तरक्की करेंगे। आयात-निर्यात से जुड़ा व्यापार में लाभ होगा। दांपत्य जीवन में सुख रहेगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बनेंगे। 
6. धनु : आपकी राशि के दसवें भाव में बुध का गोचर नौकरी या व्यापार के लिए लाभकारी है। घर का माहौल सुखद रहेगा। जीवन में नए अवसार प्राप्त होंगे। करियर में सकारात्मक बदलाव होंगे। शुक्र का नौवें भाव में गोचर आपके लिए शुभ है। धन और भाग्य में बढ़ोतरी कर सकता है।
 
7. मकर : आपकी राशि के नौवें भाव में बुध का गोचर शुभ रहेगा। शिक्षा, करियर, नौकरी या व्यापार में भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। समय का सदुपयोग करने से कामयाब होंगे। धर्म के प्रति आपका झुकाव बढ़ेगा। हालांकि आठवें भाव में शुक्र का गोचर अचानक से लाभ या हानि दे सकता हैं। इसके लिए गणेशजी की पूजा करते रहें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Weekly Rashifal 2026: इस सप्ताह क्या कहता है 12 राशियों का भाग्य, पढ़ें (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी तक)

वरुण का दुर्लभ गोचर: 168 साल बाद मीन राशि में, 6 राशियों पर पड़ेगा गहरा असर

चार धाम यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन जरूरी, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

महाशिवरात्रि का अर्थ, पूजा विधि, मंत्र, आरती, चालीसा, कथा और लाभ FAQs

विजया एकादशी 2026: 13 फरवरी को रखा जाएगा व्रत, जानिए तिथि, महत्व और नियम

सभी देखें

नवीनतम

मेष राशि पर साढ़ेसाती का प्रथम, मीन पर दूसरा और कुंभ पर अंतिम चरण, सिर्फ 3 उपाय से मिलेगा लाभ

कुंभ राशि में सूर्य पर राहु का साया: महाशिवरात्रि के बाद सूर्यग्रहण योग, 12 राशियों पर असर और उपाय जानें

सूर्य का कुंभ राशि में गोचर 2026: सभी 12 राशियों पर पड़ेगा असर, जानें पूरा राशिफल

सूर्य ग्रहण भारत में नजर आएगा या नहीं, सूतक काल का समय क्या रहेगा?

वेलेंटाइन डे स्पेशल: अपने जीवन में प्रेम और सामंजस्य बढ़ाएं, पढ़ें 10 रोमांटिक फेंगशुई टिप्स

अगला लेख