Hanuman Chalisa

मानो या ना मानो! करते हैं आप यह 7 गलतियां अगर, तो आत्मा आ सकती है आपके घर

Webdunia
तरुणा बाकलीवाल

आत्माओं को जब तक मुक्ति नहीं मिल जाती है वह लोक और परलोक के बीच भटकती रहती हैं। कई बार अपने होने का एहसास भी दिलाती हैं। आत्माएं कई चीजों से आकर्षित होकर हमारे आसपास आने की कोशिश करती हैं और हमें अपनी मौजूदगी का एहसास दिलाने की कोशिश करती हैं। बुरी और अच्छी दोनों तरह की आत्माएं होती है। कुछ प्रचलित मान्यताएं हैं जिन पर विश्वास करना या न करना विवेक का विषय हो सकता है पर जानकारी हम सबके लिए जरूरी है।


- शाम के बाद लड़कियों को बालों को खुला नहीं रखना चाहिए। खासतौर पर अमावस्या और पूर्णिमा के आसपास ऐसा नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि इससे नकारात्मक शक्तियां आप पर प्रभाव बनाने की कोशिश करती हैं।

- रात के समय तेज सुगंध वाले इत्र का प्रयोग नहीं करना चाहिए। सुगंध पर भी आत्माएं आकर्षित होती हैं।

- मृत व्यक्तियों को जब आप बहुत ज्यादा याद करते रहते हैं तो उनकी आत्मा आपकी ओर आकर्षित होती है और आपके आसपास भटकने लगती हैं।

- गर्भवती महिलाओं के प्रति आत्माएं जल्दी से आकर्षित होती हैं। ऐसी मान्यता है कि आत्मा नया शरीर पाने के लिए गर्भवती महिलाओं के आसपास भटकती रहती हैं इसलिए महिलाओं को अकेले घर से नहीं निकलना चाहिए।

- गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के आसपास भी आत्मा आकर्षित होती हैं। दरअसल जब व्यक्ति शारीरिक रूप से कमजोर होता है तो आपके आसपास नकारात्मक शक्तियां भटकने लगती हैं लेकिन जब आप स्वस्थ और अंदर से मजबूत होते हैं तो आपके आसपास नकारात्मक उर्जा नहीं आती है इसलिए कहा जाता है कि हमेशा अपने आत्मबल को बनाए रखना चाहिए।

- जो व्यक्ति नियमित स्नान और ध्यान नहीं करता उसका शरीर दूषित हो जाता है ऐसी स्थिति में नकारात्मक शक्तियां उस व्यक्ति पर हावी हो जाती हैं।

- जिन घरों पर नियमित दीप और पूजा-पाठ नहीं किया जाता है वहां नकारात्मक शक्तियां अपना ठिकाना बना लेती हैं। इसलिए अपने घर के हर कमरे में नियमित धूप-दीप दिखाएं।

(इस लेख में व्यक्त विचार/विश्लेषण लेखक के निजी हैं। इसमें शामिल तथ्य तथा विचार/विश्लेषण वेबदुनिया के नहीं हैं और वेबदुनिया इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है)

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Dhulandi 2026: धुलेंडी के दिन 5 कार्य जरूर करें तो होगा बड़ा फायदा

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

Holi 2026 Date Confused: 2 मार्च को भद्रा तो 3 को ग्रहण, जानें ज्योतिषाचार्यों के अनुसार कब जलेगी होली?

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

सभी देखें

नवीनतम

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Holi Numerology Horoscope: अपने मूलांक के अनुसार जानें किन रंगों से खेलें होली, (पढ़ें साप्ताहिक अंक राशिफल 2 से 8 मार्च 2026)

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 फरवरी, 2026)

28 February Birthday: आपको 28 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख