Hanuman Chalisa

आप किस हिन्दी माह में जन्मे हैं, जानिए अपना भविष्य

Webdunia
ग्रहों, नक्षत्रों, वारों, तिथियों आदि के आधार पर मनुष्य का भविष्य फल बनाया जाता है। इनमें मासों का भी महत्वपूर्ण स्थान है। मासों की संख्या 12 है। मासों का प्रारंभ चैत्र मास से होता है। मासों का फल निम्न प्रकार है- 
 
चैत्र मास में जन्म लेने वाले मनुष्य दर्शनीय, अहंकाररहित, श्रेष्ठ कर्म करने वाले, लाल ने‍त्रों वाले, क्रोधवान और चपला स्त्री वाले, स्त्रियों में चंचल होते हैं।
 
वैशाख मास में उत्पन्न होने वाले मनुष्य भोगी (सर्वसुखयुक्त), धनवान, अच्छे चित्त (विचार) वाले, क्रोधवान, सुंदर नेत्रों वाले, रूपवान, स्त्रियों में प्यारे होते हैं। 
 
ज्येष्ठ मास में जन्म लेने वाले मनुष्य विदेश में रहने वाले, शुभ चित्त वाले, बड़ी आयु वाले होते हैं। 
 
आषाढ़ मास में पैदा होने वाले मनुष्य पुत्र-पौत्रादि से युक्त धर्मवान, धन नाश हो जाने के कारण पीड़‍ित, सुंदर वर्ण वाले और थोड़ा सुख भोगने वाले होते हैं। 
 
श्रावण मास में पैदा होने वाले सुख-दुख तथा हानि व लाभ में एक होते हैं। 
 
भाद्रपद मास में जन्म लेने वाले मनुष्य सदा खुश रहने वाले, बहुत बात करने वाले, पुत्रवान, मीठी बोली बोलने वाले, सुंदर और शीलवान होते हैं। 
 
आश्विन मास में जन्म लेने वाले मनुष्य सुंदर रूप वाले, अत्यंत पवित्रतायुक्त, गुणवान, धनी और कामी होते हैं। 
 
कार्तिक मास में पैदा होने वाले मनुष्य धनवान, कम बुद्धि वाले, दुष्ट प्रवृत्ति वाले, क्रय-विक्रय कर्म करने वाले, पापी और दुष्ट चित्त वाले होते हैं। 

ALSO READ: इस हिन्दू माह में जन्मी महिलाएं क्रूर होती हैं, जानिए अपने बारे में
 
मार्गशीर्ष मास में जन्म लेने वाले मनुष्य मीठे वचन बोलने वाले, धनवान, धर्मवान, बहुत मित्रों वाले, पराक्रमी और दूसरों का उपकार करने वाले होते हैं। 
 
पौष माघ में जन्म लेने वाले मनुष्य शूर, उग्र (कठोर) प्रताप वाले, पितर-देवताओं को नहीं मानने वाले और ऐश्वर्य उत्पन्न करने वाले होते हैं। 
 
माघ मास में पैदा होने वाले मनुष्य बुद्धिमान, धनवान, शूरवीर, निष्ठुर वचन बोलने वाले, कामी और युद्ध में धीर होते हैं। 
 
फाल्गुन मास में पैदा होने वाले मनुष्य शुक्ल वर्ण वाले, दूसरों का उपकार करने वाले, धनवान, विद्यावान तथा सुखी और सदा विदेश में भ्रमण करने वाले होते हैं। 
 
-पं. बंशीलाल शर्मा, जयपुर

 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

बुध का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख