rashifal-2026

May Birthday Horoscope : स्वभाव से राजसी और आकर्षक होते हैं मई में जन्मे जातक

Webdunia
May Month Birthday
 
आपका जन्म किसी भी साल के मई महीने में हुआ है तो एस्ट्रोलॉजी कहती है कि आप आकर्षक और लोकप्रिय होंगे। थोड़े से लापरवाह, थोड़े से सनकी। एक बार अगर कुछ ठान लें तो उसे पाकर ही रहते हैं। मई में जन्में जातक अव्वल दर्जे के घमंडी होते हैं लेकिन इनमें त्याग करने की प्रवृत्ति भी प्रबल होती है। स्वभाव से राजसी होते हैं। 
 
दूसरे शब्दों में कह सकते हैं कि इन्हें हर चीज शाही अंदाज में चाहिए लेकिन इसकी उम्मीद ये हमेशा दूसरों से रखते हैं। जैसे- अगर इन्हें घर साफ-सुथरा चाहिए तो ये घर के अन्य सदस्यों से अपेक्षा करते हैं कि वे यह काम करें। इनकी एक खासियत यह होती है कि भीड़ में इन्हें पहचानना आसान होता है, क्योंकि इनका आकर्षक व्यक्तित्व बरबस ही सबका ध्यान खींच लेता है। 
 
घर में चाहे ये जितने अस्त-व्यस्त हों बाहर इनकी छवि सुव्यवस्थित मानी जाती है। इसका एक कारण यह है कि इनका ड्रेसिंग सेंस गजब का होता है। हमेशा खूबसूरत दिखना इन्हें लुभाता है। अपोजिट सेक्स के लिए हमेशा रहस्य का विषय होते हैं। 
 
मई में जन्में युवक-युवतियों खास क्वॉलिटी यह है कि ये रोमांस के मामले में सिद्धांतवादी होते हैं। छिछोरी हरकतें इन्हें नहीं भाती। प्यार का उच्चतम आदर्श स्थापित करने की चाह होती है। कई मामलों में मई में जन्में युवा घोर परंपरावादी होते हैं। मई में जन्मीं लड़कियां अक्सर डॉमिनेटिंग पाई जाती है। जुबान की पक्की होती हैं। दोस्ती निभाने में इनका कोई जवाब नहीं। प्यार हो चाहे शादी, सेक्स इनके लिए गंभीर विषय होता है, रस का नहीं। शादी से पूर्व सीमाएं लांघना इन्हें पसंद नहीं होगा। 
 
इस माह जन्मे युवा जर्नलिस्ट, लेखक, कम्प्यूटर इंजीनियर, पायलट, डॉक्टर या सफल प्रशासनिक अधिकारी होते हैं। राजनीति में सफलता मुश्किल से मिलती है, लेकिन अगर मिल गई तो मरने के बाद तक यश दिलाती है। लड़कियां फैशन डिजाइनर भी हो सकती हैं। अभी बताया ना कि इनका ड्रेसिंग सेंस लाजवाब होता है। 
 
मई में जन्मी महिलाएं सुपर ईगो से भी ग्रस्त होती है। ओवर सेंसेटिव और पल-पल में रूठने वाली। इनके भीतर प्यार का असीम सागर उमड़ रहा होता है जिसे सिर्फ इनके करीबी लोग ही जान पाते हैं। बाहर वालों के लिए ये कठोर ही प्रतीत होती है। 
 
किसी के प्रति एक बार इनका विश्वास टूट जाए तो फिर दोबारा नहीं जुड़ सकता। इन्हें अगर सफलता पानी है और सबकी चहेती बनना है तो अपने सुपर ईगो को थोड़ा त्यागना होगा। एक्स्ट्रीम में डिवोशन भी इनकी बेड क्वॉलिटी ही कही जाएगी। अगर ये बेलैंस्ड बिहेवियर अपनाएं तो इनसे प्यारा कोई नहीं। अपना सबकुछ लूटा देने वाली आदत में भी सुधार लाएं।
 
मई में जन्में कुछ लोग अक्सर दूसरों के लिए इतना कुछ कर जाते हैं कि सामने वाला इनकी कद्र नहीं करता और इनकी इस नादानी का फायदा उठा कर चल देता है। इनके दुश्मनों की संख्या भी अधिक होती है। क्योंकि ये लोग दिल के साफ होते हैं अत: बिना यह सोचे कि सामने वाले को उनकी बा‍त का बुरा लग सकता है, अपनी बात कह जाते है। इन्हें अपनी-अपनी हांकने की आदत भी छोड़नी होगी। दूसरों को महत्व देना सीखें, आपका महत्व अपने आप बढ़ जाएगा। 
 
लकी नंबर : 2 3 7 8
 
लकी कलर : व्हाइट, मरिन ब्लू, मेहंदिया
 
लकी डे : संडे, मंडे, सेटरडे
 
लकी स्टोन : ब्लू टोपाज
 
सुझाव : प्रतिदिन सूर्य को जल चढ़ाएं, शिव आराधना करें।

ALSO READ: राम के वंशज आज भी हैं, जानिए कौन है और रहते हैं कहां

सम्बंधित जानकारी

Gupt Navratri 2026: माघ गुप्त नवरात्रि साधना के 8 वो गुप्त रहस्य, जिन्हें आज भी छिपाकर रखते हैं साधक

Mauni amavasya 2026: मौनी अमावस्या पर क्या न करें? जानिए 5 जरूरी सावधानियां

Rath Saptami 2026: रथ सप्तमी का अर्थ, आरती, पूजा विधि, चालीसा और लाभ

खरमास समाप्त, मांगलिक कार्य प्रारंभ, जानिए विवाह और वाहन खरीदी के शुभ मुहूर्त

हिंदू नववर्ष पर प्रारंभ हो रहा है रौद्र संवत्सर, 5 बातों को लेकर रहे सावधान

22 January Birthday: आपको 22 जनवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 22 जनवरी 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Basant Panchami 2026: बसंत पंचमी पर करें ये 5 अचूक उपाय, बुद्धि और ज्ञान का खुल जाएगा ताला

Panchak January 2026: सावधान! इस दिन से शुरू हो रहा है जनवरी का पंचक, भूलकर भी न करें ये 5 शुभ काम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (21 जनवरी, 2026)

अगला लेख