Hanuman Chalisa

31 मार्च को बुध का मेष राशि में प्रवेश, जानिए किसे मिलेगी खुशियां, किसे होगा क्लेश

Webdunia
शनिवार, 11 मार्च 2023 (15:39 IST)
Mercury transit in Aries: बुध ग्रह ने 15 मार्च को ही मीन राशि में गोचर किया था और अब वह 31 मार्च 2023 को दोपहर 02 बजकर 44 मिनट पर मीन से निकलकर मेष राशि में गोचर करेगा। मेष राशि मंगल की राशि है। बुध के मेष में गोचर से सभी 12 राशियों पर शुभ और अशुभ देखने को मिलेगा। आओ जानते हैं कि कौनसी राशि के लिए यह शुभ है और किसके लिए अशुभ।
 
मेष राशि : आपकी राशि के प्रथम भाव में बुध का गोचर मिलेजुले परिणाम देगा। आपके व्यक्तित्व को आकर्षक बनाएगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। विरोधी और गुप्त शत्रुओं से सावधान रहना होगा। दांपत्य जीवन में सुधार होगा और साझेदारी के व्यापार में लाभ होगा। 
 
वृषभ राशि : आपकी राशि के 12वें भाव में गोचर करेगा। लंबी यात्रा के योग बनेंगे। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिले सकते हैं। व्यापार में सोच समझकर आगे बढ़ना होगा। जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। फालतू के खर्चों से बचना होगा। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट करने वालों के लिए यह गोचर शुभ है।
 
मिथुन राशि : आपकी राशि के एकादश भाव में बुध का गोचर आर्थिक रूप से आपके लिए शुभ है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा और मान सम्मान में वृद्धि होगी। छात्रों के लिए यह गोचर शुभ है। करियर और नौकरी में तरक्की होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। इस दौरान आप किसी तरह की संपत्ति भी खरीद सकते हैं।
 
कर्क राशि : आपकी राशि के दसवें भाव में बुध का गोचर कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए लाभकारी है। व्यापारी हैं तो मुनाफा कमाएंगे। करियर में नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है। लंबी दूरी की यात्रा के योग बनेंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी।
 
सिंह राशि : आपकी राशि के नौवें भाव में बुध का गोचर शुभ है। हर कदम पर भाग्य आपका साथ देगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। तीर्थ यात्रा पर जाने का योग बनेगा। बुजुर्गों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। छोटे भाई-बहनों का साथ मिलेगा। 
कन्या राशि : आपकी राशि के आठवें भाव में बुध का गोचर मिलेजुले परिणाम देगा। आकस्मिक घटना दुर्घटना से बचकर रहना होगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। मानसिक तनाव रहेगा। व्यापार में सोच समझकर निर्णय लें। नौकरी में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।
 
तुला राशि : आपकी राशि के सातवें भाव में बुध का गोचर दांपत्य जीवन को मजबूत करेगा। साझेदारी के व्यापार में लाभ देगा। हालांकि जीवनसाथी की सेहत का ध्यान रखना होगा। लेन देन में सावधानी रखें।
 
वृश्चिक राशि : आपकी राशि के छठे भाव में बुध का गोचर होगा जो मिलेजुले परिणाम देगा। सेहत का ध्यान रखना होगा। विरोधी और गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहना होगा। लेन देन में सावधानी रखें। खर्चों पर लगाम लगाकर रखें।
 
धनु राशि : आपकी राशि के पांचवें भाव में बुध का गोचर शिक्षक, लेखक छात्रों के लिए शुभ है। प्रेम संबंध और मजबूत होंगे। व्यापार में लाभ होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नौकरीपेशा हैं तो नए संपर्क बनेंगे। कुल मिलाकर सभी के लिए शुभ समय रहेगा।
 
मकर राशि : आपकी राशि के चौथे भाव में बुध का गोचर भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बना सकता है। पारिवारिक सुख मिलेगा। घर परिवार में धार्मिक कार्य संपन्न होंगे। छात्रों के लिए भी समय ठीक है। नौकरी में वरिष्ठों का साथ मिलेगा।
 
कुंभ राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में बुध का गोचर तीर्थ यात्रा पर जाने के योग बनाएगा। भाई-बहनों से रिश्ते को मजबूत बनाएगा। लेखन, मीडिया, शिक्षा और कला से जुड़े लोगों के लिए शुभ समय रहेगा। पिता का साथ मिलेगा।
 
मीन राशि : आपकी राशि के दूसरे भाव में बुध का गोचर आपकी वाणी को प्रभावशाली बनाएगा और कार्य में कुशलता लाएगा। परिवार में सुख रहेगा। प्रेम संबंध को मजबूत बनाएगा। प्रॉपर्टी खरीदने के योग भी बनाएगा। सेहत का ध्यान रखना होगा।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Numerology Horoscope 1-7 June 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल, जानें किस मूलांक की चमकेगी किस्मत?

June 2026 Monthly Horoscope: मासिक राशिफल जून 2026: 12 राशियों की भविष्यवाणी, जानें भाग्य, आर्थिक स्थिति और जीवनशैली

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 मई, 2026)

30 May Birthday: आपको 30 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख