shiv chalisa

7 जुलाई 2021 : सूर्य और बुध की युति, बुधादित्य योग से 5 राशियां होंगी धनवान

Webdunia
सूर्य और बुध होंगे मिथुन राशि में, जानें किन 5 राशियों का होगा भाग्योदय 

7 जुलाई से सूर्य और बुध एक ही राशि में, मिथुन राशि को होगा धन लाभ
 
ज्योतिष के अनुसार, सूर्य और बुध का एक ही राशि में होना बेहद शुभ माना जाता है। 7 जुलाई को बुध ग्रह मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जहां सूर्य पहले से विराजमान हैं। सूर्य और बुध का एक साथ मिथुन राशि में होना कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ होगा। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए सूर्य और बुध का एक ही राशि में आना शुभ रहने वाला है।
 
कुंभ राशि
7 से 16 जुलाई तक सूर्य और बुध का मिथुन राशि में एक साथ कुंभ राशि के लिए भी शुभ समय लेकर आया है। इस दौरान धनलाभ होगा। मान- सम्मान और पद- प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। नौकरी और व्यापार में तरक्की का समय है। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।
 
धनु राशि
7 से 16 जुलाई तक सूर्य और बुध का मिथुन राशि में एक साथ रहना धनु राशि के जातकों के लिए धनलाभ और तरक्की लेकर आया है। इस राशि के लोगों के लिए यह समय शुभ एवं धन लाभदायक है। इनके लिए नौकरी और व्यापार में तरक्की के योग बन रहे हैं। इस दौरान इन लोगों को धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में शामिल होने का मौका मिलेगा। जो लाभदायक और पुण्य प्रदान करने वाला होगा।
 
वृश्चिक राशि
मिथुन राशि में 7 जुलाई से 16 जुलाई तक सूर्य और बुध का एक साथ रहना वृश्चिक राशि के जातकों के लिए बेहद शुभ है। इस दौरान इन्हें धन- लाभ हो सकता है। लेनदेन या निवेश से फायदा होगा। जीवन साथी का सहयोग मिलेगा। नया वाहन या मकान खरीदने का योग है। कार्यों में सफलता मिलेगी।
 
तुला राशि
7 से 16 जुलाई तक सूर्य और बुध एक ही राशि, मिथुन राशि में होने से तुला राशि के लिए यह समय किसी भी वरदान से कम नहीं होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। लेन-देन और निवेश के लिए यह समय बेहद शुभ होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
 
मिथुन राशि 
सूर्य और बुध एक साथ 
बुध 7 जुलाई को मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। जहां सूर्य पहले से विराजमान हैं। इससे मिथुन राशि के जातकों को धन लाभ होगा। दांपत्य जीवन सुख मय और मंगलकारी होगा।  कार्यों में सफलता मिलेगी। हर जगह आपके कार्यों की सराहना होगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

03 March Birthday: आपको 3 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

ईरान- इजराइल युद्ध: क्या भविष्य मालिका की भविष्यवाणी सच होने का समय आ गया?

अगला लेख