Hanuman Chalisa

Astrology: कब मिलेगा भवन और वाहन सुख, जानें 5 खास बातें और 12 उपाय

घर और गाड़ी चाहिए तो करें ये उपाय

WD Feature Desk
शनिवार, 27 अप्रैल 2024 (15:33 IST)
HIGHLIGHTS
 
• कब बनेगा घर।
• कुंडली की स्थिति से बनेंगे और वाहन के योग।
• जानें ज्योतिष के अनुसार घर और वाहन के योग के बारे में। 
 
Home and vehicle: मकान, घर, फ्लेट, चार पहिया वाहन, गाड़ी, बंगला और अच्छा बैंक-बैलेंस यह सपना हर व्यक्ति का होता है। और दुनिया में हर किसी की यही जरूरत है कि उसका अपना एक घर हो और उसका अपना वाहन हो।

आपको यहां यह जानना आवश्यक हैं कि कुंडली के कौनसे योग आपको गाड़ी/ वाहन और घर/ मकान का सुख दे सकते हैं और इन्हें पाने के लिए क्या किया जा सकता है? आइए जानें...
 
1. अपना घर खरीदने या बनाने के लिए चंद्र और मंगल कुंडली में मजबूत होने चाहिए। 
 
2. जिनकी कुंडली में चौथा भाव बली हो उसका घर अवश्य बनेगा। जितने बली ग्रह चौथे भाव पर होंगे उतने ही घर जातक के होंगे, लेकिन अगर राहु का प्रभाव चौथे भाव पर हो तो वह अपने घर का सुख नहीं ले सकेगा। हो सकता है घर तो आलिशान हो लेकिन खुद सरकारी मकान में रहे। 
 
3. शुक्र जितना अच्छा होगा घर उतना ही आलिशान होगा, भव्य होगा। 
 
4. मंगल अगर नीच का हो साथ ही राहु से पीड़ित हो तो घर सुंदर नहीं होगा और घर में रहकर सुख नहीं मिलेगा। 
 
5. चंद्र खराब हो तो घर बनाने में परेशानी आती है और मां-बाप का सहयोग नहीं मिलता।
 
करें ये उपाय- 
 
1. किसी भी मंदिर में देवता के वाहन को पहले पूजें। यह वाहन पाने का सबसे सरल उपाय है। जैसे- शिव मंदिर में नंदी को, गणेश मंदिर में चूहे को, दुर्गा मंदिर में सिंह को और बाद में प्रतिमा की पूजन करें। 
 
2. चांदी का चौकोर टुकड़ा हमेशा अपने पूजा स्थान में रखें। 
 
3. सोना-चांदी और तांबा इन तीन धातुओं की अंगूठी अनामिका में पहनें। 
 
4. खराब इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान घर से बाहर करें।
 
5. राहु इंसान को चाहकर भी वाहन नहीं खरीदने देता। 
 
6. शुक्र और चौथा भाव कमजोर हो तो सामर्थ्य होने के बाद भी इंसान वाहन नहीं खरीद सकता।  
 
7. ग्यारह मंगलवार गरीबों को मिठाई बाटें। 
 
8. दोषी ग्रह, नीच ग्रह, मारकेश के रंग की गाड़ी कदापि न लें। मंगल शनि खराब हों तो काली, लाल व नीले रंग की गाड़ी न खरीदें। गाड़ी का नंबर जन्मांक के विपरीत न लें। लोहे का दान करें। 
 
9. चंद्रमा खराब हो तो ड्राइविंग सही नहीं होती और दुर्घटनाएं हो जाती है। 
 
11. मां दुर्गा या भैरव की आराधना करें। 
 
10. राहु का प्रभाव हो तो घर से कूड़ा करकट बाहर निकालें।  
 
12. राहु-शनि-मंगल चौथे भाव को प्रभावित करें तो गाड़ी का इंजन जल्दी-जल्दी खराब होता है अर्थात् गाड़ी अधिकतर समय गैराज में ही रहती है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

According to astrology

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

Banyan tree worship: वट सावित्री व्रत: बरगद के पेड़ में छिपा है अखंड सौभाग्य का रहस्य, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Vat Savitri Vrat 2026: वट सावित्री व्रत के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें, हर महिला को जानना हैं जरूरी

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 मई, 2026)

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख