Hanuman Chalisa

Chaturmas 2021 : चातुर्मास समाप्त, जानिए आगामी दो माह में शुभ विवाह की तारीखें

Webdunia
हिन्दू धर्म के अनुसार चातुर्मास Chaturmas 2021 वह चार महीने की अवधि है, जो आषाढ़ शुक्ल एकादशी से प्रारंभ होकर, कार्तिक शुक्ल एकादशी पर समाप्त होता है। चातुर्मास के चार महीने यानी श्रावण, भाद्रपद, आश्‍विन और कार्तिक माह तक चार्तुमास जारी रहता है।
 
जब चातुर्मास का आरंभ होता है तो उसे 'देवशयनी एकादशी' और जब चातुर्मास समाप्त होता है तो 'देवोत्थान या देवउठनी एकादशी' कहा जाता है। ध्यान और साधना करने वाले लोगों के लिए ये माह महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान शारीरिक और मानसिक स्थिति और वातावरण भी अच्छा रहता है।
 
इन दिनों व्रत, भक्ति और शुभ कर्म के चार महीने को हिन्दू धर्म में 'चातुर्मास या चौमासा कहा गया है। इस समयावधि को व्रतों का माह भी कहा जाता है क्योंकि उक्त चार माह में हमारी पाचनशक्ति कमजोर पड़ जाती है और भोजन और जल में बैक्टीरिया बढ़ जाते है। अत: इन दिनों उपवास रखना स्वास्थ्य की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।
 
 
चातुर्मास समाप्ति होने के बाद ही शादी विवाह जैसे मांगलिक कार्य आरंभ हो जाते है। देवउठनी एकदशी के बाद सभी शुभ कार्य, जैसे मांगलिक विवाह Shubh Vivah Muhurat, नामकरण संस्कार, मुंडन, गृह प्रवेश आदि जैसे कार्य शुरू हो सकेंगे। चातुर्मास में वर्जित माने गए सभी मांगलिक कार्य देवउठनी एकादशी के बाद जो आरंभ हो जाएंगे।
 
 
आपको बता दें कि देवउठनी एकादशी से शुभ मांगलिक विवाह का शुभारंभ हो जाता है। इस बार 14-15 नवंबर को देवउठनी एकादशी के बाद नवंबर के महीने में केवल 19, 20, 21, 26, 28, 29 व 30 इन तारीखों पर ही शुभ विवाह मुहूर्त हो सकेंगे और दिसंबर माह में 1, 2, 5, 6, 7, 11, 12 और 13 तारीख को आखिरी विवाह मुहूर्त है। 
 
इस हिसाब यदि देखा जाए तो आगामी 2 महीनों में बहुत ही कम शुभ मुहूर्त बन रहे हैं। इसके बाद अगले वर्ष यानी 2022 में 15 जनवरी से पुन: शुभ विवाह मुहूर्त प्रारंभ हो सकेंगे। 

 
ALSO READ: आज से गुंजेंगी शहनाइयां : जानिए दिसम्बर तक विवाह के शुभ मुहूर्त

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

12 April Birthday: आपको 12 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

रोग पंचक शुरू: भूलकर भी न करें ये काम, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अप्रैल 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope April 2026: इस सप्ताह का राशिफल (13 से 19 अप्रैल): किस राशि के लिए है भाग्यशाली समय?

Bhavishya malika: भविष्य मालिका युद्ध के बारे में क्या कहती है?

अगला लेख