Hanuman Chalisa

ये हैं वर्षभर की चतुर्थी के पूजन एवं नियम, अवश्य पढ़ें...

Webdunia
कैसे करें संकष्टी चतुर्थी पर पूजन, जानिए...
 
भगवान श्री गणेशजी आदिकाल से पूजित रहे हैं। वेदों में, पुराणों में (शिवपुराण, स्कंद पुराण, अग्नि पुराण, ब्रह्मवैवर्त पुराण आदि) में गणेशजी के संबंध में अनेक लीला कथाएं तथा पूजा-पद्धतियां मिलती हैं। उनके नाम से गणेश पुराण भी सर्वसुलभ है।
 
प्राचीनकाल में अलग-अलग देवता को मानने वाले संप्रदाय अलग-अलग थे। श्री आदिशंकराचार्य द्वारा यह प्रतिपादित किया गया कि सभी देवता ब्रह्मस्वरूप हैं तथा जन साधारण ने उनके द्वारा बतलाए गए मार्ग को अंगीकार कर लिया तथा स्मार्त कहलाए।
 
देवता कोई भी हो, पूजा कोई भी हो, गणेश पूजन के बगैर सब निरर्थक है। देखें-
 
'विद्यारम्भे विवाहे च प्रवेशे निर्गमे तथा।
संग्रामे संकटे चैव विघ्नस्तस्य न जायते।।
 
तथा
 
'महिमा जासु जान गनराऊ।
प्रथम पूजित नाम प्रभाऊ।।
 
मुद्गल पुराण में 'वक्रतुण्डाय हुं' जप का निर्देश दिया गया है। गणेशजी को प्रसन्न करने के लिए कई पूजा-व्रत करने का निर्देश दिया गया है‍‍ जिन्हें करके गणेशजी को प्रसन्न किया जा सकता है। वे निम्नलिखित हैं -
 
कैसे करें शुक्ल एवं कृष्ण पक्ष में गणेश पूजन :- 
 
* शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को व्रत कर गणेश पूजन का गणेशजी द्वारा स्वयं निर्देश दिया गया है।
 
* कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को व्रत कर चन्द्र दर्शन कर गणेश पूजन कर ब्राह्मण भोजन करवाने से अर्थ-धर्म-काम-मोक्ष सभी अभिलाषित पदार्थ पाए जा सकते हैं, ऐसा स्वयं गणेशजी ने कहा है।
 
* प्रत्येक माह कृष्ण पक्ष 4 के दिन संकट (संकष्टी) चतुर्थी तथा चौथमाता का व्रत किया जाता है।
 
* दिनभर निराहार उपवास किया जाता है।
 
* चन्द्रोदय होने पर अर्घ्य देकर तथा गणेशजी एवं चौथ माता की पूजा करके लड्डू का भोग लगाकर भोजन करते हैं। 
 
* वैशाख कृष्ण 4 से ही चौथमाता का व्रत प्रारंभ करते हैं।

- पं. उमेश दीक्षित

ALSO READ: संकष्टी गणेश चतुर्थी व्रत की पौराणिक एवं प्रामाणिक कथा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

12 April Birthday: आपको 12 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

रोग पंचक शुरू: भूलकर भी न करें ये काम, वरना बढ़ सकती हैं परेशानियां

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 12 अप्रैल 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope April 2026: इस सप्ताह का राशिफल (13 से 19 अप्रैल): किस राशि के लिए है भाग्यशाली समय?

Bhavishya malika: भविष्य मालिका युद्ध के बारे में क्या कहती है?

अगला लेख