Hanuman Chalisa

जानिए कौए से जुड़े लोक प्रचलित शुभ-अशुभ संकेत

Webdunia
- पं. अशोक पंवार 'मयंक' 


 

लोक-प्रचलित जानकारी : कौए से जुड़े शुभ संकेत जानिए   
 
पुराने जमाने से एक परंपरा चली आ रही है कि कौआ जब घर की छत पर आवाज करता है, तब कहते है कि घर में कोई मेहमान आएगा। यह बात अक्सर सच भी साबित होती है।
 
इसी प्रकार यदि किसी के सिर पर कौआ बैठ जाए तो वह अपने रिश्तेदार को झूठा पत्र लिखता है कि उसकी मृत्यु हो गई है। इस प्रकार की खबर सुनकर परिजन शोक करते है। उसी दिन दूसरा पत्र मिलता है कि वह खबर निराधार है, कौआ सिर पर बैठने से ऐसी खबर दी गई थी। कहते हैं कि इस प्रकार की खबर उड़ाने से उस पर आई विपत्ति टल जाती है। 
 
जानिए कौआ कैसे देता है शुभता के संकेत...   

 
 
 

 


* कौए के अंडों की संख्या से भी शुभाशुभ की भविष्यवाणी की जा सकती है।
 
* यदि कौआ (मादा) एक ही अंडा दें, तो इसे कारूण कहा जाता है। इससे अच्छी वर्षा व अच्छी पैदावार के संकेत समझना चाहिए। इससे प्रजा में प्रसन्नता रहती है।
 
* यदि दो अंडे दें, तो इसे अग्नि कहा जाता है। ऐसी स्थिति में अल्प वर्षा होती है। खेतों में डाला गया बीज अंकुरित नहीं होता, प्रजा भी दुखी होती है।
 
* तीन अंडों को वायु कहा जाता है। यह भी शुभ संकेत नहीं माना जाता। फसल को पशु-पक्षी नष्ट कर देते हैं।
 
* कौआ यदि चार अंडे दें, तो इसे इंद्र कहा जाता है। इसे अत्यंत शुभ माना गया है। यात्राओं में विचार, यात्रा करने से पहले कौंवों को दही-चावल का भोग लगाने से यात्रा सफल होती है।
 
* यदि कौआ बाईं तरफ से आकर भोग का ग्रहण करता है तो यात्रा निर्विघ्न संपन्न होती है।
 
* यदि कौआ पीठ पीछे से आता है, तो प्रवासी को लाभ होता है।
 
 


 


* दाईं तरफ से उड़कर बाईं तरफ आ जाए और भोग ग्रहण करें तो यात्रा में सफलता मिलती है। अन्यथा विपरीत फल मिलता है।
 
* यदि कौआ सामने से आकर भोग ग्रहण करें और पैर से सिर खुजलाएं तो कार्य सिद्ध होता है।
 
* भोग ग्रहण कर उड़ कर कुएं की पाल पर जा बैठे, नदी तट पर जा बैठे या जलपूर्ण घट पर बैठ जाए तो खोई वस्तु मिलती है। मुकदमे में जीत होती है एवं धन-धान्य में भी वृद्धि होती है। अगर हवेली अथवा अटारी पर या हरे-भरे वृक्ष पर जा बैठे तो अकस्मात धन लाभ मिलता है।
 
* यदि कौआ अपनी चौंच में फल, रोटी या मांस का टुकड़ा दबाए दिखाई दें, तो अभिष्ट कार्य की सफलता होती है।
 
* यदि गाय की पीठ पर बैठकर अपनी चोंच रगड़ता हुआ दिखे तो उसे उत्तम भोजन की प्राप्ति होती है।
 
* सूखा तिनका अपनी चोंच में लिए दिखे तो धन लाभ होता है।
 
* कौए की चोंच में फूल-पत्ती हो तो मनोरथ की सिद्धि होती है।
 
* कौआ अनाज के ढेर पर बैठा मिले, तो धान्य लाभ होता है और गाय के सिर पर बैठा मिले तो प्रियजन से भेट-वार्ता होती है।
 
* ऊंट की पीठ पर बैठा मिले तो यात्रा कुशल होती है।
 
* यदि सूअर की पीठ पर कौआ बैठा दिखाई दें, तो विपुल धन की प्राप्ति होती है।
 
* यदि कौआ धूल में लोटपोट होता दिखाई दें, तो उस स्थान में वर्षा होती है।

आगे पढ़ें : कब होता है कौआ अशुभ ?
 
 


 


कौआ कब होता है अशुभ ?
 
- गधे की पीठ पर बैठा कौआ शत्रु भय का सूचक होता है।
 
- गाय की पूंछ पर बैठा कौआ सर्वभय का कारण बनता है।
 
- यदि कोयले के ढेर पर बैठा या हड्डी पर बैठा कौआ मिले तो, घोर कष्टों का सामना करना पड़ता है।
 
- यदि कौआ आपस में लड़ते हुए दिखलाई दें, तो आसपास किसी की हत्या होती है या कोई पकड़ा जाता है।
 
- जब कौआ सूखे पेड़ पर बैठा दिखाई दें, तो रोग का सूचक होता है।
 
- यदि कौआ अपने पंखों को धुनता दिखाई दें, तो वहां किसी की मृत्यु होती है।
 
- पेड़ की टूटी डाल पर बैठा कौआ किसी के कारागार में बंद होने की संभावना व्यक्त करता है।
 
- किसी के सिर पर कौआ हड्डी का टुकड़ा गिरा दें, तो उस व्यक्ति की निश्चित मृत्यु समझो।
 
- भोजादि के अवसर पर कौए प्रायः एकत्र हो जाते हैं, किंतु यदि कौए बिना किसी प्रयोजन के किसी स्थान पर एकत्र होकर कर्कश ध्वनि करते हैं, तो उस स्थान पर अन्न, धन और जन की हानि होती है। रात्रि के समय यदि कौए एकत्र होकर कांव-कांव करने लगें, तो दुर्भिक्ष या विनाश की सूचना मिलती है।
 
विशेष : हमारा उद्देश्य सिर्फ लोक-प्रचलित जानकारी प्रस्तुत करना है ना कि भ्रम फैलाना। स्थान विशेष पर कौओं के आने, बोलने या एकत्र होने के भिन्न-भिन्न फल शास्त्रों में पाए जाते हैं। 
 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

खप्पर योग बना खतरनाक: 4 राशियों को नुकसान, 4 को मिलेगा बड़ा लाभ

कालाष्टमी पर करें ये 5 खास उपाय, जीवन में होगा चमत्कार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 अप्रैल, 2026)

10 April Birthday: आपको 10 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अप्रैल 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय