Hanuman Chalisa

कौआ कैसे देता है शुभ-अशुभ के संकेत, जानिए

Webdunia
- पं. अशोक पँवार 'मयंक'


 
पुराने जमाने से एक परंपरा चली आ रही है कि यदि किसी के सिर पर कौआ बैठ जाए तो वह अपने रिश्तेदार को झूठा पत्र लिखता है कि उसकी मृत्यु हो गई है। इस प्रकार की खबर सुनकर परिजन शोक करते है। उसी दिन दूसरा पत्र मिलता है कि वह खबर निराधार है, कौआ सिर पर बैठने से ऐसी खबर दी गई थी।
 
कहते हैं कि इस प्रकार की खबर उड़ाने से उस पर आई विपत्ति टल जाती है। कौआ जब घर की छत पर आवाज करता है, तब कहते है कि घर में कोई मेहमान आएगा। यह बात अक्सर सच भी साबित होती है।
 
* कौए के अंडों की संख्या से भी शुभाशुभ की भविष्यवाणी की जा सकती है।

 
* यदि कौआ (मादा) एक ही अंडा दें, तो इसे कारूण कहा जाता है। इससे अच्छी वर्षा व अच्छी पैदावार के संकेत समझना चाहिए। इससे प्रजा में प्रसन्नता रहती है।

 
* यदि दो अंडे दें, तो इसे अग्नि कहा जाता है। ऐसी स्थिति में अल्प वर्षा होती है। खेतों में डाला गया बीज अंकुरित नहीं होता, प्रजा भी दुखी होती है।

 
* तीन अंडों को वायु कहा जाता है। यह भी शुभ संकेत नहीं माना जाता। फसल को पशु-पक्षी नष्ट कर देते हैं।

 
 

 


* कौआ यदि चार अंडे दें, तो इसे इंद्र कहा जाता है। इसे अत्यंत शुभ माना गया है। यात्राओं में विचार, यात्रा करने से पहले कौंवों को दही-चावल का भोग लगाने से यात्रा सफल होती है।

 
* यदि कौआ बाईं तरफ से आकर भोग का ग्रहण करता है तो यात्रा निर्विघ्न संपन्न होती है।

 
* यदि कौआ पीठ पीछे से आता है, तो प्रवासी को लाभ होता है।

 
* दाईं तरफ से उड़कर बाईं तरफ आ जाए और भोग ग्रहण करें तो यात्रा में सफलता मिलती है। अन्यथा विपरीत फल मिलता है।

 
* यदि कौआ सामने से आकर भोग ग्रहण करें और पैर से सिर खुजलाएं तो कार्य सिद्ध होता है।

 
* यदि भोग ग्रहण कर उड़ कर कुएं की पाल पर जा बैठे, नदी तट पर जा बैठे या जलपूर्ण घट पर बैठ जाए तो खोई वस्तु मिलती है। मुकदमे में जीत होती है एवं धन-धान्य में भी वृद्धि होती है। 

 
* अगर हवेली अथवा अटारी पर या हरे-भरे वृक्ष पर जा बैठे तो अकस्मात धन लाभ मिलता है।

 
* यदि कौआ अपनी चौंच में फल, रोटी या मांस का टुकड़ा दबाए दिखाई दें, तो अभिष्ट कार्य की सफलता होती है।

 
* यदि गाय की पीठ पर बैठकर अपनी चोंच रगड़ता हुआ दिखे तो उसे उत्तम भोजन की प्राप्ति होती है।

 
*  सूखा तिनका अपनी चोंच में लिए दिखे तो धन लाभ होता है।

 
*  कौए की चोंच में फूल-पत्ती हो तो मनोरथ की सिद्धि होती है।

 
* कौआ अनाज के ढेर पर बैठा मिले, तो धान्य लाभ होता है और गाय के सिर पर बैठा मिले तो प्रियजन से भेट-वार्ता होती है।

 
*  ऊंट की पीठ पर बैठा मिले तो यात्रा कुशल होती है।

 
*  यदि सूअर की पीठ पर कौआ बैठा दिखाई दें, तो विपुल धन की प्राप्ति होती है।

 
*  यदि कौआ धूल में लोटपोट होता दिखाई दें, तो उस स्थान में वर्षा होती है।

 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

हनुमानजी के 10 चमत्कारी मंदिर, तस्वीरों में करें दिव्य दर्शन

क्या भारत में बना था ईसा मसीह के कफन का कपड़ा? DNA रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा

April Monthly Horoscope 2026: अप्रैल 2026 मासिक राशिफल: जानिए कैसे बदलेंगे आपके जीवन के हालात इस महीने

मंगल का मीन राशि में गोचर: जानें 12 राशियों पर क्या होगा असर

मंगल-शनि की युति से बनेगा ज्वालामुखी योग, दुनिया में हो सकती हैं ये 5 बड़ी घटनाएं

सभी देखें

नवीनतम

06 April Birthday: आपको 6 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 6 अप्रैल 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (5 अप्रैल, 2026)

05 April Birthday: आपको 5 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 अप्रैल 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख