Hanuman Chalisa

किसी भी दान देने से पहले पढ़ें यह नौ जरूरी नियम

पं. प्रणयन एम. पाठक
दान देने से पहले जानिए कुछ विशेष नियम, अवश्‍य पढ़ें...


 

दान की महिमा हर धर्म में मानी गई है। लेकिन दान किसे दिया जाए और किस विधि से दिया जाए इस पर बहुत कम शास्त्रों में वर्णित है। यहां हम दे रहे हैं कुछ ऐसे नियम जो दान से पूर्व हर व्यक्ति को जानना आवश्यक है। 



आगे पढ़ें दान देने के नियम... 


 

 

1 मनुष्य को अपने द्वारा न्यायपूर्वक अर्जित किए हुए धन का दसवां भाग ईश्वर की प्रसन्नता के लिए किसी सत्कर्मो में लगाना चाहिए। जो मनुष्य अपने स्त्री, पुत्र एवं परिवार को दुःखी करके दान देता है। वह दान जीवित रहते हुए भी एवं मरने के बाद भी दुःखदायी होता है।
 
 

 



2 स्वयं जाकर दिया हुआ दान उत्तम एवं घर बुलाकर दिया हुआ दान मध्यम फलदायी होता है। गौ, ब्राह्मणों तथा रोगी को जब कुछ दिया जाता हो उस समय जो ना देने की सलाह देता है वह दुःख भोगता है।
 
 

 

3 तिल, कुश, जल और चावल इनको हाथ में लेकर दान देना चाहिए अन्यथा उस दान पर दैत्य अधिकार कर लेते हैं। पितरों को तिल के साथ तथा देवताओं को चावल के साथ दान देना चाहिए। 
 
 

 


4 देने वाला पूर्वाभिमुखी होकर दान दें, और लेने वाला उत्तराभिमुखी होकर उसे ग्रहण करें, ऐसा करने से दान देने वाले की आयु बढ़ती है और लेने वाले की भी आयु क्षीण नहीं होती।
 
 

 

5 अन्न, जल, घोड़ा, गाय, वस्त्र, शय्या, छत्र और आसन इन आठ वस्तुओं का दान मृत्युउपरांत के कष्टों को नष्ट करता है। 
 
 

 

6 गाय, घर, वस्त्र, शय्या तथा कन्या इनका दान एक ही व्यक्ति को करना चाहिए। रोगी की सेवा करना, देवताओं का पूजन, ब्राह्मणों के पैर धोना गौ दान के समान है। 
 
 
;
 

7 दीन, निर्धन, अनाथ, गूंगे, विकलांग तथा रोगी मनुष्य की सेवा के लिए जो धन दिया जाता है उसका महान पुण्य होता है। 
 
8 विद्याहीन ब्राह्मणों को दान नहीं लेना चाहिए, ब्राह्मण की हानि होती है। 
 
 

 


9 गाय, स्वर्ण, चांदी, रत्न, विद्या, तिल, कन्या, हाथी, घोड़ा, शय्या, वस्त्र, भूमि, अन्न, दूध, छत्र तथा आवश्यक सामग्री सहित घर इन 16 वस्तुओं के दान को महादान कहते हैं।


Show comments

ज़रूर पढ़ें

Vaishakh maas 2026: वैशाख मास प्रारंभ, जानें इस विशेष माह की 10 खास बातें

अक्षय तृतीया 2026 कब है- 19 या 20 अप्रैल? तिथि को लेकर कंफ्यूजन का जानिए सही जवाब

Akshaya tritiya 2026: अक्षय तृतीया कब है?

Kharmas 2026: खरमास में करें 5 उपाय, पितरों को मिलेगी शांति

April 2026 festivals: अप्रैल माह 2026 के प्रमुख व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

सभी देखें

नवीनतम

09 April Birthday: आपको 9 अप्रैल, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 9 अप्रैल 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Satuvai Amavasya 2026: सतुवाई अमावस्या 2026 कब है, जानें मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

मई-जून में शुरू होगा विनाशकारी खप्पर योग, पिछले साल इस योग में हुआ था भारत-पाक युद्ध

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर क्या करें और क्या नहीं?