Hanuman Chalisa

गरबे में राशिनुसार चुनें डांडिया, होगा चमत्कारिक लाभ

Webdunia
नवरात्र‍ि में गरबा करना परंपरा के साथ ही उल्लास के संचार का एक बेहतरीन तरीका है, जो आपको भरपूर देता है। लेकिन गरबा करने के लिए राशि के अनुसार डांडिये का चयन करेंगे, तो आपको हो सकती है शुभ फलों की प्राप्ति। बिना देर किए जानिए, आपकी राशि के अनुसार कौन से डांडिये से खेलें गरबा - 

 
 
1 मेष - मेष राशि का स्वामी मंगल होने के कारण आप खैर की लकड़ी के डांडिये का प्रयोग कर सकते हैं। इसका प्रयोग आपके लिए बेहद शुभ और सौभाग्यदायक साबित होगा। 
2 वृषभ - वृषभ राशि का स्वामी बुध होता है, और बुध के अनुसार अगर आप डांडिए का चयन करेंगे, तो आपकी किस्मत चमक सकती है। इसके अनुसार आपको गूलर के पेड़ की लकड़ी से बने डांडिये का प्रयोग करना चाहिए और उनपर सफेद कपड़ा लपेटकर उसे सजा भी सकते हैं।
3 मिथुन - मिथुन राशि का स्वामी का स्वामी बुध होता है और इस राशि वालों को बुध के अनुसार अपामार्ग की लकड़ी से बने डांडिये का प्रयोग करना चाहिए।  इसके साथ ही अगर इन डांडियों पर हरे रंग का कपड़ा लपेटकर इन्हें भलीभांति श्रंगारित कर लेंगे, तो यह शुभ फल प्रदान करेंगे।
4 कर्क - चूंकि कर्क राशि वालों के लिए पलाश या फिर चंदन की लकड़ी के बने डांडिये बेहद शुभ हो सकते हैं। इसके साथ आप सफेद रंग का प्रयोग कर सकते हैं। धन प्राप्ति हेतु यह उपाय बेहद फायदेमंद साबित होगा।

5 सिंह - सिंह राशि का स्वामी सूर्य होता है। इस राशि वालों को आंकड़े या अकाव की लकड़ी से बने डांडिये का प्रयोग करना चाहिए। यह तरीका आपको कई तरह के लाभ देने में मदगार साबित होगा।

6  कन्या - इसी तरह कन्या राशि वालों का स्वामी भी बुध है, तो आपको अपामार्ग की लकड़ी से डांडिया बनाकर प्रयोग करें। यह आपके लिए शुभ होने के साथ ही धन लाभ भी प्रदान करेगा।
7 तुला - तुला राशि वालों को भीर कर्क राशि वालों की तरह ही, पलाश या फिर सफेद चंदन की लकड़ी के डांडिये का प्रयोग करना चाहिए। यह हर तरह से आपके लिए फायदेमंद साबित होगा।
8 वृश्‍चि‍क - वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल है, जिसका शुभ रंग लाल है। अत: आप खैर की लकड़ी के बने डांडिये का प्रयोग करें और पाएं शुभ फल। इसके प्रयोग से आपकी गृहदशा में सुधार होगा। 

9 धनु - इस राशि वालों का राशि स्वामी गुरु है। इसके लिए पीपल की लकड़ी बेहद शुभ फल प्रदान करने वाली है। इस राशि के लोग पीपल के पेड़ की लकड़ी का डांडिया उपयोग करें।


















10 मकर - मकर राशि का स्वामी शनि है और उनकी कृपा हेतु शमी के पेड़ की लकड़ी का डांडिया बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस के प्रयोग से आपकी गृहदशा में सुधार आने की संभावनाएं बढ़ेंगी और लाभ होगा।
11 कुंभ - कुंभ राशि वालों के लिए भी शमी के पेड़ की लकड़ी का प्रयोग डांडिये के लिए शुभ रहेगा, क्योंकि इस राशि का स्वामी भी शनि है। अत: यह डांडिया शुभफलदायी होगा।
12 मीन - मीन राशि के लोग डांडिये के लिए पीले चंदन की लकड़ी या फिर पीपल की लकड़ी का उपयोग करें। इस लकड़ी का उपयोग आपके सौभाग्य में वृद्धि करेगा  और अत्यंत शुभ होगा।

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

Banyan tree worship: वट सावित्री व्रत: बरगद के पेड़ में छिपा है अखंड सौभाग्य का रहस्य, जानें धार्मिक और वैज्ञानिक महत्व

Vat Savitri Vrat 2026: वट सावित्री व्रत के बारे में 10 महत्वपूर्ण बातें, हर महिला को जानना हैं जरूरी

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 मई, 2026)

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख