Hanuman Chalisa

धनवान बनने के 5 गुप्त रहस्य

Webdunia
शनिवार, 3 दिसंबर 2016 (10:45 IST)
हर कोई धनवान बनना चाहता है। व्यक्ति धनवान बनता है अपने भाग्य के बल पर या अपने कर्म के बल पर, लेकिन कभी-कभी ये दोनों ही सिद्धांत व्यर्थ सिद्ध हो जाते हैं। हम आपको बताएंगे धनवान बनने के ऐसे गुप्त रहस्य जिसे अपनाकर आप भी धनवान बन सकते हैं। ज्योतिष और अन्य माध्यमों को जानकर हम आपके लिए लाए हैं धनवान बनने के 5 ऐसे गुप्त रहस्य जिन्हें अपनाकर आप चमत्कारिक रूप से धनवान बनने की राह पर चल पड़ेंगे।
पहला रहस्य
विश्वास करो कि आप अमीर हो
यदि आप सचमुच ही धनवान बनना चाहते हैं तो आपको एक धनपति की जो सोच होती है, वैसी ही अपनी सोच बनाना होगी। आपको आपका रहन और सहन बदलना होगा। खुद को अमीर समझना होगा। विश्वास की बहुत बड़ी ताकत होती है। सोच बदलो तो भविष्य बदलेगा। जो लोग खुद को दरिद्र मानते हैं, वे हमेशा दरिद्र ही बने रहते हैं।
 
दूसरा रहस्य
धन्यवाद देने की आदत डालो
ईश्‍वर के पास हर कोई मांगने जाता है लेकिन धन्यवाद देने कितने लोग जाते होंगे? आपको जीवन में अब तक जो भी मिला है उसके लिए ईश्वर, प्रकृति या किसी भी व्यक्ति को दिल से धन्यवाद दो। धन्यवाद की ताकत को समझो। प्रतिपल धन्यवाद के लिए तैयार रहो, क्योंकि आगे भी आपको बहुत कुछ मिलने वाला है। 

देखें वीडियो
तीसरा रहस्य
ईश्वर, प्रकृति या आकाश से मांगो
ईश्वर, प्रकृति या आकाश के पास आपको देने के लिए बहुत कुछ है, लेकिन यदि आपके पास किसी वस्तु को पाने के लिए जी-भर की भी चाहत नहीं है तो वह नहीं मिलेगी। आपकी चाहत या मांग में ताकत होना चाहिए। उससे मांगते वक्त मन में विश्वास रखो। आपकी मांग स्पष्ट होना चाहिए। पहले कोई भी एक वस्तु मांगें और उसके मिलने का विश्‍वास के साथ इंतजार करें, तो वह निश्‍चित मिलेगी। आपकी इच्छा या मांग बदलती रहेगी तो इंतजार लंबा होता जाएगा। 
 
चौथा रहस्य 
अपनाओ इन वास्तु नियमों को
घर को वस्तु अनुसार ढालें। क्रोध न करें और किसी भी प्रकार के व्यसन से दूर रहें। बैठक रूम में ऐसे चित्र लगाएं जिसमें एक हंसता हुआ परिवार नजर आ रहा हो। पूजा स्थान पर माता लक्ष्मी का ऐसा चित्र लगाएं जिनके हाथों से धन की वर्षा हो रही हो। भोजन सदैव पूर्व या उत्तर की ओर मुख करके करें। दीपक जब भी जलाएं तो उसकी बाती उत्तर की ओर रखें। घर की तिजोरी में तांबे, पीतल या चांदी के सिक्के पर्याप्त मात्रा में रखें। इसके अलावा हल्दी की गांठ, पीली कोड़ियां, तांबे या चांदी के सिक्के तिजोरी में रखें। घर में वातावरण को सुगंधित बनाए रखें। देहली पूजा करें। जेब में हमेशा कुछ सिक्के रखें। अंतिम उपाय यह कि प्रति शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे घी का दीपक और सुगंधित अगरबत्ती लगाएं।
 
पांचवां रहस्य
रात को नोट गिनकर ही सोएं
10, 50 या या 100 के नोट की एक गड्डी बना लें। आप प्रतिदिन सोने से पूर्व उन्हें गिनकर यथायोग्य स्थान पर रखकर सो जाएं। ऐसा कम से कम 43 दिन तक करें।
 
Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

30 May Birthday: आपको 30 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 30 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

शनिवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

जून माह में रहेगी ज्येष्ठ माह की 2 एकादशियां, जानिए तिथि, मुहूर्त और पूजा विधि

शुक्रवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

अगला लेख