Hanuman Chalisa

हमेशा काले रंग के कपड़े पहनने वालों के साथ क्या होता है?

WD Feature Desk
बुधवार, 3 जुलाई 2024 (16:31 IST)
Disadvantages of wearing black clothes: हम जिस भी रंग के कपड़े पहनते हैं उससे हमारे व्यक्तित्व और सोच का पता चलता है। इसी के साथ ही हर रंग का एक स्वामी ग्रह होता जिसका उस रंग पर आधिपत्य होता है। जैसे यदि आप पीले रंग के वस्त्र अधिक पहनते हैं तो आप पर बृहस्पति ग्रह का प्रभाव ज्यादा रहेगा। इसी प्रकार काले रंग का भी अपना एक अलग ही प्रभाव होता है।
 
ज्योतिष : शनिदेव और भैरव महाराज के इस दिन आप गहरा काला, गहरा नीला, गहरा भूरा, गहरा हरा, जामुनी और बैंगनी रंग के वस्त्र पहने सकते हैं। अन्य दिनों में काला रंग पहनने के नुकसान होते हैं। काले रंग को राहु और शनि का रंग माना जाता है। 
 
काले रंग के नुकसान : नित्य काले रंग के कपड़े पहनने से नकारात्मक ऊर्जा हमारे आसपास एकत्रित होने लगती है और एक समय ऐसा आता है जबकि हम सकारात्मक सोचना छोड़ देते हैं। यह रंग हत्या और आत्महत्या की ओर धकेलता है। यह रंग हमारे मन को संचालित करने लग जाता है। काले रंग से काली शक्तियां आकर्षित होती हैं। काले रंग के कपड़े पहनने वाले लोग नेगेटिव एनर्जी से भरे हुए होते हैं। 
 
हिंदू धर्म : हिंदू धर्म के अनुसार शुभ कार्यों में काले रंग का उपयोग वर्जित माना जाता है। इसकी वजह से गृहक्लेश भी होता है। परिवार का सुख-चैन चला जाता है। काला रंग अघोरी और तांत्रिकों का रंग है।
 
क्या कहता है विज्ञान : काला रंग बाहर की नकारात्मक ऊर्जा और ताप को सोख लेता है। विज्ञान के अनुसार काला रंग अपने आसपास की ऊर्जा को अपने अंदर सोख सकता है। इसकी ओर बैक्टीरिया और वायरस जल्दी आकर्षित होते हैं। इसे पहने से गर्मी ज्यादा लगती है। ऐसा मानते हैं कि काला रंग ज्यादा उपयोग करने वाले लोग मानसिक रूप से बीमार हो सकते हैं। इसके अलावा यह भी माना गया है कि काले रंग को पसंद करने वाले लोग अंदर से काफी बेचैन और उथल-पुथल से भरे हुए होते हैं। 
 
काले रंग के फायदे : काले रंग से आत्मविश्वास और साहस बढ़ता है। व्यक्ति में कल्पना और विचार शक्ति बढ़ती है। वह रहस्य और रोमांच में रुचि लेने लगता है। इससे काम शक्ति बढ़ने की बात भी कही जाती है।
 
काला रंग के कपड़े पहनने का मनोविज्ञान : कहते हैं कि अधिकतर समय काला रंग पसंद करने वाले लोग खुद को सुपीरियर समझते हैं। ऐसे लोगों का नेचर डोमिनेटिंग होता है। ये जिद्दी किस्म के लोग होते हैं। ऐसे लोग भले ही शक्तिशाली न हों लेकिन खुद को ताकतवर दिखाने का प्रयास करते हैं। ऐसे लोग चाहते हैं कि उन्हें कोई इग्नोर न करें, नहीं तो वे गुस्सा हो जाएंगे। ऐसे लोग खुद को दूसरों से अलग दिखाना चाहते हैं। ऐसे लोग सेल्फ सेंटर्ड होते हैं। यानी खुद परस्त होते हैं। हालांकि ये लोग अनुशासित होते हैं। काला रंग शक्ति, औपचारिकता, बुराई, मृत्यु, शोक, नीरसता, भारीपन, अवसाद और विद्रोह, विरोध जैसे भाव पैदा करता है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

29 May Birthday: आपको 29 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

12 साल बाद गुरु का 'महागोचर': 2 जून से कर्क राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेगा धन का पिटारा

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

अगला लेख