Hanuman Chalisa

सपने में बादल, बिजली और बाढ़ का क्या है शुभ-अशुभ संकेत

Webdunia
हम में से अधिकतर लोग रात्रि में नींद के दौरान स्वप्न (Dream Interpretation) देखते हैं। और उन सपनों को देखकर हमारा घबरा जाना भी स्वाभाविक ही है, क्योंकि हमारे मन में निरंतर यह डर सताता रहता है कि हमारे साथ क्या शुभ या अशुभ होने वाला है।

अगर आप भी कुछ ऐसे ही स्वप्न देखते हैं तो घबराए नहीं, यहां जान लीजिए स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में देखे गए चीजों का क्या फल आपको मिलने वाला है? -
 
1. यदि आप सपने में बाढ़ का पानी देखते हैं तो यह अच्छा नहीं माना जाता है, क्योंकि इसका अर्थ यह एक अशुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार आगामी समय में आपको कोई अशुभ समाचार मिलने की संभावना है। 
 
2. सपने में बिजली गिरते देखने का मतलब भी अशुभ समाचार मिलने की संभावना को दर्शाता है। 
 
3. यदि आप सपने में देखते हैं समुद्र का पानी तो यह स्वप्न शुभ नहीं समझा जाता है, क्योंकि यह सपना हमें वाद-विवाद होने तथा वाणी पर नियंत्रण रखने की सीख देने का संकेत है। तथा अपनी वाणी के कारण वाद-विवाद का सामना करने का संकेत है।
 
 
4. सपने में बाढ़ के पानी में तैरना यानी व्यापार में सफलता मिलने की पूर्व सूचना है।
 
5. यदि आप सपने में बारिश होते हुए देखते हैं तो यह एक शुभ संकेत है। यह आपको जिंदगी में सफलता मिलने तथा कहीं से शुभ समाचार प्राप्त होने को दर्शाता है। 
 
6. यदि आप सपने में बाढ़ में लोगों को डूबते देखते हैं तो यह आगामी समय में लंबी यात्रा होने का संकेत है।

 
7. यदि आप सपने में बिजली गिरते हुए देखते हैं तो यह अच्छा सपना नहीं समझा जाता है। इस सपने का अर्थ विपत्ति आने तथा आगे जीवन में बहुत सारी परेशानियों का सामना करने तथा धन हानि होने की संभावना को दर्शाता है। 
 
8. सपने में खुद को बाढ़ में तैरते हुए देखते हैं तो इसका अर्थ अपने आसपास और घर का वातावरण सुखद होने की सूचना है।
 
9. यदि सपने में आपको बिजली से करंट लगने का दृश्य दिखाई दें तो यह अशुभ स्वप्न माना जाता है। इसका मतलब आगामी दिनों में कोई खास दोस्त या घर का कोई सदस्य आपको धोखा देने का संकेत है। यह सपना नजदीकी लोगों से सावधान रहने की सीख देता है।

 
10. यदि आप सपने में आसमान में बिजली चमकते हुए देख रहे हैं तो यह व्यापार-व्यवसाय में बड़ी सफलता मिलने की पूर्व सूचना है।
 
11. यदि आप सपने में बाढ़ देखते हैं तो इसका मतलब संकटों से छुटकारा मिलने को दर्शाता है।
 
12. यदि सपने में बिजली कड़कने की आवाज सुनते हैं तो यह एक अशुभ सपना है। इसका अर्थ लोगों से धोखा मिलने का संकेत है तथा यह सपना आपको सावधानीपूर्वक रहने तथा हर किसी पर विश्वास न करने की सलाह देता है।

13. यदि सपने में आप काले बादल देखते हैं तो यह अशुभ संकेत है तथा जीवन में कोई मुश्किल आने के संकेत है। 
 
14. सपने में बादल देखने का अर्थ यह शुभ संकेत है, जो भविष्य में तरक्की मिलने का संकेत है।
 
15. यदि आप सपने में बादल को गरजते हुए देखते है तो यह अशुभ संकेत का इशारा है। यह सपना किसी के द्वारा आपके ऊपर गुस्सा निकालने वाला है, अत: आपको सावधान रहने की जरूरत है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं  समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ALSO READ: सपने में भोलेनाथ शिव आते हैं तो इसके हैं कई आश्चर्यजनक अर्थ


 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

Guru Pradosh Vrat 2026: गुरु प्रदोष का व्रत रखने का महत्व और विधि

Achala Ekadashi 2026: अचला एकादशी व्रत का समय, पूजा और पारण विधि

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (13 मई, 2026)

13 May Birthday: आपको 13 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 मई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख