Select Your Language

Notifications

webdunia
webdunia
webdunia
webdunia
Advertiesment

सपने में झमाझम बरसात का अर्थ है बहुत सौभाग्यशाली हैं आप, जानिए पानी देखना क्यों है शुभ

हमें फॉलो करें rain dream
स्वप्न शास्त्र (swapn shastra) के अनुसार सपने में बारिश देखना (barish dekhna) एक शुभ संकेत माना जाता है। यदि सपने में आप भी देखते हैं बारिश या झमाझम बरसात (dreams rain) तो जानिए क्या होगा शुभ आपके जीवन में... 
 
- सपने में मूसलाधार वर्षा देखना एक अत्यंत शुभ एक संकेत देने वाला माना गया है। 
 
- सपने में झमाझम पानी बरसते देखना बताता है कि आपका आने वाला भविष्य बहुत ही सुखद होगा। 
 
- यदि आप सपने में देखते हैं बारिश तो इसका अर्थ अच्छे दिन आना, करियर में सफलता और शुभ समाचार मिलने का संकेत है। इसका मतलब यह भी हो सकता हैं कि भविष्य में आपके घर धन की देवी लक्ष्मी का स्थिर आगमन होगा। 
 
- सपने में कुएं का पानी देखना अचानक धन प्राप्त होने का संकेत है। यह सपना बहुत ही शुभ माना गया है। 
 
- सपने में नदी का पानी देखना शुभ माना जाता है। इसका अर्थ आपके अधूरे सपने पूर्ण होने तथा धन लाभ होना समझा जाता है। ऐसा स्वप्न देखने वाले के जीवन में आ रही बाधाएं जल्द दूर होने का भी संकेत हैं। 
 
- इसके अलावा यदि आप सपने में अपने घर में बारिश होते हुए देखते हैं तो यह स्वप्न अशुभ माना जाता है। यह सपना घर में कलह होने तथा परिवार के सदस्यों को भविष्य में किसी बड़ी बीमारी का पूर्व संकेत माना जाता है।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं  समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

webdunia

Share this Story:

Follow Webdunia Hindi

अगला लेख

माघ पूनम पर होती है काली माता की पूजा, जानिए महत्व और लाभ