Hanuman Chalisa

रावण दहन एवं अस्त्र-शस्त्र पूजन के मंगल मुहूर्त

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
दशहरा मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 को मनाया जाएगा। इस दिन दशमी तिथि सूर्योदय से लेकर रात्रि 10 बजकर 29 मिनट तक है। रात्रि 8.00 बजे तक श्रवण नक्षत्र भी है। दशहरा भारत में प्रसिद्ध त्योहार है, जो शारदीय नवरात्रि के 9 दिन बाद 10वें दिन मनाया जाता है। दशहरा पर्व 'विजयादशमी' के नाम से भी मनाया जाता है। 
यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का है। भगवान राम की दशानन रावण पर विजय के उपलक्ष्य में दशहरे का पर्व बड़ी ही धूमधाम से मनाया जाता है। 
 
संस्कृत भाषा में 'दशहरा' का अर्थ है कि 10 बुराइयों को दूर करें, जबकि विजयादशमी का अर्थ विजया (विजय) दशमी (10 दिन) है। इस दिन शस्त्र पूजा की जाती है। दशहरे को अहंकार, काम, क्रोध और बुराइयों को दूर कर शांति और अच्छे व्यवहार को अपनाने का संकल्प दिवस भी मान सकते हैं।
 
दशहरा मुहूर्त : मंगलवार, 11 अक्टूबर 2016 
 
विजय मुहूर्त : 11.59 से 12.23 तक। शुभ कार्य हेतु यह समय उत्तम है। कुल समय 24 मिनट का है। इसमें विजय हेतु प्रस्थान करना शुभ होगा। यह समय अस्त्र-शस्त्र पूूजन हेतु उत्तम है।
 
पूजा का समय :
12.11 से 13.34 तक लाभ का चौघड़िया, 
13.34 से 14.57 तक अमृत का चौघड़िया 
 
रावण दहन मुहूर्त : 16.20 से 17.44 तक है। इस अवधि में रावण दहन करना शुभ रहेगा। 


Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

29 May Birthday: आपको 29 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

12 साल बाद गुरु का 'महागोचर': 2 जून से कर्क राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेगा धन का पिटारा

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

अगला लेख