सिंह में गुरु का प्रवेश कैसा होगा देश के लिए

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
गुरु का सिंह में प्रवेश 14 जुलाई को प्रातः 7.30 मिनट पर हो गया है। गुरु भारत के वृषभ लग्न से चतुर्थ भाव से भ्रमण कर रहा है। गुरु इस लग्न में अष्टमेश होकर एकादशेश भी रहेगा। इस समय भारत के खजाने में आशातीत वृद्धि होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। 



क्यों नहीं होता विवाह सिंहस्थ गुरु दोष में...
 

 
भारत भूमि के लिए निश्चय ही लाभदायी समय व्यतीत होगा। भारत की जनता लाभान्वित होगी। प्रारंभ के 6 माह काफी सावधानियों के रहेंगे। इसके बाद गुरु का उत्तम फल देश के लिए रहेगा। अभी राजनेताओं के लिए संकट का समय भी रहेगा। 
 
 

 


गुरु का अष्टमेश होने से भारत की आय में प्रारंभ के 6 माह में कमी भी रहेगी। शेयर मार्केट में उतार- चढ़ाव रहेगा। पीली वस्तुओं के भावों में नरमी-गरमी का रुख रहेगा। 6 माह बाद के समय गुरु शुभ परिणाम देगा।
 
भारत के प्रधानमंत्री के दशम भाव से भ्रमण करने पर द्वितीयेश व पंचमेश होने से वाणी के प्रभाव से कार्य में सफल रहेंगे वहीं देशहित में कुछ महत्वपूर्ण निर्णय भी लेना पड़ सकते हैं। 
 
आर्थिक मामलों में प्रधानमंत्री भारत की दूरगामी अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में सक्षम होंगे। शत्रु पक्ष को अपनी नीति द्वारा शांत करने में सफल भी होंगे। भारत व मोदी के लिए गुरु का सिंह से गोचर भ्रमण लाभदायक रहेगा।

 
Show comments

क्या मुगलों का संपूर्ण भारत पर राज था और क्या अंग्रेजों ने मुगलों से सत्ता छीनी थी?

Parshuram jayanti 2024 : भगवान परशुराम जयंती पर कैसे करें उनकी पूजा?

धरती पर कब आएगा सौर तूफान, हो सकते हैं 10 बड़े भयानक नुकसान

घर के पूजा घर में सुबह और शाम को कितने बजे तक दीया जलाना चाहिए?

100 साल के बाद शश और गजकेसरी योग, 3 राशियों के लिए राजयोग की शुरुआत

Aaj Ka Rashifal: आज किसे मिलेंगे धनलाभ के अवसर, जानें 07 मई का राशिफल

07 मई 2024 : आपका जन्मदिन

07 मई 2024, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

ChaturSagar Yog : चतुरसागर योग क्या होता है, जातक बन सकता है विश्व प्रसिद्ध

Akshaya-tritiya 2024: अक्षय तृतीया के दिन क्या करते हैं?