Festival Posters

28 अक्टूबर को चंद्रग्रहण, जानिए 12 राशियों पर इसका असर

Webdunia
Chandra grahan ka 12 rashiyo par prabhav: वर्ष 2023 का अंतिम चंद्र ग्रहण 28 की मध्य रात्र‍ि में करीब 01:06 पर लगने वाला है। यह ग्रहण आश्‍विन पूर्णिमा के दिन मेष राशि में लगेगा। इस ग्रहण को खंडग्रास चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है, जो भारत में कुछ स्थानों पर दिखाई देगा। आओ जानते हैं कि इस ग्रहण का राशियों पर क्या होगा प्रभाव।

पांच राशियां रहें सावधान : मेष, वृषभ, कर्क, कन्या और मीन।
 
मेष राशि: आपकी राशि में लगने वाला यह ग्रहण आपके लिए शुभ नहीं माना जा रहा है। आपको थोड़ा सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी प्रकार की जल्दबाजी न करें। सोच समझकर ही निर्णय लें। क्रोध पर काबू रखें।
 
वृषभ राशि: आपकी राशि पर भी ग्रहण का अशुभ प्रभाव बताया जा रहा है। आपको अपने शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। सेहत के प्रति भी सतर्क रहें।
 
मिथुन राशि: आपकी राशि पर ग्रहण का शुभ प्रभाव होने वाला है। इससे आपको सौभाग्य की प्राप्ति होगी। आर्थिक लाभ होने की संभावना है। नौकरी और व्यापार में लाभ होगा।
 
कर्क राशि: आपकी राशि पर ग्रहण का प्रभाव शुभ रहेगा। सेहत के प्रति सावधान रहने की जरूरत है। नौकरीपेशा हैं तो सतर्कता से कार्य करें अन्यथा परेशानी में पड़ सकते हैं।
 
सिंह राशि: आपके लिए चंद्र ग्रहण शुभ रह सकता है। भाग्य का साथ मिलेगा और इसका विशेष लाभ भी होगा। नौकरी और करियल में उन्नति होगी। व्यापारी वर्ग मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे।
 
कन्या राशि: आपके लिए चंद्र ग्रहण मिलेजुले परिणाम दे सकता है। आपको अपने खर्चों पर निरंत्रण रखना होगा। हालांकि यदि पैसा अटका है तो मिलने की संभावना है। सेहत का ध्यान रखें।
 
तुला राशि: आपके लिए यह ग्रहण शुभ है। व्यापार में अच्छा सौदा हो सकता है। नौकरीपेशा हैं तो पदोन्नति हो सकती है। भाग्य का साथ मिलने से रुके हुए कार्य जल्द ही पूरे होंगे। कोई शुभ समाचार मिल सकता है।
 
वृश्चिक राशि: आपकी राशि के लिए चंद्र ग्रहण अच्छा रहने वाला है। नौकरीपेशा की तरक्की हो सकती है। शत्रुओं से सावधान रहने की जरूरत है। सेहत के प्रति भी सावधान रहने की जरूरत है।
 
धनु राशि: आपकी राशि के लिए य ग्रहण आर्थिक लाभ वाला साबित हो सकता है। आए के नए साधन विकसित हो सकते हैं। नौकरी में पदोन्नति हो सकती है। संतान पक्ष से सुख मिल सकता है।
 
मकर राशि: आपके लिए चंद्र ग्रहण लाभकारी सिद्ध होगा। आपकी परेशानियां खत्म होंगी । मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी में शुभ समाचार मिलेगा। व्यापार में निवेश से लाभ होगा।
 
कुंभ राशि: चंद्र ग्रहण आपकी राशि के लिए भी शुभ है। परिवार में सभी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। धर्म की ओर आपका रूझान बढ़ेगा। निवेश से अच्‍छा रिटर्न मिल सकता है।
 
मीन राशि: आपकी राशि के लिए यह ग्रहण मिलेजुले परिणाम देगा। हालांकि रिश्तों को लेकर यह ग्रहण शुभ है। संबंधों में सुधार होगा। घटना दुर्घटना से बचने की जरूरत है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

05 March Birthday: आपको 5 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 5 मार्च 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (04 मार्च, 2026)

साल 2026 का अगला चंद्र ग्रहण कब होगा?

Israel iran war: ब्लड मून के बाद रौद्र संवत्सर, नरसंहार का साल होगा शुरू, 5 घटनाओं को रोकना मुश्किल

अगला लेख