Dharma Sangrah

अगर सता रहा है परीक्षा का डर, तो पढ़ाई के साथ करें ये उपाय.. (पढ़ें अपनी राशि)

Webdunia
* आपकी राशि और एक्जाम : सफल होना है तो करें ये सरल उपाय

 
मेष राशि :
 
उपाय- मंगलवार को शिवलिंग पर जल, कच्चा दूध, सवा सौ ग्राम गेहूं व इतनी ही मात्रा में गुड़ चढ़ाएं। लाल चंदन का तिलक लगाएं। 'ॐ गं गणपतये नमः' मंत्र का चार बार उच्चारण करें। एक्जाम के लिए जाते समय पिंक रूमाल साथ में रख लें। गुड़ की एक टुकड़ी खाकर जाएं।
 
वृषभ राशि :
 
उपाय- शुक्रवार को एक मुट्ठी जौ हथेली में रखकर सफेद गाय को खिलाएं। शिव मंदिर में सात सफेद फूल चढ़ाएं। 'ॐ शिव ॐ' मंत्र का 11 बार उच्चारण करें। एक्जाम के लिए जाते समय मिश्री खाएं और मां की ब्लैसिंग्स जरूर लें।
 
मिथुन राशि :
 
उपाय- बुधवार के दिन श्री गणेश स्त्रोत का पाठ करके हरा रंग श्रद्धानुसार दान करें। 'ॐ कपिलाय नमः' मंत्र का पांच बार जाप करें। एक्जाम के लिए जाते समय रोली यानी कुंमकुंम का तिलक लगाएं। हल्के हरे रंग का रूमाल अपने राइट साइड में रखें।

कर्क राशि :
 
उपाय- सोमवार को शिवलिंग पर जल, कच्चा दूध, सफेद आक के सात फूल और सवा सौ ग्राम चावल चढ़ाएं। एक्जाम के लिए जाते वक्त 'ॐ सुमुखाय नमः' मंत्र का उच्चारण करें। सफेद चंदन का तिलक लगाएं। मिश्री खाएं। आईने में अपना चेहरा देखकर निकलें।
 
सिंह राशि :

 
उपाय- रविवार को प्रातः सूर्य देवता को तांबे के लोटे में रक्त-चंदन, अक्षत व लाल गुलाब की पत्तियां डालकर जल चढ़ाएं। 'ॐ घृणिः सूर्याय नमः' मंत्र का 28 बार उच्चारण करें। रोली का तिलक लगाएं। आधा चम्मच शहद खाकर एक्जाम देने जाएं।
 
कन्या राशि :

 
उपाय- 'ॐ विकटाय नमः' मंत्र का उच्चारण करें। श्री गणेश को 21 दूर्वा अर्पित करें। इसी में से कुछ दूर्वा अपने पास रखकर एक्जाम देने जाएं। सरस्वती जी का चित्र साथ में रखें। मोरपंख को भी साथ में रख सकते हैं। सौंफ व मिश्री खाने के बाद घर से निकलें।
 
तुला राशि : 
 
उपाय- शुक्रवार को सफेद वस्तु का दान करें। सफेद गाय को कच्चे चावल खिलाएं। सफेद रूमाल साथ में रखें। शिवजी की प्रतिमा या चित्र के सम्मुख 'ॐ नमः शिवाय' मंत्र का 11 बार उच्चारण करें। परीक्षा के लिए निकलने से पूर्व दही-मिश्री खाएं।
 
वृश्चिक राशि : 
 
उपाय- मंगलवार को शिवलिंग पर सवा-सौ ग्राम मसूर की दाल, गुड़ व एक या आठ गुलाब चढ़ाएं। लाल गाय को सवा-सौ ग्राम गुड़ खिलाएं। ध्यान मुद्रा में विराजे हनुमान जी का दर्शन या ध्यान करके एक्जाम देने जाएं। ऐसा चित्र साथ में रख भी सकते हैं। 'ॐ विनायकाय नमः' मंत्र का उच्चारण करें। केसर-चंदन का तिलक लगाएं। खोपरा व मिश्री खाकर परीक्षा देने जाएं। 
धनु राशि : 
 
उपाय- गुरुवार को केले के वृक्ष पर जल, गाय का कच्चा दूध, चना दाल, नौ पीले फूल, नौ हल्दी की गांठ चढ़ाएं। गणेश जी को दूर्वाकुंर चढ़ाएं। गायत्री मंत्र का उच्चारण करें। पीले रंग का रूमाल साथ रखें।
 
मकर राशि : 
 
उपाय- शनिवार को शनि मंदिर में काली उड़द, काला तिल, काले वस्त्र, लोहे की वस्तु व नीले पुष्प अर्पित करें। 'ॐ नमो भगवते वासुदेवाय' मंत्र का जाप करें। नीला रूमाल साथ रखें। तुलसी की पत्तियां खाकर जाएं। अदरक का छोटा सा टुकड़ा जेब में रखकर परीक्षा देने जाएं।
 
कुंभ राशि :
 
उपाय- 'ॐ जूं सः' मंत्र का उच्चारण करें। उगते सूर्य को प्रणाम करें। शनि व हनुमान जी का स्मरण करके निकलें। भुने चने व गुड़ खाकर निकलें। 
 
मीन राशि : 
 
उपाय- शुक्रवार को गाय को चने की दाल खिलाएं। 'ॐ महासरस्वत्यै नमः' मंत्र का जाप करें। पंचामृत खाकर एक्जाम देने जाएं। हल्के पीले या हल्के नीले रंग का रूमाल साथ ले जाएं। एक्जाम के दिनों में दादाजी का आशीर्वाद प्राप्त करना आपके लिए विशेष लाभदायी है। केसर का तिलक लगाएं।

ALSO READ: परीक्षा में अच्छी सफलता पाने के सरल 10 उपाय, अवश्य आजमाएं...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

08 March Birthday: आपको 8 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 8 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Horoscope for the week: नए हफ्ते का साप्ताहिक राशिफल, जानें 9 से 15 मार्च 2026 तक

ग्रहों के बदलाव से 19 मार्च के बाद 5 राशियों का जीवन पूरी तरह से बदल जाएगा

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

अगला लेख