Hanuman Chalisa

friendship day astrology: किससे होगी आपकी पक्की दोस्ती, जानें अपनी राशिनुसार

Webdunia
Friendship according to rashi : वर्ष 2023 में रविवार, 6 अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जा है। जैसे कि यहां फ्रेंड्‍स की बात हो रही है तो यह दिन सभी के लिए बहुत महत्व रखता है। जीवन में कई बार अचानक हुई जान-पहचान जीवनभर की दोस्ती में तब्दील जाती है, तो कभी इसका उलट भी होता है यानी की दोस्ती होते हुए भी मन नहीं जुड़ पाते, जिस वजह से वह दोस्ती लंबे समय तक नहीं टिक‍ती है। 
 
ज्योतिष की मानें तो गहरी मित्रता और शत्रुता के लिए आपकी राशि और लग्न जिम्मेदार होते हैं, तो आइए आज हम यहां जानते हैं एस्ट्रोलॉजी के अनुसार किसे दोस्त बनाएं और किसे नहीं- 
 
राशि के अनुसार जानें अपना मित्र : 
 
1. मेष राशि- आपकी मेष राशि है तो आप धनु राशि वालों को अपना मित्र बना सकते हैं, यह मित्रता अति लाभकारी रहेगी। सिंह लग्न व धनु लग्न वाले मित्र भी आपके लिए शुभ होगें। 
 
2. वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए मकर राशि वाले सच्चे दोस्त रहेंगे। कन्या लग्न व मकर लग्न वाले सच्चे मित्र होंगे। मिथुन राशि से आपकी कम निभेगी। 
 
3. मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को कुंभ राशि वालों का साथ भाग्यवर्धक रहेगा व तुला लग्न व कुंभ लग्न वाले सहयोगी रहेंगे। 
 
4. कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए मीन राशि वाले अत्यंत उपयोगी साबित होंगे। वहीं मकर लग्न वाले सहयोगी रहेंगे लेकिन मकर राशि से बचना बेहतर होगा। 
 
5. सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए मिथुन व धनु राशि वाले दोस्त उत्तम रहेंगे। 
 
6. कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए मिथुन, सिंह राशि वाले उत्तम सहयोगी रहेंगे। वहीं मकर व वृषभ लग्न वाले सामान्य सहयोगी रहेंगे। 
 
7. तुला राशि- तुला राशि वालों के लिए मकर, कुंभ, वृषभ राशि वाले उत्तम मित्र रहेंगे, वहीं कुंभ, मिथुन लग्न वालों से बचना होगा। 
 
8. वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि वालों को मीन, सिंह राशि वाले उत्तम मित्र रहेंगे, वहीं मीन व कर्क लग्न वाले दूर के मित्र ही अच्छे। 
 
9. धनु राशि- धनु राशि वालों के लिए सिंह व कर्क राशि वाले मित्र उत्तम रहेंगे, वहीं मेष लग्न वाले सामान्य रहेंगे। 
 
10. मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए मिथुन, वृषभ राशिवाले अच्छे मित्र होंगे वही कर्क, कन्या लग्न वाले और वृश्चिक राशि से बचकर रहना होगा। 
 
11. कुंभ राशि- कुंभ राशि वालों के लिए तुला, मकर और वृषभ राशियां उत्तम रहेगी वहीं मिथुन व कन्या लग्न वाले धोखा दे सकते हैं। 
 
12. मीन राशि- मीन राशि वालों के लिए कर्क राशि वाले उत्तम रहेंगे वहीं धनु, सिंह, वृश्चिक वाले सहयोगी रहेंगे।
 
इस तरह आप अपनी राशि के हिसाब से अपने दोस्तों का चयन करके उनसे ताउम्र दोस्ती निभा सकते हैं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। 'वेबदुनिया' इसकी कोई ज़िम्मेदारी नहीं लेती है।

ALSO READ: 6 अगस्त को है Friendship Day 2023 : दोस्ती के सितारे, ज्योतिष के इशारे

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

वास्तु के अनुसार घर में रखी ये 5 चीजें बढ़ाती हैं राहु का अशुभ प्रभाव

अगला लेख