rashifal-2026

चेहरे का आकार खोलेगा आपके भविष्य का राज

अनिरुद्ध जोशी
सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार मुख की आकृति से जातक के चरित्र, व्यक्तित्व और भविष्‍य का आकलन किया जाता है। मुख की आकृति दो तरह की होती है। पहली किसी पशु या पक्षी की तरह और दूसरी किसी आकार की तरह जैसे आयातकार, गोलाकार आदि। यहां जानिए कि आपका चेहरा किसी तरह का है। इससे आपको अपने व्यक्तित्व और भविष्य के बारे में पता चलेगा।
 
 
1.अंडाकार
इसे अंग्रेजी में ओवल (Oval) शेप फेस कहते हैं। यदि आपका चेहरा अंडाकार है तो आपका व्यक्तित्व आकर्षक और स्वभाव संतुलित लेकिन व्यावहारिक होगा। आपके पास बताने के लिए बहुत सी उपलब्धियां हैं या आप जिंदगी में बहुत सी उबलब्धियां हासिल करेंगे। आप हर तरह की स्थिति को नियंत्रित करना जानते हैं। यदि आप महिला हैं तो कला के क्षेत्र में आपकी विशेष रुचि रहेगी। हालांकि आप शारीरिक रूप से थोड़े रहेंगे।
 
 
अंडाकार चेहरे वाले लोगों का स्वभाव बहुत ही आकर्षक होता है। ये लोग फिल्म या मीडिया इंडस्ट्री में काफी नाम कमाते हैं। इनकी सबसे बड़ी खूबी ये होती है कि ये किसी भी सिचुएशन में खुद को बड़ी ही आसानी से ढ़ाल लेते हैं। इन्हे गुस्सा बहुत जल्दी आता है और ये बहुत ज़िद्दी होते हैं।
 
 
2. लंबा और पचा चेहरा
इसे अंग्रेजी में लॉन्ग (long) शेप फेस कहते हैं। यदि आपका चेहरा लंबा और पचला है तो आप शारीरिक रूप से स्ट्रांग रहेंगे। आपको व्यवस्थित ढंग से रहना पसंद हैं। यदि आपमें अहंकार है तो रिश्तों में तनाव बढ़ेगा। अपने अडिग स्वभाव के कारण कई बार ये आलोचनाओं का शिकार होते हैं। हालांकि आप खुद को हर तरह की परिस्थिति में बेहतर साबित करने की क्षमता रखते हैं।
 
 
3.त्रिकोणाकार या त्रिभुजाकार
इसे अंग्रेजी में ट्राएंगल (Triangle) शेप फेस कहते हैं। यदि आपका चेहरा त्रिकोणाकार है तो आप शारीरिक रूप से थोड़ष दुबले-पतले हो सकते हैं। हालांकि आप जन्म से ही प्रतिभाशाली हैं। रचनात्मक और कलात्मक कार्य करना आपको पसंद हैं। आप हर काम को अपने अलग अंदाज में करते हैं। इसीलिए अपने करीबियों में सबसे ज्यादा सफल भी होते हैं। हालांकि आपको अपनी छोटी-छोटी गलतियों गुस्सा नहीं करना चाहिए। आप काफी संवेदनशी हैं। शारीरिक रूप से पतले और स्वभाव से गुस्सैल हैं। आपको यह पसंद नहीं है कि कोई आपके कार्य में दखल दें।
 
 
4. चौकोर
अंग्रेजी में इसे स्क्वेयर (Square) शेप फेस कहते हैं। आप काफी बुद्धिमान हैं। अपनी बौद्धिक क्षमता से बड़ी-बड़ी परेशानियों को दूर करने क्षमता रखते हैं। आप दूसरों के सामने खुद को व्यक्त करने की कला अच्छे से जानते हैं। तेज तर्रार और उग्र स्वभाव आपकी पहचान हैं लेकिन कभी कभी इससे नुकसान भी हो सकता है। आप दूसरों से अपनी इच्छा के अनुसार काम करवाना चाहते हैं। आपमें लीडरशिप क्वालिटी है। आपकी किस्तम जोरदार है। मतलब चौकोर चेहरे वाले भाग्यवान होते हैं।
 
 
5. गोलाकार
इसे अंग्रेजी में राउंड (Round) शेप फेस कहते हैं। गोल चेहरे वाले लोग भाग्यशाली होते हैं। इन्हें भाग्य से अच्‍छी नौकरी, पत्नी और हर तरह की सफलता मिल जाती है। हालांकि आप भाग्य के ही भरोसे नहीं रहें। सोच समझकर कार्य करेंगे और कठिन परिश्रम करेंगे तो ज्यादा सफल होंगे। आप बहुत ज्यादा इमोशनल ना रहें। यह आपका अच्‍छा गुण है कि आप दूसरों की देखभाल में कोई भी कमी नहीं होने देते हैं। आप खुद को बहुत अच्छा जीवन साथी बनाए रखने में सक्षम हैं।
 
 
6. आयताकार
इसे अंग्रेजी में रेक्टेंगुलर (Rectangular) शेप कहते हैं। आप काभी भावुक और संवेदनशील हैं। आप जल्दी ही लोगों में घुलने-मिलने की क्षमता रखते हैं। आप एक अच्छे योजनाकर हैं अर्थात किसी भी कार्य को करने के पहले आप प्लान बनाते हैं। आप बहुत ही प्रैक्टिकल और व्यवस्थित हैं। आप करियर में नई ऊंचाईयां छूने की क्षमता रखते हैं।
 
 
7. दिल का आकार
इसे अंग्रेजी में हार्ट (heart) शेप कहते हैं। कई लोगों का चेहरा दिल के आकार की तरह होता है। मसलन यह कि माथा चौड़ा और ठोड़ी संकीर्ण होगी। यदि ऐसा है तो दिमाग बहुत तेज होगा और इसी क्षमता के कारण बौद्धिक स्तर भी काफी अच्छा होगा। लेकिन आप आत्मनिरक्षण करने में कमजोर हैं। 
 
 
8.हीरे का आकार
अंग्रेजी में इसे डायमंड (Diamond) फेस कहते हैं। यानि छोटा माथा और चौड़ा जबड़ा। आपको काम में डूबे रहना पसंद है। आप आत्मविश्वास से भरे और अपने विचारों में दृढ़ रहते हैं। आपमें निर्णय लेने की क्षमता हैं।
 
 
सामुद्रिक शास्त्र में और भी तरह के चेहरों के बारें बताया गया है। इसमें पशु और पक्षियों के चेहरे भी शामिल किए गए हैं। आपने देखा होगा कि किसी का चेहरे गाय के मुख की तरह तो किसी का तोते के मुख जैसा होता है। अगली बार जानेंगे कि आप किस पक्षी या पशु की तरह दिखते हैं, इसे जानने से पता चलेगा आपका भविष्य।
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Weekly Rashifal 2026: इस सप्ताह क्या कहता है 12 राशियों का भाग्य, पढ़ें (साप्ताहिक राशिफल 09 से 15 फरवरी तक)

वरुण का दुर्लभ गोचर: 168 साल बाद मीन राशि में, 6 राशियों पर पड़ेगा गहरा असर

चार धाम यात्रा 2026 रजिस्ट्रेशन जरूरी, यहां देखें स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

महाशिवरात्रि का अर्थ, पूजा विधि, मंत्र, आरती, चालीसा, कथा और लाभ FAQs

विजया एकादशी 2026: 13 फरवरी को रखा जाएगा व्रत, जानिए तिथि, महत्व और नियम

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 फरवरी, 2026)

10 February Birthday: आपको 10 फरवरी, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 फरवरी 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

Mahashivratri 2026: 11 शुभ योग और 5 ग्रहों का राजयोग! जानें शिव पूजा का सबसे सटीक मुहूर्त और राहुकाल की चेतावनी

शुक्र का शतभिषा नक्षत्र में गोचर, 4 राशियों को मिलेगा राहु का आशीर्वाद