Hanuman Chalisa

बहुत शुभ होता है गजकेसरी योग, देता है पद-प्रतिष्ठा

पं. हेमन्त रिछारिया
ज्योतिष शास्त्र में कई ऐसे शुभ योग होते हैं जो यदि किसी जातक की जन्मपत्रिका में हों तो वह सफ़लता के शिखर को छूता है। उसे धन-सम्पदा, स्त्री सुख, सन्तान सुख, घर, वाहन, पद-प्रतिष्ठा, सेवक सभी प्राप्त होते हैं। ऐसा ही एक अत्यन्त शुभ योग है-गजकेसरी योग। यह योग यदि किसी जातक की जन्मपत्रिका में हो तो वह जीवन पर्यंत सुख-समृद्धि युक्त रहता है। आइए जानते हैं कि यह योग जन्मपत्रिका में किन ग्रह स्थितियों में बनता है।
ALSO READ: कुंडली में होते हैं कैसे-कैसे राजयोग, पढ़ें विश्लेषण
 
यदि किसी जातक की जन्मपत्रिका में गुरु व चन्द्र एक दूसरे से केन्द्र में स्थित हों तब गजकेसरी नामक योग बनता है। यदि गुरु व चन्द्र गजकेसरी योग बनाते हुए जन्मपत्रिका के भी केन्द्र स्थानों में स्थित हों एवं इन दोनों ग्रहों पर कोई पाप ग्रह या क्रूर ग्रह का प्रभाव ना हो तो गजकेसरी योग की शुभता में कई गुना वृद्धि होती है।
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com
Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

15 June Birthday: आपको 15 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जून, 2026)

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख