Dharma Sangrah

Ganesh chaturthi rashifal: 100 साल बाद बना दुर्लभ योग, गणेश चतुर्थी से इन राशियों को होगा अपार धन लाभ

WD Feature Desk
गुरुवार, 5 सितम्बर 2024 (14:55 IST)
Ganesh chaturthi rashifal
Ganesh chaturthi rashifal: हिंदू पंचांग अनुसार भाद्रपद के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी से गणेश उत्सव प्रारंभ होते हैं। इस बार 07 सितंबर से 17 सितंबर तक यानी 11 दिवसीय गणेशोत्सव रहेंगे। इस बार गणेश चतुर्थी पर 100 साल बाद ऐसे दुर्लभ योग संयोग बने हैं कि इससे 3 राशियों के जातकों की आर्थिक समस्या का समाधान होगा।
 
दुर्लभ योग: इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, ब्रह्म योग और इंद्र योग रहेगा। इसी के साथ अभिजीत मुहूर्त भी रहेगा। इसी के साथ ही इस स्वाति और चित्रा नक्षत्र का संयोग भी है। इसी नक्षत्र में गणेश जी का जन्म हुआ था।
 
07 सितंबर 2024 को गणेश स्थापना एवं पूजा के शुभ मुहूर्त
- शुभ मुहूर्त: 11:03 से दोपहर 01:34 तक रहेगा।
- अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:54 से दोपहर 12:44 तक।
- विजय मुहूर्त: दोपहर 02:24 से दोपहर 03:14 तक।
- रवि योग: सुबह 06:02 से दोपहर 12:34 तक।
- सर्वार्थ सिद्धि योग: दोपहर 12:34 से अगले दिन सुबह 06:03 तक।
AI generated ganesh images
1. वृषभ राशि : आपकी राशि के स्वामी शुक्र है। गणेश चतुर्थी से आपको बहुत शुभ फल मिलने वाले हैं। कारोबारी हैं तो तगड़ा मुनाफा होगा और यदि नौकरीपेशा है तो इस बार वेतनवृद्धि संतुष्टि दायक रहेगी। इसी के साथ ही कहीं से अतिरिक्त धन की प्राप्ति की संभावना भी है। व्यापारियों को चाहिए कि वे कोई नया कार्य भी शुरू करें। सुख सुविधाओं का विस्तार होगा।
 
2. कर्क राशि : आपकी राशि के स्वामी चंद्र है। गणेश चतुर्थी से आपके मन की बेचैनी कम होगी। जो भी कार्य अटका हुआ है वह एक-एक करके पूर्ण होने लगेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धन दौलत में बढ़ोतरी होगी। घर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कारोबारियों को तगड़ा लाभ होगा। नौकरीपेशा हैं तो कार्यस्थल पर शुभ समाचार मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
 
3. कन्या राशि : आपकी राशि के स्वामी बुध है। गणेश चतुर्थी से जीवन में धन-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। कर्ज से मुक्ति के मार्ग खुलेंगे। आपकी सारी आर्थिक समस्याएं दूर हो जाएंगी। करियर और नौकरी  में आ रही समस्या दूर होंगी। कारोबारी हैं तो निवेश के लिए समय अच्‍छा है। एक से अधिक सोर्स से पैसा आएगा। घर परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगे।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।
  
ganesh sthapana muhurat 2024

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Rang Panchami 2026: रंगपंचमी का महत्व और कथा

Happy Holi Wishes 2026: रंगों के त्योहार होली पर अपनों को भेजें ये 10 सबसे मंगलकारी शुभकामनाएं

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

Rang Panchami 2026: किस देवता को कौन-सा रंग चढ़ाने से मिलती है कृपा? जानिए पूजा विधि

सभी देखें

नवीनतम

07 March Birthday: आपको 7 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 7 मार्च 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

Meen sankranti 2026: मीन संक्रांति कब है, क्या महत्व है इसका?

Rangpanchami Astrology: रंगपंचमी पर किस रंग से खेलें होली कि जीवन में आए खुशियां, जानें अपनी राशिनुसार

जगन्नाथ मंदिर में दिखा फिर से अशुभ संकेत! ध्वज पर बैठा बाज, क्या होने वाली है भारत में कोई बड़ी घटना

अगला लेख