Hanuman Chalisa

पौष मास का बुधवार : गणेश मंत्र से चमकेगी किस्मत, जानिए श्री गणेश के धन और सौभाग्य मंत्र

Webdunia
धार्मिक मान्यता के अनुसार पौष के महीने (Paush month 2022) में भगवान सूर्य, श्री विष्णु तथा गणेश पूजन का विशेष महत्व है। और आज पौष मास का बुधवार है और बुधवार श्री गणेश की आराधना का दिन है। इस दिन संकटनाशन गणेश स्तोत्र, गणेश कवच, संतान गणपति स्तोत्र, गणपति अथर्वशीर्ष, ऋणहर्ता गणपति स्तोत्र, गणेश चालीसा का पाठ करने से श्री गणेश की विशेष कृपा प्राप्त होती है। 
 
अत: यदि आप भी अपार धन की चाह रखते है और अपना सौभाग्य जगाना चाहते हैं आज निम्न मंत्र का जाप अवश्‍य करें। 
 
यहां पढ़ें पौष बुधवार के चमत्कारिक मंत्र-Paush Wednesday Mantra
 
श्री गणेश वंदना मंत्र-
 
गजाननं भूत गणादि सेवितं, कपित्थ जम्बू फल चारू भक्षणम्।
उमासुतं शोक विनाशकारकम्, नमामि विघ्नेश्वर पाद पंकजम्।।
 
- श्री गणेश का बीज मंत्र 'गं' है।
 
- सभी कामनाओं की पूर्ति के लिए 'ॐ गं गणपतये नमः' का जप करें। 
 
- विवाह दोष दूर करने के लिए त्रैलोक्य मोहन गणेश मंत्र 'ॐ वक्रतुण्डैक दंष्ट्राय क्लीं ह्रीं श्रीं गं गणपते वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा।' का जप करने से शीघ्र विवाह, तथा अनुकूल जीवनसाथी की प्राप्ति होती है और सौभाग्य जागता है। 
 
- 'ॐ वक्रतुंडाय हुम्‌' षडाक्षर मंत्र का जप आर्थिक प्रगति व समृद्धि प्रदायक है।
 
- विविध कामनाओं की पूर्ति तथा किसी के द्वारा की गई क्रिया को नष्ट करने के लिए उच्छिष्ट गणपति की साधना 'ॐ हस्ति पिशाचि लिखे स्वाहा' मंत्र से करना चाहिए। जप करते समय मुंह में गुड़, लौंग, इलायची, पताशा, ताम्बुल, सुपारी रखें। यह साधना अक्षय भंडार प्रदान करने वाली है। 
 
- धन, रोजगार एवं आर्थिक वृद्धि के लिए लक्ष्मी विनायक मंत्र 'ॐ श्रीं गं सौभ्याय गणपतये वर वरद सर्वजनं मे वशमानय स्वाहा' का जप करें। 
 
इसके अलावा भी निम्न मंत्र का जाप करना लाभदायी होता है।
 
- 'गं क्षिप्रप्रसादनाय नम:'
- 'ॐ गं नमः'

Lord ganesh mantra

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

29 May Birthday: आपको 29 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 29 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

12 साल बाद गुरु का 'महागोचर': 2 जून से कर्क राशि में आएंगे देवगुरु बृहस्पति, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेगा धन का पिटारा

Nirjala Ekadashi 2026: निर्जला एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा?

जून में कर्क राशि में बनेगा गजलक्ष्मी योग, 4 राशियों को मिलेगा अचानक से धन

अगला लेख