Hanuman Chalisa

क्या आपकी कुंडली में है सरकारी नौकरी के योग

Webdunia
ज्योतिष से जानें सरकारी नौकरी के योग

हर भार‍तीय युवा और उसका परिवार चाहता है कि सरकारी नौकरी पाने में वह सफल हो जाए लेकिन कई कारणों से यह संभव नहीं हो पाता है और उन कारणों में ज्योतिष को भी शामिल कर लिया जाना चाहिए। आइए जानते हैं कि वह कौन-से ग्रह योग होते हैं जो सरकारी नौकरी प्राप्ति में मदद करते हैं।
 
कुंडली में दशम स्थान को (दसवां स्थान) को कार्यक्षेत्र के लिए जाना जाता है। सरकारी नौकरी के योग को देखने के लिए इसी घर का आकलन किया जाता है। दशम स्थान में अगर सूर्य, मंगल या बृहस्पति की दृष्टि होती है तो सरकारी नौकरी का प्रबल योग बन जाता है।

ALSO READ: क्या बन पाएंगे IAS, IPS? क्या कहते हैं ज्योतिष के योग
 
अगर सूर्य, मंगल या ब्रहस्पति पर किसी पाप ग्रह (अशुभ ग्रह) की दृष्टि होती है तब जातक को सरकारी नौकरी पाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 
 
अगर जातक का लग्न मेष, मिथुन, सिंह, वृश्चिक, वृष या तुला है तो ऐसे में शनि ग्रह और गुरु(बृहस्पति) का एक-दूसरे से केंद्र या त्रिकोण में होना, सरकारी नौकरी के लिए अच्छा योग बनाते हैं।

ALSO READ: बचकर रहें, ज्योतिष की 15 ऐसी बातें जो आपको कर सकती हैं तबाह
 
केंद्र में अगर चन्द्रमा, बृहस्पति एक साथ होते हैं तो उस स्थिति में भी सरकारी नौकरी के लिए अच्छे योग बनते हैं। साथ ही साथ इसी तरह चन्द्रमा और मंगल भी अगर केन्द्रस्थ हैं तो सरकारी नौकरी की संभावनाएं बढ़ जाती हैं।
 
कुंडली में दसवें घर के बलवान होने से तथा इस घर पर एक या एक से अधिक शुभ ग्रहों का प्रभाव होने से जातक को अपने करियर क्षेत्र में बड़ी सफलताएं मिलती हैं तथा इस घर पर एक या एक से अधिक बुरे ग्रहों का प्रभाव होने से कुंडली धारक को आम तौर पर अपने करियर क्षेत्र में अधिक सफलता नहीं मिल पाती है। 

ALSO READ: क्या मोबाइल का नंबर बदल कर चमका सकते हैं किस्मत के तारे...

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Shani revati 2026: शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश, 4 राशियों के लिए गोल्डन टाइम शुरू, 5 रहें बचकर

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (19 मई, 2026)

19 May Birthday: आपको 19 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

ज्येष्ठ मास 2026 का तीसरा बड़ा मंगल: ये 5 अचूक उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और बजरंगबली की कृपा

अगला लेख