Hanuman Chalisa

Guru Asta : 22 फरवरी 2022 को गुरु होंगे अस्त, 3 राशियां होंगी त्रस्त

Webdunia
देवगुरु बृहस्पति मंगल काज, विवाह, संपन्नता, सौभाग्य, वरिष्ठता, धार्मिक कार्य और धन-संपदा आदि के कारक माने जाते हैं। 22 फरवरी 2022 को गुरु अस्त होने जा रहे हैं और 23 मार्च 2022 को उदित होंगे। गुरु अस्त का यूं तो सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा, लेकिन 3 राशि वालों को ज्यादा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। ये राशियां हैं- कर्क, मीन और धनु राशि... 
 
गुरु अस्त होने से कर्क, मीन और धनु राशि वालों की तकलीफें बढ़ सकती हैं। इस दौरान इन राशियों को किसी भी नए काम की शुरुआत करने से बचना चाहिए। निवेश करने से बचना चाहिए। शत्रु हावी हो सकते हैं। किसी भी वाद-विवाद से बचना चाहिए। कर्क, मीन और धनु राशि वालों को वाणी पर नियंत्रण की सलाह दी जाती है।
 
देवगुरु बृहस्पति धनु और मीन राशि के स्वामी माने गए हैं। गुरु को कर्क राशि में उच्च और मकर राशि में नीच का माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में गुरु 27 नक्षत्रों में से पुनर्वसु, विशाखा और पूर्वा भाद्रपद के स्वामी होते हैं। जिस व्यक्ति पर देवगुरु बृहस्पति की कृपा होती है, वह सत्य के मार्ग पर चलता है।
 
गुरु बृहस्पति जब 22 फरवरी में अस्त हो जाएंगे तब गुरु ग्रह के अस्त होते ही मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। इस दौरान शादी-विवाह, मुंडन, नामकरण आदि कार्यों की मनाही होती है। गुरु अस्त के चलते 22 फरवरी से 23 मार्च तक धार्मिक और मांगलिक कार्यक्रम नहीं हो सकेंगे... 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

अगला लेख