Hanuman Chalisa

Guru Pushya Nakshatra 2024: 24 अक्टूबर 2024 को गुरु पुष्य नक्षत्र के साथ 2 अत्यंत शुभ योग, जानें क्या करें

WD Feature Desk
बुधवार, 9 अक्टूबर 2024 (14:40 IST)
Highlights 
  • गुरु पुष्य नक्षत्र कब है 2024 में।
  • गुरु पुष्य नक्षत्र में क्या करें।
  • शुभ योग में मनेगा गुरु-पुष्य नक्षत्र।
ALSO READ: Guru Pushya Yoga 2024: गुरु पुष्य नक्षत्र के समय वाहन और सोना खरीदी का शुभ मुहूर्त
 
Guru Pushya October 2024 : धार्मिक शास्त्रों के अनुसार वर्ष 2024 में धनतेरस और दिवाली के पहले आने वाला पुष्य नक्षत्र बहुत ही खास और शुभ माना जाता है। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार इस वर्ष 24 अक्टूबर, दिन गुरुवार को गुरु-पुष्य नक्षत्र बेहद शुभ संयोग बन रहा है, जो कि कार्तिक माह में पड़ता है। 
 
इस पुष्य नक्षत्र को नक्षत्रों का राजा कहा जाता है, जो कि 27 नक्षत्रों के क्रम में 8वें स्थान पर आता है। यह नक्षत्र हर दृष्टि से संपन्नता तथा आर्थिक लाभ देने वाला और घर में खुशियों को लाने वाला माना जाता है। इस योग में खासकर नूतन गृह प्रवेश, नवीन बहीखाता लेखन, धन संचय, प्रॉपर्टी और वाहन की खरीदी तथा आभूषण  खरीदी के लिए अतिशुभ फल देने वाला होता है। 
 
आइए जानते हैं इस बार के शुभ योग के बारे में : आपको बता दें कि हर बार की तरह ही इस बार भी गुरु-पुष्य नक्षत्र का यह योग अतिशुभ माना जा रहा है, क्योंकि इसी दिन अमृत योग तथा सर्वार्थ सिद्धि योग पड़ रहा है। 
 
अक्टूबर 2024 में गुरु पुष्य के योग कौनसे है :

- 24 अक्टूबर को पूरे दिन पुष्य नक्षत्र रहने वाला है। 
- पूरे दिन सर्वार्थ सिद्धि योग का अतिशुभ संयोग बना है।
- अमृत सिद्धि योग भी इस समय पूरे दिन रहेगा। 
 
गुरु-पुष्य नक्षत्र के दिन क्या-क्या करें : 
 
• नए व्यापार की शुरुआत गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन करना सर्वश्रेष्ठ माना गया है।
 
• गुरु पुष्य के दिन श्री विष्णु तथा माता लक्ष्मी का पूजन करने तथा श्रीयंत्र खरीदने से भी समृद्धि आती है।
 
• यदि तंत्र-मंत्र की सिद्धि करना चाहते हैं तो गुरु पुष्य नक्षत्र का दिन शुभ है, इसमें निश्चित सफलता मिलती है।
 
• इस दिन छोटे शिशुओं का उपनयन संस्कार करना उचित रहता है।
 
• गाय को गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन गुड़ खिलाने से आर्थिक लाभ होता है।
 
• अगर किसी के जन्म कुंडली में गुरु दोष हो तो, गुरु पुष्य नक्षत्र का दिन गुरु दोष के दुष्प्रभाव को दूर करने के लिए सबसे उत्तम माना गया है। 
 
• गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन भू‍मि/जमीन/प्लॉट, घर/भवन और दुपहिया तथा चारपहिया वाहन खरीदना शुभ माना गया है। 
 
• इस दिन अपनी दुकान में दक्षिणावर्ती शंख रखने से व्यापार में निरंतर बढ़ोत्तरी होती है, तथा धनागमन का रास्ता खुलता है।
 
• गुरु पुष्य नक्षत्र पर चांदी का एक चौकोर टुकड़ा खरीद लें और उसका पूजन करने से चल रहा आर्थिक संकट दूर होता है। 
 
• गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन छोटे बच्चों को विद्याभ्यास के लिए गुरुकुल में भेजना चाहिए।
 
• गुरु पुष्य नक्षत्र के दिन सोने के छोटे या बड़े आभूषण खरीदने से घर में समृद्धि बनी रहती है।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

ALSO READ: दिवाली के पहले 2 शुभ योगों से युक्त गुरु पुष्य नक्षत्र का योग, जानिए क्या रहेगा खरीदारी का शुभ मुहूर्त

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सोमवार से रविवार तक करें ये अचूक उपाय, हर दिन चमकेगी किस्मत

देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में महागोचर: किस्मत चमकाने और गुरु दोष दूर करने के लिए जरूर करें ये 7 अचूक उपाय

साल का सबसे बड़ा महागोचर: 2 जून 2026 को देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में प्रवेश, जानें सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

Lunar Eclipse 2026: साल के दूसरे चंद्र ग्रहण की 5 बड़ी और रोचक बातें

Bada Mangal 2026: बड़ा मंगल: नवाबों के शहर से कैसे शुरू हुई बजरंगबली की ये खास परंपरा, पढ़ें गौरव गाथा

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (10 जून, 2026)

10 June Birthday: आपको 10 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

11 जून 2026 से शुरू होगा दुर्लभ सिद्ध काल, जानिए इसका धार्मिक महत्व और करने योग्य 5 उपाय

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

अगला लेख