shiv chalisa

Jupiter : गुरु ग्रह हो गए हैं वक्री, किस राशि को दे रहे हैं तकलीफ

Webdunia
गुरु ग्रह 14 मई 2020 को 8 बजकर 01 मिनट पर वक्री हो गए हैं और 13 सितंबर 2020 को मार्गी होंगे। गुरु का वक्री होना किन राशियों के लिए परेशानी वाला हो सकता है, और किन राशियों को मिल रहा है फायदा...आइए जानते हैं ... 
मेष राशि
 
 मन पर काबू रखना होगा। मानसिक तनाव भी हो सकता है। वैवाहिक जातकों के लिए यह समय कुछ उतार चढ़ाव भरा रहने वाला है। मेष राशि के विद्यार्थी हैं तो शिक्षा क्षेत्र में आपको परिश्रम करना होगा।
वृषभ राशि
 
इस समय में आपको अपने आध्यात्मिक पहलुओं पर ध्यान देना होगा। जो जातक इस समय प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं वो अपने पढ़ाई पर विशेष ध्यान दें। परिवार के लिए भी समय कुछ परेशानी वाला हो सकता है।
मिथुन राशि
 
गुरु का मकर में वक्री होना मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। इस समय सेहत पर भी ध्यान देना होगा। किसी भी तरह की लापरवाही आपको भारी पड़ सकती है। प्रेमी जातक भी अपने साथी के साथ धैर्य से रहे। 
कर्क राशि
 
कर्क जातक अपना कोई भी नया कार्य शुरू करने विचार कर सकते हैं। निवेश से पहले पूरी जानकारी हासिल कर लें। इसके पूर्व आपको अपने सहयोगी व शुभचिंतकों से सलाह जरूर ले लेनी चाहिए। व्यापार में भी जातकों को इस अवधि में लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर समय आपके हित में रहने का संकेत दे रहा है।
सिंह राशि
 
सिंह राशि के जातकों को धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। आवेश में आकर कोई भी काम न करें। इस दौरान आपको किसी भी तरह की जल्दबाजी करना भारी पड़ सकता है। आपको अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। किसी पर भी निर्भर न हों तो बेहतर होगा। 
कन्या राशि
 
 इस समय आपको कार्य पूर्ण करने के लिए विवेक व योजना के साथ काम करना होगा। इसके साथ ही जो जातक व्यापारी या उच्च पद पर हैं उनके लिए समय थोड़ा तनाव वाला हो सकता है। इस बीच आपको कोई नई ज़िम्मेदारी मिल सकती है। जो जातक नया जॉब तलाश रहे हैं उनकी यह तलाश खत्म होने में कुछ समय लग सकता है।
तुला राशि
 
अधिक परिश्रम करने की आवश्यकता होगी। किसी भी तरह का आलस करना आपके लिए ठीक नहीं है। जीवन के हर पहलू पर आपको सावधान व धैर्य से काम लेने की जरूरत है। संबंधों में भी आपको ऐसा ही रहना है। जल्दबाजी में कोई भी फैसला न करें। 
वृश्चिक राशि
 
 संवेदनहीनता से बचना होगा। इस समय अपने सेहत पर विशेष ध्यान दे, साथ ही कोई कार्य किसी और के भरोसे न छोड़ें। इससे आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेमी जातकों के लिए भी समय ठीक नहीं है। संभल कर साथी की भावनाओं का ख्याल रखें। नोक झोंक से बचें। 
धनु राशि
 
आपके सारे काम बनेंगे। परंतु आपको इसके लिए परिश्रम करना होगा। जिन कार्यों को पूरा करने के लिए आप अथक परिश्रम कर रहे थे वह इस समय पूरा हो सकता है। व्यापार व धन लाभ होने में कुछ समय लग सकता है। साथी के साथ समय अच्छा बितेगा। परंतु बीच बीच में कुछ उतार चढ़ाव आ सकता है। 
मकर राशि
 
मकर जातकों को इस समय अपने कार्य को पूरा करने में अपना शत प्रतिशत देना होगा। ऐसा न करने पर आपका काम अटक सकता है। व्यापारियों के लिए भी समय सामान्य रहेगा। हर कार्य को गंभीरता से लें। सेहत पर भी ध्यान दें।
कुंभ राशि
 
यह समय आपके लिए फ़ायदेमंद होगा। करियर के लिहाज से समय आपके हित में है परिश्रम करें सफलता मिल सकती है। साथी के साथ तालमेल बना कर चलना होगा। संयम से काम लें। नौकरी में चल रहा तनाव कुछ कम हो सकता है।
मीन राशि
 
आपको परिश्रम करना होगा। व्यापारी जातकों के लिए समय अच्छा है व्यापार में आपको लाभ हो सकता है। इसके साथ ही जो जातक नौकरीपेशा हैं उन्हें भी करियर में स्थिरता मिल सकती है। साथी के साथ संबंध अच्छे हो सकते हैं इसके लिए आपको पहल करना होगा।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

होली पर दिखेगा चंद्र ग्रहण का दुर्लभ ग्रस्तोदय नजारा, भारत के इस शहर से दिखेगा खास दृश्य

Holi puja remedies 2026: होलिका दहन के दिन करें मात्र 5 उपाय, संपूर्ण वर्ष रहेगा शुभ

भविष्यवाणी: ईरान-इजराइल युद्ध बनेगा विश्वयुद्ध की शुरुआत? भारत बनेगा महाशक्ति

Khagras Chandra Grahan 2026: खग्रास चंद्र ग्रहण का राशियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव

होली पर गुलाल गोटा की परंपरा कहां से आई? मुस्लिम कारीगरों से क्या है इसका रिश्ता

सभी देखें

नवीनतम

03 March Birthday: आपको 3 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 3 मार्च 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

क्या भारत को भी युद्ध में धकेलेगा खग्रास चंद्र ग्रहण, क्या कहते हैं ग्रह गोचर

होलिका दहन: शाप, वरदान और अनन्य भक्ति की विजय

ईरान- इजराइल युद्ध: क्या भविष्य मालिका की भविष्यवाणी सच होने का समय आ गया?

अगला लेख