Hanuman Chalisa

हलहारिणी भौमवती अमावस्या पर 10 काम जरूर करें, संपूर्ण शक्तियों के साथ विराजित होंगी मां लक्ष्मी, अन्न-धन के भर देंगी भंडार

Webdunia
अमावस्या तिथि अगर मंगलवार को आती है तो इसे भौमवती अमावस्या कहा जाता है। इस बार भी अमावस्या और मंगलवार का योग बना है। इसलिए इस अमावस्या को भौमवती अमावस्या कहा जाएगा। शास्त्रों के अनुसार इस अमावस्या को इच्छाओं को पूरा करने वाली रात माना गया है।

मंत्र-तंत्र साधना करने वाले इस दिन विशेष सिद्धियां प्राप्त करते हैं। तिथि के अनुसार यह हलहारिणी अमावस्या है। इस दिन कृषक अपने हल, जमीन, फसल और बीजों की पूजा करते हैं। 
 
अमावस्या की रात जिस घर में देवी लक्ष्मी का पूजन किया जाएगा, माता लक्ष्मी उस घर में धन के भंडार भर देंगी।। अमावस्या की रात मां जिस घर में प्रवेश करती हैं वहां अपनी संपूर्ण शक्तियों के साथ विराजित हो जाती हैं और उस घर पर अपने आशीष की वर्षा करती हैं। माता लक्ष्मी की इस कृपा को प्राप्त करने के लिए हलहारिणी भौमवती अमावस्या पर ये उपाय करें... 
 
1. अपने घर के मुख्य द्वार पर कुमकुम से माता लक्ष्मी के चरण चिन्ह बनाएं।
 
2.पूजा करते समय इस मंत्र का जाप करते रहें
 
ॐ पहिनी पक्षनेत्री पक्षमना लक्ष्मी दाहिनी वाच्छा भूत-प्रेत सर्वशत्रु हारिणी दर्जन मोहिनी रिद्धि सिद्धि कुरु-कुरु-स्वाहा।
 
3. महिलाएं अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए पीपल का पूजन करें। पीपल को छूने से पापों का नाश होता है और परिक्रमा करने से उम्र में वृद्धि होती है।
 
4. संतान प्राप्ति के लिए पूजा करने के बाद लाल रंग के बछड़े अथवा गाय को गुड़ खिलाएं।
 
5. एक घी और दूसरा तेल का दीपक लगाएं। उनमें लौंग डालकर जलाएं। धन प्राप्ति का यह सबसे सरल और सटीक उपाय है। 
 
6. शिव जी पर गंगाजल चढ़ाएं। 
 
7. हनुमान मंदिर में सिंदूर अर्पित करें। 
 
8. यथासंभव दान करें। दक्षिणा के साथ जो भी संभव हो दान अवश्य करें। 
 
9. मंगल के 21 नाम, शिव सहस्त्रनाम और हनुमान बाहुक का वाचन करें। 
 
10. घर की अन्न कोठी या अन्न रखने का स्थान पूजें।  
ALSO READ: हलहारिणी अमावस्या आज और कल: जानिए 12 राशियां और उनके दान

ALSO READ: हलहारिणी अमावस्या कब है? जानिए शुभ मुहूर्त, दान और पूजा विधि



सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 मई, 2026)

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

बुध का वृषभ राशि में गोचर: इन 2 राशियों के लिए 'रेड अलर्ट', बरतनी होगी विशेष सावधानी

अगला लेख