Hanuman Chalisa

मंगलवार को करें मात्र 3 कार्य, हनुमानजी होंगे प्रसन्न

Webdunia
सोमवार, 27 दिसंबर 2021 (19:06 IST)
Mangalwar Ki Puja: मंगलवार का दिन हनुमान पूजा का दिन होता है। इस दिन हनुमानजी की पूजा की जाती है। मंगलवार को यदि आप निम्नलिखित 3 कार्य कर लेंगे तो हनुमानजी आप पर प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाएंगे।
 
 
1. नीम के पेड़ की सेवा करना : मंगल और यम की दिशा दक्षिण मानी गई है। नीम का पेड़ दक्षिण के नकारात्मक प्रभाव को रोकता है। नीम के पेड़ की पूजा करने से मंगलदोष दूर होते हैं। मंगलवार को नीम के पेड़ में शाम को जल चढ़ाएं और चमेली के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा कम से कम 11 मंगलवार करें। इससे हनुमानजी की कृपा प्राप्त होगी।
 
2. पान का बीड़ा : हनुमानी को पान का बीड़ा अत्यंत ही प्रिय है। हनुमानजी का विधि-विधान से पूजन करने के बाद यह पान हनुमानजी को अर्पण करें और साथ ही प्रार्थना करते हुए कहें, ‘हे हनुमानजी, आपको मैं यह मीठा रस भरा पान अर्पण कर रहा हूं। इस मीठे पान की तरह आप मेरा जीवन भी मिठास से भर दीजिए’। हनुमानजी की कृपा से कुछ ही दिनों में आपकी हर समस्या दूर हो जाएगी।
 
3. बड़ के पत्ते पर आटे की दीपक : मंगलवार को बढ़ के पत्ते पर आटे के पांच दीपक बनाकर रखें और उन्हें हनुमानजी के मंदिर में प्रज्वलित करके रख आएं। इससे आपको हर तरह के कर्ज से मुक्ति मिलेगी और धन संपत्ति बढ़ेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

13 June Birthday: आपको 13 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 जून 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

मिथुन संक्रांति 2026: पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धन-समृद्धि के अचूक उपाय

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर, 6 राशियों को मिलेगी करियर, नौकरी और व्यपार में बड़ी सफलता

अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) में किए जाने वाले महादान कौन से हैं और उनका क्या फल मिलता है?

अगला लेख