Hanuman Chalisa

valentain day 2024: इस वैलेंटाइन पर अपने प्रेमी को दें इस खास रंग फूल, जानें अपनी राशिनुसार

WD Feature Desk
Valentine Day

- पं. प्रेमकुमार शर्मा
 
HIGHLIGHTS
 
* वैलेंटाइन डे पर कौनसा गुलाब का फूल देना उचित होगा।
* गहरा प्यार चाहिए तो अपने प्रेमी को दें इस रंग का पुष्प।
* गुलाब का फूल और आपकी राशि।

Valentines Special 2024: प्रेम वास्तव में अनोखा एहसास है यही कारण है कि इसको लेकर युवा ही नहीं हर उम्र के लोग उत्साहित रहते हैं और इसी उत्साह से वैलेंटाइन डे को मनाने की योजनाएं भी बनाते हैं। यही कारण है कि आज प्रमुख पर्व त्योहार की भांति ही वैलेंटाइन डे मनाया जाने लगा है। 
 
इस वैलेंटाइन पर आप राशि के अनुसार गुलाब देकर अपने प्रेमी से प्यार का इजहार कर सकते हैं। वैसे एक बार में 'आई लव यू' कहना है तो लाल गुलाब देना सबसे अच्छा है। 
 
वैलेंटाइन डे के खास अवसर पर गुलाब का फूल उसी प्रकार महत्व रखता है जैसे- होली में रंग और दीपावाली में दीपक। इसका कारण यह है कि इस दिन सभी प्रेमी अपने प्रेम का इजहार गुलाब का फूल देकर करना चाहते है। गुलाब कई रंग के होते हैं और रंगों के अनुरूप इनका मतलब भी अलग-अलग होता है।
 
आइए जानें इस वैलेंटाइन डे पर गुलाबों का महत्व और 12 राशियों के जातक अपने प्रेमी को कौन-सा फूल दें...
 
मेष और वृश्चिक राशि- लाल गुलाब प्यार का प्रतीक है, यह मंगल की राशि मेष और वृश्चिक वालों को काफी पसंद आता है। 
 
तुला और वृषभ राशि- पर्पल रंग का गुलाब तुला या वृषभ राशि के लोगों को काफी पसंद होता है, क्योंकि यह पहली नजर में प्यार का प्रतीक होता है। वैसे सफेद रंग का गुलाब भी इन्हें अच्छा लगता है। 
 
कन्या और मिथुन राशि- हरा रंग का गुलाब गुलाब नयापन, खुशी और प्रचुरता का प्रतीक होता होता है जो कन्या और मिथुन राशि वालों को आकर्षित करता है। 
 
कर्क राशि- सफेद गुलाब शाश्वत प्रेम और दिल की सच्चाई को बयान करता है जो कर्क राशि के व्यक्तियों को काफी भाता है।
 
सिंह राशि- लैवेंडर कलर का गुलाब गहरे प्यार का प्रतीक होता है जो सिंह राशि के व्यक्तियों को काफी पसंद आता है।
 
मकर और कुंभ राशि- अपने जीवन में प्यार को गहराई चाहते हैं तो लाल गुलाब देना सबसे अच्छा है। 
 
धनु और मीन राशि- पीला गुलाब खुशी और दोस्ती का प्रतीक होता है जो गुरु की राशि धनु और मीन वालों को काफी भाता है, क्योंकि उनकी प्रकृति गंभीर और ज्ञानियों वाली होती है। 

ALSO READ: वैलेंटाइन डे वीक के 7 दिन कौन कौन से हैं? किस दिन को क्या कहते हैं?

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

01 July Birthday: आपको 1 जुलाई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 जुलाई 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

मंगल का पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा लाभ

Devshayani Ekadashi 2026: वर्ष 2026 में देवशयनी एकादशी कब है?

शनि का रेवती नक्षत्र में प्रवेश: 3 राशियों के अटके काम होंगे पूरे, मिलेगा बड़ा लाभ

अगला लेख