suvichar

सिर्फ 1 मिनट में जानिए हर वार के ऐसे उपाय जो दिन को शुभ और शानदार बना देंगे

पं. सुरेन्द्र बिल्लौरे
हर दिन शुभ हो, बेहतरीन हो, शानदार हो, सफलता से भरपूर हो और मन के अनुरूप हो इसलिए जरूरी है कि प्रात: अपनी हथेलियों के दर्शन करें, फिर ईश्वर के दर्शन करें और फिर अपने दिन की कार्य योजना ज्योतिष के अनुसार तय करें। कुछ खास उपाय, वार के अनुसार...  
 
सोमवार- इस दिन सफेद, गुलाबी या फिर क्रीम कलर के लाइनिंग या चेक्स वाले वस्त्र पहनें एवं कांच में अपना चेहरा देखकर घर से निकलें।
 
मंगलवार- मंगलवार के दिन लाल या चमकता नारंगी वस्त्र पहनें एवं घर से गुड़ खाकर निकलें।
 
बुधवार- बुधवार के दिन हरा वस्त्र पहनें एवं घर से धनिया खाकर निकलें।
 
गुरुवार- गुरुवार के दिन सफेद वस्त्र या पीला पहनें एवं घर से जीरा खाकर निकलें।
 
शुक्रवार- शुक्रवार के दिन सफेद, हल्का गुलाबी, उजला क्रीम या हल्का पीला वस्त्र पहनें एवं घर से दही खाकर निकलें।
 
शनिवार- शनिवार के दिन नीला, आसमानी, काला या जामुनी वस्त्र पहनें एवं घर से अदरक खाकर निकलें।
 
रविवार-रविवार के दिन नारंगी, भगवा, बादामी या मेहरून वस्त्र पहनें एवं घर से पान या घी खाकर निकलें।
 
उपरोक्त उपाय के साथ-साथ अपने गुरु, कुलदेव एवं इष्टदेव का स्मरण कर घर से निकलें तो आपके कार्य अवश्य पूर्ण होंगे और दिन मंगलकारी होगा। 
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 मार्च, 2026)

रामनवमी 2026: शुभ ग्रह-नक्षत्रों में जन्मे श्रीराम को क्यों झेलने पड़े जीवन के बड़े कष्ट?

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

23 March Birthday: आपको 23 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख