suvichar

हरियाली अमावस्या पर शुभ मुहूर्त में करें प्लांटेशन, हर दिशा से खूब आएगा धन

Webdunia
इस बार हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya) 28 जुलाई 2022, दिन गुरुवार को है। यह श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को पड़ती है। इसे हरियाली और श्रावणी अमावस्या के रूप में जाना जाता है। धार्मिक शास्त्रों के अनुसार हरियाली अमावस्या के दिन प्लांटेशन करना अतिशुभ माना जाता है। 
 
पेड़-पौधे हमारी आस्था के साथ ही हमारे जीवन शक्ति से भी जुड़े हुए हैं। मान्यतानुसार अलग-अलग पेड़-पौधों में विभिन्न देवताओं का भी वास माना गया है। उदाहरण के तौर पर- पीपल वृक्ष में त्रिदेव के साथ ही अन्य देवताओं का वास माना गया है तथा केले और आंवले के वृक्ष में भगवान श्री विष्णु का वास माना जाता है। अत: हरियाली अमावस्या के दिन पौधारोपण करने और कुछ खास पौधे लगाने और उनकी पूजा करने से जीवन में जहां शुभ फल मिलते हैं, वहीं ईश्वर की कृपा भी प्राप्त होती है। 
 
यदि हरियाली अमावस्या पर पौधारोपण अगर श्रेष्ठ शुभ मुहूर्त में किए जाएं तो वे शुभ फलदायी होते हैं। 
 
हिन्दू कैलेंडर के अनुसार इस बार हरियाली अमावस्या गुरुवार, 28 जुलाई 2022 को मनाई जाएगी। इसमें अमावस्या तिथि का प्रारंभ- बुधवार, 27 जुलाई को रात 09.11 से शुरू होगी तथा गुरुवार, 28 जुलाई 2022 को रात्रि 11.24 मिनट पर अमावस्या का समापन होगा। उदयातिथि के अनुसार हरियाली अमावस्या 28 जुलाई के दिन की मनाई जाएगी। अत: 28 जुलाई का दिन पौधारोपण के लिए अतिउत्तम रहेगा। इस दिन बृहस्पतिवार होने के कारण इस दिन का महत्व अधिक बढ़ जाता है, क्योंकि यह श्रीहरि का दिन है और आंवला, पीपल आदि में श्रीविष्णु का वास माना जाता है। 
 
ज्योतिष के अनुसार जिन नक्षत्रों में पौधारोपण करना शुभ होता है वे इस प्रकार हैं-
 
रेवती, रोहिणी, मृगशिरा, उत्तराषाढा, उत्तरा भाद्रपदा, अनुराधा, पुष्य, चित्रा, उत्तरा फाल्गुनी, श्रवण, हस्त, विशाखा, मूल और अश्विनी। 
 
अत: इस दिन इनका पौधारोपण या वृक्षारोपण करना अतिशुभ माना गया है।
 
 
- पीपल, नीम, बेल, नागकेशर, गु़ड़हल और अश्वगंधा (संतान प्राप्ति)
 
- ब्राह्मी, पलाश, अर्जुन, आंवला, सूरजमुखी, तुलसी (आरोग्य)
 
- अशोक, अर्जुन, नारियल और वट वृक्ष (ऐश्वर्य और सौभाग्य)
 
- आंकड़ा, शंखपुष्पी, पलाश, ब्राह्मी और तुलसी (बुद्धि)
 
- नीम, कदंब और घने छायादार वृक्ष (सुख प्राप्ति)
 
- हरसिंगार/ पारिजात, रातरानी, मोगरा, गुलाब (आनंद)

 
- तुलसी, आंवला, केला, बेल का वृक्ष (लक्ष्मी प्राप्ति के लिए)।
 
अत: श्रावणी या हरियाली अमावस्या के दिन उपरोक्त पौधारोपण करके उनकी नियमित देखभाल करने से हर दिशा से अपार धन प्राप्ति कर सकते हैं। 

Peepal Tree
 


ALSO READ: हरियाली अमावस्या पर पढ़ें ये 3 पाठ और 3 खास मंत्र, मिलेगी पितृ दोष से मुक्ति


सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

13 महीने का साल, गुरु बने राजा और मंगल मंत्री, रौद्र संवत्सर में इन 5 चीजों का अभी कर लें इंतजाम

हिंदू नववर्ष को क्यों कहते हैं गुड़ी पड़वा?

साल में 2 बार क्यों आता है खरमास? जानिए मलमास, अधिकमास और पुरुषोत्तम मास का रहस्य

हिंदू पुराण, ज्योतिष, नास्त्रेदमस, बाबा वेंगा और भविष्‍य मालिका की 6 कॉमन भविष्यवाणियां

चैत्र नवरात्रि 2026: कौनसी तिथि किस दिन? घटस्थापना से पारण तक पूरा शेड्यूल

सभी देखें

नवीनतम

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 23 मार्च 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

23 March Birthday: आपको 23 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

22 March Birthday: आपको 22 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Numerology Horoscope 23 to 29 March 2026: मूलांक के अनुसार साप्ताहिक भविष्यफल: क्या कहते हैं आपके अंक इस सप्ताह?

Weekly Horoscope March 2026: जीवन में कई बदलावों का संकेत देगा यह सप्ताह, (साप्ताहिक राशिफल 23 से 29 मार्च तक)

अगला लेख