Hanuman Chalisa

इस तरह करेंगे हरतालिका पूजन, तो मिलेगा मनपसंद जीवनसाथी

Webdunia
- सुरेंद्र बिल्लौरे 


 
हर कन्या का सपना रहता है ‍कि मुझे सुंदर, सुशील एवं व्यावहारिक वर मिले, इसके साथ ही वे आर्थिक संपन्नता का भी सपना देखती हैं। ये सब सुख प्राप्त करने के लिए आप हरतालिका तीज के रोज भगवान शिव के साथ माता पार्वतीजी का पूजन करें।
 
पूजन सामग्री :- 
 
सर्वप्रथम घर को स्वच्छ करें। पूजन की सामग्री जैसे कुमकुम, हल्दी, अबीर, गुलाल, सिन्दूर, नाड़ा, सुपारी, लौंग, इलायची, पंचामृत, शुद्ध जल, आसन, कलश, पटिया, दरी, फूल, फूलमाला, घी, बालू रेती, थाली, चम्मच एवं आरती का दीपक सभी वस्तुएं अपने पास रख लें।
 
विधि :- 
 
सर्वप्रथम आसन बिछाकर पालकी लगाकर बैठ जाएं, फिर रेती के शिवलिंग के साथ में पार्वतीजी भी बनाएं। फिर 3 बार आचमन करें।

'केशवाय नम:, माधवाय नम:, गोविन्दाय नम:' बोलकर फिर हाथ में जल लेकर वर प्राप्ति की कामना करते हुए संकल्प छोड़ दें, फिर पूजन सामग्री से शिव-पार्वती का पूजन करें।
 
पूजन के बाद शिवजी से प्रार्थना करें- 'हे शाम्भ सदाशिव, श्रंगी, भृंगी, महाकाल आप सबके पालनहार हों। हे पार्वतीप्रिय भोलेनाथ, मेरे को इच्छित वर की प्राप्ति कराओ।'
 
माता पार्वती से प्रार्थना करें कि हे मां कल्याणकारिणी जगदम्बे, जीवनस्वरूपे, आपको बारंबार नमस्कार हो। आप जग की धात्री सिंहवाहिनी हो, संसार के संताप से मेरी रक्षा कीजिए।

हे माहेश्वरी, जिस कामना के लिए आपकी पूजा की है, मेरी वो कामना पूर्ण करो। राज्य को सौभाग्य एवं संपत्ति प्रदान करो।  सुबह बालू रेती से बने शिवलिंग का विसर्जन कर दें। 


Show comments

ज़रूर पढ़ें

वृषभ संक्रांति 2026: सूर्य के राशि परिवर्तन से 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, मिलेगा बड़ा फायदा

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

सभी देखें

नवीनतम

Weekly Horoscope May 2026: साप्ताहिक राशिफल (18 से 24 मई): जानें इस हफ्ते आपके सितारे क्या कहते हैं?

रोहिणी लगना और नौतपा लगने में क्या है अंतर, क्या है इसका विज्ञान

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (16 मई, 2026)

16 May Birthday: आपको 16 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 16 मई 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख