हथेली पर तिल कैसा होता है?

Webdunia
मंगलवार, 7 फ़रवरी 2023 (13:28 IST)
Hast rekha : हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार हाथों की हथेलियों में ग्रहों के निशान या चिन्ह, तिल, क्रास, त्रिभूज, त्रिशूल आदि पाए जाते हैं। इसी के साथ कई छोटी और बड़ी रेखाएं होती हैं। इन सभी का अध्ययन करके हस्तरेखा विशेषज्ञ जातक का भविष्य बताता है। यदि आपकी हथेली में तिल का निशान है तो क्या होगा। क्या यह फायदेमंद है या कि नुकसानदायक?
 
दाएं हाथ में तिल : दाहिने हाथ की हथेली के ऊपरी हिस्से पर तिल के होने के अर्थ है कि जातक धनवान होगा।
 
बाएं हाथ में तिल : बाएं हाथ की हथेली के ऊपरी हिस्से पर तिल के होने के अर्थ है कि पैसा तो खूब कमाएंगे लेकिन खर्चों से परेशान रहेगा।
 
सूर्य पर्वत : हथेली में रिंग फिंगर के नीचे सूर्य पर्वत पर तिल के निशान होने का अर्थ है कि जातक के मान सम्मान में कभी रहेगी। अपमान झेलना पड़ सकता है।
 
चंद्र पर्वत : हथेली में दाहिने ओर चंद्र पर्वत पर तिल है तो यह विवाह में देरी और रोग होने का संकेत हैं। मन अस्थिर रहेगा।
 
केतु क्षेत्र : हथेली में केतु क्षेत्र में तिल होने का संकेत है कि जातक बचपन में दु:खों का सामना करेगा।
 
शुक्र पर्वत : शुक्र पर्वत पर तिल होने का अर्थ है कि जातक दांपत्य जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ हर छोटी बात को लेकर वाद विवाद रहेगा।
 
बीचोंबीच तिल : हथेली के बीचोंबीच में तिल होने का अर्थ है कि जातक को धन की कभी नहीं रहेगी। हर क्षेत्र में लाभ होगा।
 
जीवन रेखा : यदि हथेली में जीवन रेखा पर तिल हो तो ऐसे जातक को दमा या अस्थमा जैसा कोई रोग हो सकता है।
 
मस्तिष्क रेखा : यदि हथेली में मस्तिष्क रेखा पर तिल हो तो जातक को चोट लगने की संभावना रहती है और मानसिक तनाव भी बना रहता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

सावन मास के सोमवार को शिवलिंग के रुद्राभिषेक से मिलते हैं ये 5 लाभ

दूसरे सोमवार के दिन कामिका एकादशी का संयोग, व्रत का मिलेगा दोगुना फल, इस तरह से करें उपवास

सावन मास के सोमवार को करें शिवजी का 10 प्रकार से अभिषेक, मिलेंगे 10 लाभ

हरियाली अमावस्या पर करें नांदीमुख श्राद्ध, क्या होता है, कैसे करते हैं, क्या होगा फायदा, जानिए

शिवलिंग की पूजा करते समय लड़कियों और महिलाओं को किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

सभी देखें

नवीनतम

सावन मास के दूसरे मंगला गौरी व्रत पर भौम प्रदोष का दुर्लभ संयोग, कर्ज से मुक्ति के 3 अचूक उपाय

Horoscope of the Week: सप्ताहवार राशिफल: करियर, प्यार और स्वास्थ्य पर असर

बुध ग्रह का वक्री गोचर, 3 राशियों को रहना होगा सतर्क

कामिका एकादशी का व्रत रखने के क्या हैं फायदे, जानिए कैसे करें व्रत

Aaj Ka Rashifal: 19 जुलाई का राशिफल, किसके लिए प्रेम और सौंदर्य से भरपूर रहेगा दिन (पढ़ें 12 राशियां)

अगला लेख