Dharma Sangrah

Hindu nav varsh 2024 : 30 साल बाद दुर्लभ संयोग और राजयोग में होगी हिंदू नववर्ष की शुरुआत

WD Feature Desk
बुधवार, 3 अप्रैल 2024 (14:42 IST)
Hindu New Year 2081: चैत्र शुक्ल पक्ष प्रतिपदा तिथि से हिंदू नववर्ष प्रारंभ होता है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह 09 अप्रैल 2024 मंगलवार से प्रारंभ होगा। हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2081 प्रारंभ होगा। इस बार 30 वर्षों के बाद वर्ष की शुरुआत दुर्लभ संयोग और 3 राजनयोग में हो रही है। किसी भी प्रकार का शुभ कार्य इस किया जा सकता है या किसी शुभ काम की शुरुआत की जा सकती है। 
ALSO READ: Gudi padwa 2024: हिंदू नववर्ष 2081 पर जानिए कैसा रहेगा 12 राशियों का भविष्यफल
वर्ष का परिणाम : इस वर्ष का राजा मंगल, मंत्री शनि और वर्ष का नाम पिंगला है। इस वर्ष 7 विभाग क्रूर ग्रहों को और 3 विभाग शुभ ग्रहों को मिले हैं।  मंगल के राजा और शनि के मंत्री होने से यह वर्ष बहुत ही उथल पुथल वाला रहेगा। शासन में कड़ा अनुशासन देखने को मिलेगा।

नवसंवत्सर का प्रवेश धनु लग्न में होगा। सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि, सिद्धि योग, वैधती योग के साथ ही रेवती नक्षत्र रहेगा। धनु लग्न होने से उत्तर पूर्व दिशा में सुख समृद्धि रहेगी, मध्यक्षेत्र में वर्षा की अधिकता रहेगी। पश्चिम में खाद्य वस्तुएं सस्ती होगी। वरुण नाम का मेघ बारिश कराएगा।
 
शुभ योग : इस दिन अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, पुष्य नक्षत्र योग, आयुष्यमान योग का निर्माण हो रहा है। रेवती और अश्विनी नक्षत्र भी संयोग बन रहा है। इस दिन चंद्रमा गुरु की राशि मीन में होंगे। शुक्ल योग प्रात: 9 बजकर 18 मिनट तक इसके बाद ब्रह्म योग 9 बजकर 19 मिनट से अगले दिन सुबह 6 बजे तक रहेगा।
ALSO READ: 30 वर्षों बाद हिंदू नववर्ष 2024 की शुरुआत राजयोग में, 4 राशियों के लिए नया वर्ष शुभ
राजयोग : शनि के स्वराशि में होने शश राजयोग का निर्माण हो रहा है। चंद्रमा के साथ गुरु के होने से गजकेसरी राजयोग का निर्माण हो रहा है। सूर्य शुक्र की युति से राजभंग योग का निर्माण भी हो रहा है। 

शुभ मुहूर्त 9 अप्रैल 2024 
ब्रह्म मुहूर्त- प्रातः 03.56 से प्रातः 04.44 तक 
प्रातः संध्या-  04.20 से प्रातः 05.32 तक
अभिजीत मुहूर्त- 11.06 पूर्वाह्न से 11.54 पूर्वाह्न तक 
विजय मुहूर्त- 01.30 अपराह्न से 02.17 अपराह्न तक

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Pushya nakshatra 2025: दिवाली से पहले खरीदारी के लिए पुष्‍य नक्षत्र का योग, जानिए 5 खास बातें

Kartik maas 2025: कार्तिक मास के व्रत एवं त्योहारों की लिस्ट

Karwa chauth 2025: करवा चौथ को बन रहा सिद्धि योग और शिववास योग, जानिए किस मुहूर्त में पूजा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान

Dhanteras 2025 date: धनतेरस कब है वर्ष 2025 में?

Karwa chauth 2025 date: करवा चौथ कब है वर्ष 2025 में?

सभी देखें

नवीनतम

10 October Birthday: आपको 10 अक्टूबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 10 अक्टूबर, 2025: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

Diwali 2025: दिवाली की रात छिपकली देखना शुभ या अशुभ

Karva Chauth 2025: ये है करवा चौथ पर मेहंदी लगवाने का सबसे शुभ मुहूर्त, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद

Govatsa Dwadashi 2025: गोवत्स द्वादशी कब है? जानें व्रत के नियम, मुहूर्त, पूजा विधि और पौराणिक कथा

अगला लेख