Holi ke upay:14 मार्च 2025 को मीन संक्रांति, खरमास और चंद्र ग्रहण का योग, कर लें 5 अचूक उपाय

WD Feature Desk
मंगलवार, 11 मार्च 2025 (13:14 IST)
Holi ke upay: 14 मार्च को होली रहेगी। 14 मार्च 2025 शुक्रवार को शाम 06:58 बजे सूर्यदेव बृहस्पति की मीन राशि में गोचर करेंगे तभी से खरमास प्रारंभ हो जाएगा। चंद्र ग्रहण की शुरुआत वैसे तो सुबह 9:29 पर प्रारंभ होगी लेकिन सुबह 10:41 से यह प्रभावी माना जाएगा और इसका समापन दोपहर 02:18 बजे होगा लेकिन 03:29 बजे तक यह प्रभावी रहेगा। इन तीन महत्वपूर्ण खगोलीय घटना के चलते यदि आप ज्योतिष के 5 अचूक उपाय करेंगे तो बहुत फायदा होगा।
 
1. इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में जागकर स्नानादि से निवृत्त होने के पश्चात तांबे के पात्र या लोटे में जल, रोली, लाल चंदन, गुड़, लाल पुष्प तथा शहद डालकर सूर्यदेव को अर्घ्य देना चाहिए।
 
2. आटे का 5 मुखी दीपक सरसों के तेल से भरें। कुछ दाने काले तिल के डालकर एक बताशा, सिन्दूर और एक तांबे का सिक्का डालें। होली की अग्नि से जलाकर घर से आरती की तरह उतार कर सुनसान चौराहे पर रखकर बगैर पीछे मुड़े वापस आएं तथा हाथ-पैर धोकर घर में प्रवेश करें। अगर आप पर किसी भी प्रकार का कोई कर्ज है या कोई घोर संकट ह तो होली की रात में इस विशेष उपाय को आजमा कर मुक्ति पा सकते हैं।
 
3. इस दिन हो सके तो दूध, चावल और सफेद वास्तुओं का दान करें। ॐ सों सोमाय नमः..मंत्र का 108 बार जप कर चंद्रदेव की पूजा करें। 
 
4. अपने सिर से 21 बार नारियल को उतारकर उसे होलिका की आग में डाल दें या कहीं पर भी जला दें। 
 
5. हनुमान चालीसा का 21 बार पाठ करें और इसके बाद हनुमानजी की पूजा करके गुड़ और चने का प्रसाद बांटे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

इस बार हनुमान जयंती पर बन रहे हैं शुभ संयोग, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त

Holi 2025: 13 को होलिका दहन के बाद 14 को छोड़कर 15 मार्च को क्यों कह रहे हैं होली खेलने का?

मीन मलमास 2025: कब से शुरू होगा मीन मलमास? क्या होगा इसका 3 राशियों पर प्रभाव?

Lunar eclipse 2025: 14 मार्च को पूर्ण चंद्र ग्रहण, भारत पर इसका असर होगा या नहीं, जानिए 12 राशियों का राशिफल

महाकाल के आंगन में क्यों जलती है सबसे पहले होलिका, जानिए क्यों नहीं होती मुहूर्त की जरूरत

सभी देखें

नवीनतम

भौम प्रदोष 2025: जानें व्रत का महत्व, विधि, मुहूर्त, मंत्र और कथा

Aaj Ka Rashifal: आज परिवार के साथ अच्छा बीतेगा दिन, मिलेगा नए कार्य का ऑफर, पढ़ें 11 मार्च का भविष्‍यफल

खरमास यानी मलमास में किए जा सकते हैं कौनसे शुभ कार्य?

11 मार्च 2025 : आपका जन्मदिन

11 मार्च 2025, मंगलवार के शुभ मुहूर्त

अगला लेख