Hanuman Chalisa

होलिका दहन व पूजन के मंगल मुहूर्त जानिए...

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
होलाष्टक 16 मार्च बुधवार से लगा है तथा 24 मार्च गुरुवार तक रहेगा। होलाष्टक में सभी शुभ कार्य, खरीद-फरोख्त आदि वर्जित है।


 

जब तक होलाष्टक समाप्त नहीं हो जाता तब तक शुभ कार्यों से बचना चाहिए व किसी भी प्रकार से कोई वस्तु चल-अचल संपत्ति आदि नहीं खरीदना चाहिए। मकान की नींव भी नहीं रखना चाहिए। 

होलिका दहन मुहूर्त
 
23 मार्च 2016 बुधवार को होलिका दहन होगा। 
 
होलिका दहन शुभ चौघड़िया में करना चाहिए, ताकि वर्ष शुभ हो। 
 
* होलिका दहन का शुभ मुहूर्त :  रात्रि 8 बजकर 07 मिनट से 9 बजकर 36 मिनट तक है। 
 
* होलिका पूजन मुहूर्त : शाम 5 बजकर 07 मिनट से 6 बज कर 38 मिनट तक है। 

 
आगे पढ़ें होलिका दहन की सरल विधि... 


यह भी पढ़ें.. 
इस सरल रीति से करें होलिका पूजन...
 
कैसे शुरू हुई होली मनाने की प्रथा, पढ़ें रोचक कहानी...
 

 

होलिका दहन विधि : -
 
होली उत्साह और उमंग से भरा त्योहार और उत्सव है। विष्णु भक्त इस दिन व्रत भी रखते हैं। होलिका दहन के लिए लोग महीने भर पहले से तैयारी में जुटे रहते है।

सामूहिक रूप से लोग लकड़ी, उपले आदि इकट्ठा करते हैं और फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के दिन संध्या काल में भद्रा दोष रहित समय में होलिका दहन किया जाता है। होली जलाने से पूर्व उसकी विधि-विधान सहित पूजा की जाती है और अग्नि एवं विष्णु के नाम से आहुति दी जाती है।
 
होलिका दहन के दिन पवित्र अग्नि के चारों ओर लोग नृत्य करते हैं और लोकगीत का आनन्द लेते हैं। इस दिन राधा-कृष्ण की लीलाओं एवं ब्रज की होली की धुन गलियों में गूंजती रहती है और लोग आनन्द विभोर रहते हैं।

होलिका दहन के दिन लोग अपने-अपने घरों में खीर और मालपुआ बनाकर अपने कुल देवी और देवता को भोग लगाते है।



यह भी पढ़ें.. 
कैसे मनाएं होली, धुलेंडी से रंगपंचमी तक..., जानिए 13 विशेष बातें...
 

 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

चातुर्मास कब से होंगे प्रारंभ, क्या है इसका महत्व?

मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का दूसरा चरण, जानिए प्रभाव और अचूक उपाय

केतु का सिंह राशि में चल रहा है गोचर, 3 राशियां रहेंगी टॉप पर, अभी भी कर लें ये 5 उपाय

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

सभी देखें

नवीनतम

13 June Birthday: आपको 13 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 13 जून 2026: शनिवार का पंचांग और शुभ समय

मिथुन संक्रांति 2026: पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धन-समृद्धि के अचूक उपाय

सूर्य का मिथुन राशि में गोचर, 6 राशियों को मिलेगी करियर, नौकरी और व्यपार में बड़ी सफलता

अधिकमास (पुरुषोत्तम मास) में किए जाने वाले महादान कौन से हैं और उनका क्या फल मिलता है?