Hanuman Chalisa

होलिका दहन, व्रत पूर्णिमा पर क्या हैं ज्योतिष के अनुसार शुभ-अशुभ संयोग

Webdunia
गुरुवार, 17 मार्च 2022 (00:05 IST)
हिन्दू मास के अनुसार फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा के दिन होलिका दहन किया जाता है। होलिका दहन के दूसरे दिन चैत्रमाह के कृष्‍ण पक्ष की प्रतिपदा के दिन होली मनाने का प्रचलन है। इसे धुलैंडी, धुलण्डी और वसंतोत्सव भी कहते हैं। इसके बाद कृष्‍ण पंचमी पर रंग पंचमी का त्योहार मनाते हैं। आओ जानते हैं कि होलिका दहन के दिन क्या बन रहे हैं शुभ अशुभ संयोग।
 
 
भद्रा का साया : भद्रा होने के कारण विद्वानों द्वारा इस बार 17 मार्च को होलिका दहन और 19 मार्च को होली मनाने की सलाह दी है। 17 मार्च को रात 12 बजकर 57 मिनट के बाद होलिका दहन का योग बन रहा है। इसके पहले पृथ्वीलोक पर भद्रा का विचरण रहेगा। भद्रा में होलिका दहन नहीं हो सकता है। 18 मार्च को दोपहर 12.53 बजे तक पूर्णिमा स्नान होगा और 19 मार्च को लोग होली मनाएंगे। हिन्दू धर्म की मान्यता के अनुसार भद्रा वाले मुहूर्त में होलिका दहन करना अनिष्टकारी माना जाता है, लेकिन भद्रा पूंछ में होलिका दहन किया जा सकता है।
 
Holika dahan 2022
होलिका दहन के संयोग : इस दिन मकर राशि में त्रिग्रही योग रहेंगे। मकर में शनि, मंगल और शुक्र की युति रहेगी। कुंभ में बृहस्पति और बुध ग्रह रहेंगे।

ज्योतिष के अनुसार इस दिन वृद्धि योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ ही ध्रुव योग का निर्माण हो रहा है। वृद्धि योग में किए गए कार्यों से उस कार्य में वृद्धि ही होती रहती है। वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कायों में पुण्य प्राप्ति के साथ ही वह कार्य सिद्ध होता है। ध्रुव योग से चंद्रमा और सभी राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। इसके अलावा होली पर इस साल बुध-गुरु की युति से आदित्य योग का भी निर्माण हो रहा है।
 
 
होलिका दहन के शुभ मुहूर्त : फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा 17 मार्च गुरुवार को दोपहर 1.13 बजे से आरंभ हो रही है, जो 18 मार्च शुक्रवार को दोपहर 1.03 बजे तक रहेगी। शुभ मुहूर्त रात 09:20 बजे से रात 10:31 बजे तक है। निशिता मुहूर्त रात्रि 11:42 से 12:30 तक रहेगा।
 
 
अशुभ समय और योग :
राहु काल : मार्च 17 गुरुवार को राहुकाल दोपहर 01:37 से 03:07 तक।
शूल योग : 17 मार्च प्रात: 02:38 AM से 18 मार्च 01:08 AM तक।
यमगण्ड : 06:05:53 से 07:36:05 तक।
भद्रा : दोपहर 01:29 PM से रात्रि 01:12 तक।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

दक्षिण दिशा से जुड़ी ये गलतियां बना सकती हैं कंगाल, जानिए क्या रखें और क्या नहीं

बुधादित्य राजयोग से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, नौकरी-व्यापार में होगा बड़ा लाभ

अपरा एकादशी 2026: कब है तिथि और क्या है इसका धार्मिक महत्व? जानिए सब कुछ

सभी देखें

नवीनतम

14 May Birthday: आपको 14 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

बुध का वृषभ राशि में गोचर, 12 राशियों पर कैसा होगा प्रभाव?

Jyeshtha Amavasya Vrat 2026: ज्येष्ठ अमावस्या व्रत और पूजा विधि

अगला लेख