dipawali

नवम्बर 2021 : कैसा होगा यह माह आपकी राशि के लिए जानिए सटीक भविष्यफल

Webdunia
सोमवार, 1 नवंबर 2021 (15:18 IST)
November Month 2021 rashifal : नवंबर माह में बुध का तुला और तुला के बाद वृश्‍चिक राशि में गोचर होगा। सूर्य का वृश्चिक राशि और इसके बाद बृहस्पति का कुंभ राशि में गोचर होगा। इस मान से आओ जानते हैं सभी राशियों पर क्या होगा इस माह में ग्रह परिवर्तनों का असर। कैसा रहेगा 12 राशियों के नवंबर का माह।
 
ALSO READ: नवंबर माह 2021 में 3 ग्रहों के राशि परिवर्तन से 4 राशियों की किस्मत सूर्य की तरह चमकेगी
मेष ( Aries ) : इस माह में मेष राशि वाले खुश रहेंगे। हर तरह की चिंता दूर होगी। नौकरीपेशा और व्यापारियों को लाभ मिलेगा। यह महीना करियर की दृष्टि से आपके लिए सुखद रहने की संभावना है। बुध मेष राशि के तीसरे और छठे भाव का स्वामी और यह साझेदारी के सातवें घर में तुला राशि में गोचर करेगा, जिससे इस गोचर के दौरान आपको यात्रा सुख मिलेगा। मेष राशि के लिए, सूर्य पंचम भाव का स्वामी है और अष्टम भाव में गोचर करेगा, जिसके चलते अचानक हानि और लाभ हो सकता है। 20 नवंबर को गोचर के अनुसार बृहस्पति आपकी कुंडली के ग्यारहवें भाव में पहुंच जाएंगे, जिससे आय के स्रोत बढ़ेंगे। परिवार से सुख रहेगा। हालांकि आपको किसी भी प्रकार के लेन-देन और वाद-विवाद से बचना चाहिए। आपके लिए यह समय उत्तम है।
 
वृषभ ( Taurus ) : बुध और सूर्य के गोचर के अनुसार आप यदि कारोबारी हैं तो यह समय आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको सेहत का ध्यान रखना होगा। नौकरीपेशा हैं तो गंभीरता से कार्य करना होगा। संतान पक्ष से प्रसन्‍नता मिलेगी। धन लाभ, वाहन सुख मिलेगा। आपके लिए यह समय सामान्य है। करियर और शिक्षा के लिहाज से यह माह काफी अच्छा रहेगा। 20 नवंबर को बृहस्पति का गोचर दशम भाव में होने से कार्यक्षेत्र में उतार-चढ़ाव की स्थिति हो सकती है।
ALSO READ: नवंबर 2021 में कौन-सा ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, डालते हैं एक नज़र
मिथुन ( Gemini ) : बुध और सूर्य के गोचर के अनुसार यह माह मिथुन राशि वालों के लिए मिला-जुला समय रहेगा। कठिन परिश्रम से ही सफलता मिलेगी। पारिवारिक सुख में कमी हो सकती है। नौकरीपेशा हैं तो सतर्क रहें और व्यापारी हैं तो अतिरिक्त जोखिम से बचें। आपके लिए यह समय सामान्य है, परंतु 20 नवंबर को बृहस्पति के गोचरवश नवम भाव में जाने से स्थितियों में तेजी से सुधार होगा।
 
कर्क ( Cancer ) : बुध और सूर्य के गोचर के अनुसार यदि आपने कोई कार्य सोच रहा है तो उसमें सफल होंगे। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा है। बेरोजगार हैं तो रोजगार मिलेगा। व्यापारिक वर्ग को लाभ मिलेगा। स्थितियों में सुधार, पारिवारिक उलझनें खत्म होंगी। यात्रा के योग हैं। 20 नंवबर को गोचर अनुसार बृहस्पति अष्टम भाव में प्रवेश करेंगे। बृहस्पति बारहवें स्थान में भाग्येश होने के कारण भाग्य का साथ नहीं मिलेगा।
सिंह ( Leo ) : बुध और सूर्य के गोचर के अनुसार यदि आप सही रास्ते पर चल रहे हैं तो यह समय आपके लिए उत्तम है। हालांकि परिवार से संबंधों में उतार-चढ़ावा होंगे। व्यापारी हैं तो भी उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। नौकरीपेशा हैं तो यह सही समय है। करियर के लिए यह महीना सामान्य है। 20 नवंबर तक बृहस्पति छठे भाव में हैं। शुभग्रह का छठे भाव में होने से शुभफल कम हो जाता है। सप्तम में जाने से ही स्थिति में शुभ बदलाव होगा।
 
कन्या ( Virgo ) : बुध और सूर्य के गोचर के अनुसार आपके लिए यह समय उत्तम है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। नए अवसर मिलेंगे। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ेंगी। व्यापार में लाभ होगा। यात्रा के योग बनेंगे। हालांकि आपको बच्चों की सेहत का ध्यान रखना होगा। हालांकि 20 नवंबर को बृहस्पति का छठे भाव में गोचर सही नहीं है। इसीलिए सेहत और संबंधों पर ध्यान देना होगा।
ALSO READ: कुंडली में बृहस्पति यदि है केंद्र में और रखेंगे सावधानी तो जीवन तर जाएगा
तुला ( Libra ) : बुध और सूर्य के गोचर के अनुसार आपके लिए यह समय मिला-जुला रहेगा। नौकरीपेशा हैं तो तरक्की होगी। व्यापारी हैं तो लाभ मिलेगा। हालांकि आप गुप्त शत्रुओं से परेशान हो सकते हैं। छात्र हैं तो सफलता मिलेगी। 20 नवंबर को जब बृहस्पति आपकी कुंडली के पंचम भाव में पहुंच जाएंगे तब भाग्य साथ देगा और शरीर भी। आय के स्रोत बढ़ेंगे।
 
वृश्चिक ( Scorpio ) : बुध और सूर्य के गोचर के अनुसार आपके जीवन के संकट दूर होंगे। व्यापार में उन्नती होगी। नौकरी में पदोन्नती होगी और छात्र हैं तो यह समय आपके लिए सही है। आपको बस थोड़ीसी और मेहनत करना है। 20 नवंबर को बृहस्पति राशि परिवर्तन करके चतुर्थ भाव में आए जाएंगे। इसे सुखों में बढ़ोतरी होगी। माता की सेहत में भी सुधार होगा।
 
धनु ( Sagittarius ) : बुध और सूर्य के गोचर के अनुसार आपको हर क्षेत्र में विजयी मिलेगी। बस आपको वाद-विवाद से बचना होगा और नये कार्यों को करने के पूर्व उसके जोखिम को समझना होगा। परिवार में खुशियां होंगी। बृहस्पति का दूसरे भाव में गोचर परिवार और धन की दृष्टि से शुभ है। बृहस्पति के कुंभ राशि में आने से परिवार में सुख बढ़ेगा।
 
मकर ( Capricorn ) : बुध और सूर्य के गोचर के अनुसार वैसे तो आपका समय अच्‍छा है लेकिन आप अपने कर्मों से इसे खराब करने के लिए स्वंतत्र हैं। नौकरीपेशा, व्यापारी और छात्र सभी को सफलता मिलेगी। मानसिक सुख बढ़ेगा। छात्र हैं तो प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। 20 नवंबर के बाद बृहस्पति कुंभ राशि में होंगे तब आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत रहेगी।
 
कुंभ ( Aquarius ) : बुध और सूर्य के गोचर के अनुसार आप यदि सेतह पर ध्यान दे लेंगे तो फिर यह माह अच्छा गुजरेगा। व्यापार में सामान्य समय है और नौकरी में उत्तम समय है। घर में मांगलिक कार्यों की संभावना है। 20 नवंबर के बाद सेहत में भी सुधार होगा और आर्थिक स्थिति में भी।
 
मीन ( Pisces ) : बुध और सूर्य के गोचर के अनुसार पारिवारिक सुख बढ़ेगा और यदि आप छात्र हैं तो परीक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। हालांकि आपको अपच की शिकायत हो सकती है। 20 नवंबर तक आय की स्थिति बहुत बढ़िया है। इसके बाद बृहस्पति बारहवें भाव में पहुंच जाएंगे। इससे सेहत संबंधी कुछ चुनौतियां खड़ी हो सकती हैं। शत्रु सक्रिय रहेंगे। शेयर बाजार, लाटरी या सट्टे जैसा कोई कार्य करेंगे तो हानि होने की संभावना है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

Shardiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के दौरान करें ज्योतिष के 10 खास उपाय

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 2025: कन्या पूजा और भोज के नियम और विधि

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि पर दुर्गा चालीसा पढ़ने के खास नियम जरूर जानें

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि 9 नहीं इस बार 10 दिनों की, जानिए कौनसी तिथि रहेगी 2 दिन

Shardiya navratri 2025: शारदीय नवरात्रि पर नौदुर्गा के 9 दिनों के 9 मंत्र, 9 नैवेद्य और 9 स्तुति

सभी देखें

नवीनतम

25 September Birthday: आपको 25 सितंबर, 2025 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 25 सितंबर, 2025: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

Shadashtak Yoga 2025: शनि मंगल का षडाष्टक योग, 3 राशियों को मिलेगा लाभ ही लाभ

Sharadiya Navratri 2025: शारदीय नवरात्रि के 10 चमत्कारिक उपाय: जीवन में सुख, शांति और समृद्धि के लिए

Indo pak war: क्या पाकिस्तान करेगा भारत पर अटैक या होगा आतंकवादी हमला?

अगला लेख