आप खुद ही जानिए कि आपकी कुंडली में कौनसा ग्रह फलदायी है या नहीं

अनिरुद्ध जोशी
क्या आप जानना चाहते हैं कि आपकी कुंडली में कौनसा ग्रह उच्च का या नीच का है, अच्छा है या बुरा है? आप खुद ही अपनी कुंडली लेकर बैठे हैं और इस लेख के अनुसार टेली कर लें। कुछ हद तक तो आपको समझ में आ ही जाएगा कि मेरी कुंडली के कौनसे ग्रह अच्छे हैं। यदि कोई ग्रह कमजोर पड़ रहा है तो उसके खुद ही उपाय कर लें।

 
कुंडली का फलित निकालते या अध्ययन करते समय कई नियम और बातों का ध्यान रखना पड़ता है। उन प्रमुख बातों में से एक है कुंडली में किस ग्रह की दृष्टि कहां पर पड़ रही है और वह ग्रह क्या फल दे रहा है। यहां संक्षिप्त में जानते हैं कि किस ग्रह का कैसा दृष्टि बल है।
 
*कोई भी ग्रह एक राशि में जहां भी स्थित होता है वहां अन्य ग्रह की युति और दृष्टि के द्वारा फल देता है।
*कुंडली में प्रत्येक ग्रह अपने स्थान से सातवें स्थान पर पूर्ण दृष्टि (180 डिग्री) रखता है।
*इसके अतिरिक्त शनि तीसरे और दसवें, गुरु पांचवें और नौवें, मंगल चौथे और आठवें स्थान पर भी पूर्ण दृष्टि रखते हैं।
*प्रत्येक ग्रह अपने स्थान से तीसरे और दशवें घर को अंशिक रूप से देखते हैं।
 
ग्रहों के उच्च और नीच स्थान :
सूर्य : यह ग्रह मेष में उच्च का और तुला में नीच का होता है।
चंद्र : यह ग्रह वृषभ में उच्च का और वृश्चिक में नीच का होता है।
मंगल : यह ग्रह मकर में उच्च का और कर्क में नीच का होता है।
बुध : यह ग्रह कन्या में उच्च का और मीन में नीच का होता है।
बृहस्पति : यह ग्रह कर्क में उच्च का और मकर में नीच का होता है।
शनि : यह ग्रह तुला में उच्च और मेष में नीच का होता है।
राहु : राहु मिथुन मतांतर से यह ग्रह वृषभ में उच्च का और वृश्चिक में नीच का होता है।
केतु : राहु मिथुन मतांतर से यह ग्रह वृश्चिक में उच्च का और वृषभ में नीच का होता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Khatu shyam train from indore : इंदौर से खाटू श्याम बाबा मंदिर जाने के लिए कौनसी ट्रेन है?

May 2024 Weekly Forecast: इस सप्ताह में किन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें नए सप्ताह का राशिफल

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Char Dham Yatra : छोटा चार धाम की यात्रा से होती है 1 धाम की यात्रा पूर्ण, जानें बड़ा 4 धाम क्या है?

कबूतर से हैं परेशान तो बालकनी में लगाएं ये 4 पौधे, कोई नहीं फटकेगा घर के आसपास

Mohini Ekadashi 2024 : मोहिनी एकादशी व्रत का महत्व और फल

Aaj Ka Rashifal: 13 मई 2024, आज क्या कहती है आपकी राशि, पढ़ें अपना भविष्‍यफल

13 मई 2024 : आपका जन्मदिन

13 मई 2024, सोमवार के शुभ मुहूर्त

गंगा सप्तमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है, जानिए महत्व

अगला लेख