Hanuman Chalisa

कालसर्प और शनि-सूर्य का अशुभ योग, जानिए राशियों पर क्या होगा प्रभाव...

श्री रामानुज
* आया शनि-सूर्य और कालसर्प का अशुभ योग, जानें कैसा होगा राशियों के लिए


 
 
आने वाले 7 दिनों अर्थात 14 से 21 नवंबर तक नक्षत्रों के आधार पर कालसर्प योग और सूर्य-शनि की जोड़ी रहेगी। इस युति का अशुभ प्रभाव मेष, मिथुन, कन्या, मकर और कुंभ राशियों पर ज्यादा होगा। अशुभ योग के प्रभाव से धनहानि के योग हैं। आइए जानते हैं क्या होगा सभी राशियों पर इसका प्रभाव... 
 
मेष राशि के जातकों के लिए यह समय मिश्रित होगा। किसी से भी संवाद करते समय सावधान रहें। अविवाहित लोगों को विवाह प्रस्ताव मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में सफलता और पैतृक व्यवसाय में फायदा होगा। महत्वपूर्ण वस्तु गुम हो जाने के योग बन रहे हैं। अभिनय के क्षेत्र वालों के लिए समय शुभ रहेगा। नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। 
 
वृषभ राशि के जातकों के लिए व्यापार में लाभ का योग है। खर्चे बढ़ सकते हैं। विज्ञान और तकनीक से जुड़े हर काम में सफलता मिल सकती है। वैचारिक भटकाव होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। विद्यार्थियों के लिए सेहत पर ध्यान देने की आवश्यकता है। पेट संबंधी रोगों से बचें खान-पान में सावधानी रखें। 
 
 

मिथुन राशि के जातकों के लिए यह समय मिला-जुला होगा। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखें। खान-पान पर नियंत्रण रखना होगा। निजी संबंधों में परेशानियां पैदा हो सकती हैं। धनलाभ और फायदा तो होगा, लेकिन मानसिक परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। दक्षिण दिशा की महत्वपूर्ण यात्रा होने के योग बन रहे हैं। मानसिक रूप से शांत रहें। नींद की कमी और थकान से परेशान हो सकते हैं।
 
कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा समय है। कर्मभाव के चन्द्रमा आपकी राशि बना रहेगा। चतुराई और कौशल से सफल होंगे, लेकिन अनिर्णय से बचें। दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ें। बड़ा काम पूरा होने के योग हैं। यश बढ़ेगा। साझेदारी संबंधी घटनाक्रम बनेगा। वैवाहिक जीवन में प्रतिकूलता की स्थिति पैदा हो सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। 
 
 

सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा समय है, मेहनत और पुरुषार्थ से उन्नति होगी। सफलता में भाग्य का साथ मिलेगा। सूचनाओं पर नजर रखें। आपको मिलने वाली सूचनाएं बहुत खास हो सकती हैं। भाग्य भाव से 7 दिनों की शुरुआत हो रही है और चन्द्रमा के खर्च भाव तक आते-आते सप्ताह खत्म हो जाएगा। जिस सकारात्मक बदलाव का इंतजार है, वह सप्ताह के बीच में हो सकता है। धनलाभ होने वाला है। मान-सम्मान और प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। पैसों में वृद्धि होगी। पेट के रोग हो सकते हैं। भोजन संबंधित सावधानियां रखें।
 
कन्या राशि के जातकों के लिए नई योजनाओं में निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। चन्द्रमा गोचर कुंडली के 8वें भाव में होने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार के सिलसिले में यात्रा हो सकती है। जोखिम लेने से बचें। पुराने रोग भी परेशान कर सकते हैं। अचानक धनलाभ हो सकता है। प्रेम-संबंध पूर्ण और सहयोगपूर्ण रहेंगे। दांतों के रोग हो सकते हैं। सावधान रहें।
 
 

तुला राशि के जातकों को समय के साथ बदलना होगा। गोचर कुंडली के 7वें भाव के चन्द्रमा से होगी और कर्मभाव तक आपकी राशि का चन्द्रमा जाएगा। किसी कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण आपको अचानक या अनपेक्षित ढंग से मिल सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है। धनहानि भी हो सकती है। माता के लिए समय थोड़ा प्रतिकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में पदोन्नति के योग हैं। मौसमी रोग हो सकता है। 
 
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए समय मिश्रित है। अचानक यात्रा का योग बन सकता है। नई खरीदी होने के योग बन रहे हैं। सुस्ती दूर होगी। ताजगी के साथ काम करने की नई ऊर्जा भी महसूस होगी। विद्यार्थी तनावग्रस्त रहेंगे, लेकिन किस्मत का साथ मिलेगा और सफल हो जाएंगे। 
 
 

धनु राशि के जातकों के लिए व्यापार में अच्छे योग हैं। अचानक धनलाभ के योग बनेंगे। वाकचातुर्यता से फायदा मिलेगा। कानूनी मामलों में किस्मत साथ देगी। निवेश के लिए समय शुभ रहेगा। शेयर बाजार से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। सप्ताह के बीच में दुश्मन परेशान कर सकते हैं, लेकिन आप उन पर भारी रहेंगे। माता की सेहत का ध्यान रखें। दौड़-भाग करने से थकान हो सकती है। 
 
मकर राशि के जातकों के लिए यह समय प्रतिकूल है। बिलकुल जोखिम न लें। आर्थिक हानि हो सकती है। सप्ताह के बीच के दिनों में अचानक धनलाभ हो सकता है। सप्ताह के बीच में दुश्मनों पर जीत मिलेगी। कार्यक्षेत्र में छोटे-मोटे बदलाव भी आएंगे। तकनीकी और संचार क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। जीवनसाथी से कटुता बढ़ेगी। तनाव से नींद की कमी हो सकती है। 
 
 

कुंभ राशि के जातकों के लिए समय अनुकूल है। यात्राओं का योग बन रहा है। इस सप्ताह के बीच में धनलाभ का एक बहुत अच्छा अवसर मिल सकता है। संतान, शिक्षा, राजनीति, यात्रा, जमीन-जायदाद के मामलों में भी आप सफल रहेंगे। वैवाहिक जीवन में परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। बड़े फैसलों को टाल दें। वाणी पर संयम जरूरी है। पुराना रोग खत्म होगा, परंतु सेहत का ध्यान रखें। 
 
मीन राशि के जातकों को आर्थिक लाभ के योग हैं। अधिकारियों से संबंध अच्छे होंगे। अचानक यात्राएं हो सकती हैं। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय शुभ है। सप्ताह सावधानी से निकाल लें। आखिरी दिन शुभ रहेंगे। दांतों के पुराने रोग फिर से परेशान कर सकते हैं। 

Show comments

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

मिथुन राशि में गुरु-शुक्र की दुर्लभ युति, 3 राशियों पर होगी धन और सुख की बारिश

Purushottam Maas: अधिकमास में ऐसे करें भगवान विष्णु की पूजा, मिलेगा अक्षय पुण्य

Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

सभी देखें

नवीनतम

गुरुवार किस देवी या देवता का दिन होता है, क्या करना चाहिए इस दिन?

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (28 मई, 2026)

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

अगला लेख