Hanuman Chalisa

संक्रांति पर क्यों किया जाता है काले तिल का दान, जानें वैज्ञानिक कारण, महत्व और फल

WD Feature Desk
मंगलवार, 14 जनवरी 2025 (13:40 IST)
Makar Sankranti : मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। यह दान न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जाता है बल्कि इसके पीछे वैज्ञानिक कारण भी हैं। तो आइए इस लेख में जानते हैं कि क्यों किया जाता है काले तिल का दान?
 
काले तिल के दान का धार्मिक महत्व : हिन्दू धर्म में काले तिल को शनिदेव से जोड़ा जाता है। माना जाता है कि काले तिल का दान करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं। साथ ही, मकर संक्रांति के दिन सूर्यदेव मकर राशि में प्रवेश करते हैं, इसलिए सूर्य देव को भी तिल का अर्पण किया जाता है। इससे सूर्य और शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा काले तिल का दान करने से पापों का नाश होता है और व्यक्ति को सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। अत: समस्त पापों के नाश के लिए यह दान बहुत महत्वपूर्ण है।ALSO READ: मकर संक्रांति का दिनों की लंबाई बढ़ने से क्या है संबंध, जानें वैज्ञानिक दृष्टिकोण
 
इसके अलावा भी कुछ मान्यताओं के अनुसार, काले तिल का दान पितृ दोष को दूर करने में भी सहायक होता है। इससे पितृ दोष निवारण होने की बात भी कही जाती है। 
 
अब जानते हैं काले तिल के वैज्ञानिक कारण : धार्मिक मान्यता के मुताबिक मकर संक्रांति के दिन काले तिल का दान करने की परंपरा धार्मिक और वैज्ञानिक दोनों ही दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण होती है। यह एक कार्य ऐसा है जो हमें आध्यात्मिक रूप से समृद्ध बनाकर समाज सेवा का भी अवसर प्रदान करता है।काला तिल आयरन और कैल्शियम का अच्छा स्रोत माना गया है।

मान्यतानुसार काले तिल में आयरन और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इनका दान करने से जरूरतमंद लोगों को पोषण मिलता है। तथा इस समय ऋतु परिवर्तन के कारण मकर संक्रांति के समय मौसम बदल रहा होता है। अत: काले तिल में कई ऐसे गुण होते हैं, जो शरीर को मौसम के बदलाव के लिए तैयार करते हैं।
 
किसको करना चाहिए काले तिल का दान : हिन्दू धर्म के अनुसार ब्राह्मणों को काले तिल का दान करना सबसे शुभ माना जाता है। साथ ही गरीब और जरूरतमंद लोगों को इसका दान देने से पुण्य मिलता है। इतना ही नहीं गाय को काले तिल खिलाने से भी पुण्य मिलता है।
 
अत: काले तिल का दान करने के लिए आप काले तिल के लड्डू बनाकर दान कर सकते हैं। या तिल और गुड़ को मिलाकर दान कर सकते हैं। यदि आप यहनहीं कर सकते हैं तो आप सिर्फ काले तिल के बीज भी दान कर सकते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक काले तिल का दान करने से मन शांत होता है। काले तिल का दान शनि दोष को कम करने में मदद करता है। इससे घर में सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। काले तिल में कई पोषक तत्व होते हैं जो स्वास्थ्य के लिए अच्छे होते हैं। अत: आयु और स्वास्थ्य में वृद्धि होती है।ALSO READ: मकर संक्रांति पर भेजें ये 10 शुभकामना संदेश और खुशियां बांटें

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

ज़रूर पढ़ें

गुरु का राहु से और केतु का शनि से बना है षडाष्टक योग, 5 राशियों के लिए चल रहा है शानदार समय

राहु के नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश: 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, इन राशियों को रहना होगा सावधान

बुध का कर्क राशि में गोचर: 12 राशियों पर क्या होगा असर? जानिए पूरा राशिफल

3 दिन बाद बुध का कर्क राशि में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खुलेंगे सफलता के नए द्वार

नरेंद्र मोदी के बाद अगला पीएम अमित शाह या योगी आदित्यनाथ, सटीक भविष्यवाणी

सभी देखें

नवीनतम

26 June Birthday: आपको 26 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 26 जून 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

त्रिग्रही योग योग से 3 राशियों को होगा लाभ ही लाभ, मौका न चुकें 3 उपाय करें

Vat Savitri Purnima 2026: सुहागिनें नोट कर लें तारीख और शुभ मुहूर्त, इस दिन बरगद पूजा से मिलेगा अखंड सौभाग्य का वरदान!

शुक्र का बुध के नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, तुरंत करें ये 3 उपाय

अगला लेख